सीकर ऑनर किलिंग केस, हाईकोर्ट ने 11 आरोपियों को बरी किया, फांसी का फैसला भी रद्द

Mukesh Sharma | Oct 30, 2026, 22:37 IST
Share
सीकर ऑनर किलिंग केस
सीकर ऑनर किलिंग केस

राजस्थान हाईकोर्ट ने सीकर के चर्चित ऑनर किलिंग मामले में 11 आरोपियों को बरी कर दिया है। और मुख्य आरोपी रामगोपाल की फांसी की सजा पर भी रोक लगा दी है। कोर्ट ने सबूतों में कमियों पर पुलिस जांच को कठघरे में खड़ा किया और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के लिए एसओपी बनाने के निर्देश दिए।

जस्टिस महेंद्र कुमार गोयल और जस्टिस भुवन गोयल की खंडपीठ ने यह फैसला सीकर की एडीजे-1 अदालत की ओर से भेजे गए डेथ रेफरेंस और आरोपियों की अपीलों पर सुनवाई के बाद दिया। ट्रायल कोर्ट ने 30 नवंबर 2024 को रामगोपाल को मृत्युदंड सुनाया था। वहीं अन्य आरोपियों को उम्रकैद और अलग-अलग सजाएं दी थीं।

प्रेम प्रसंग बना था विवाद की वजह

यह मामला अक्टूबर 2019 का है। अभियोजन के अनुसार, रामगोपाल की बेटी प्रेम और गणपत लाल एक-दूसरे से प्रेम करते थे। रामगोपाल इस रिश्ते से नाराज था। आरोप था कि उसने अपने रिश्तेदारों और अन्य लोगों के साथ मिलकर दोनों की हत्या की साजिश रची।

अभियोजन की कहानी के मुताबिक, 21 अक्टूबर 2019 की रात गणपत लाल को सीकर के पलसाना बाइपास स्थित पेट्रोल पंप से ले जाया गया। इसके बाद प्रेम और गणपत की हत्या कर दी गई। गणपत के शरीर पर 22 चोटें मिली थीं। वहीं प्रेम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 12 चोटों का जिक्र था। रिपोर्ट के अनुसार, प्रेम की मौत गला घोंटने से हुई थी।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सीसीटीवी फुटेज, बरामदगी और अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्य पेश किए थे। इन्हीं के आधार पर ट्रायल कोर्ट ने आरोपियों को दोषी माना था।

CCTV फुटेज पर सबसे बड़ा सवाल

हाईकोर्ट ने मामले में सीसीटीवी फुटेज को अहम साक्ष्य माना, लेकिन उसकी जब्ती और सुरक्षा की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए। अदालत के अनुसार, ट्रायल कोर्ट ने पेट्रोल पंप और रामगोपाल के घर के CCTV फुटेज पर काफी भरोसा किया था। लेकिन फुटेज को पेन ड्राइव में कॉपी करने और उसे सुरक्षित रखने की प्रक्रिया में जरूरी सावधानियां नहीं बरती गईं।

अदालत ने पाया कि पेन ड्राइव को सील करने और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य से जुड़े जरूरी प्रमाणपत्र की प्रक्रिया में कमियां थीं। रिकॉर्ड से यह भी स्पष्ट नहीं हुआ कि DVR को मालखाने से कब और किसने निकाला। पेट्रोल पंप का DVR भी घटना के करीब साढ़े तीन महीने बाद जब्त किया गया था।

कोर्ट के सामने यह सवाल भी था कि जांच अधिकारी ऐसे लोगों की पहचान कैसे कर रहे थे, जिनसे वे पहले परिचित नहीं थे। फुटेज में कई चेहरों की पहचान भी स्पष्ट नहीं थी। ऐसे में अदालत ने माना कि इन फुटेज के आधार पर आरोपियों की मौजूदगी और उनकी भूमिका भरोसेमंद तरीके से साबित नहीं होती।

अभियोजन की कहानी में भी विरोधाभास

हाईकोर्ट ने अभियोजन की कहानी में कई विरोधाभास भी पाए। एक तरफ दावा किया गया कि प्रेम को रात में उसके घर पर पीटा गया था और बाद में वह गणपत के साथ पेट्रोल पंप पहुंची। दूसरी तरफ एक आरोपी पर उसे जयपुर की ओर से सीकर लाने का आरोप था।

टोल प्लाजा के रिकॉर्ड और घटनाक्रम के समय में भी तालमेल नहीं मिला। पेट्रोल पंप पर प्रेम की मौजूदगी सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट नहीं हो सकी। कथित हत्या में इस्तेमाल केबल, वाहनों और अन्य सामान की बरामदगी भी आरोपियों की भूमिका निर्णायक रूप से साबित नहीं कर पाई।

अदालत ने यह भी नोट किया कि खाटूश्यामजी थाने में घटना के शुरुआती दौर में हुई जांच का रिकॉर्ड पेश नहीं किया गया। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपियों की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं देना, अभियोजन के अधूरे सबूतों की कमी पूरी नहीं कर सकता।

शिखर अग्रवाल मामले में गहलोत का CBI-ED जांच का हल्लाबोल, CM भजनलाल से पूछा- कब तक रहेंगे चुप? | Gehlot's CBI-ED investigation demand in Shikhar Agarwal case, asks CM Bhajanlal - How long will you remain silent?
शिखर अग्रवाल मामले में गहलोत की CBI-ED जांच की मांग, CM भजनलाल से पूछा- चुप क्यों हैं?
30 Oct 2026 ,
By Mukesh Sharma
राजस्थान में वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल से जुड़े 40 विला-कॉटेज खरीद मामले ने अब सियासी तूल पकड़ लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को इस मामले में सीबीआई और ईडी जांच की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भी सामने आकर जवाब देने को कहा है।

फांसी की सजा की पुष्टि क्यों नहीं हुई?

राज्य सरकार ने रामगोपाल को मिली फांसी की सजा की पुष्टि के लिए हाईकोर्ट में डेथ रेफरेंस भेजा था। लेकिन जब अदालत ने पाया कि दोषसिद्धि ही भरोसेमंद सबूतों पर कायम नहीं रह सकती, तो मृत्युदंड की पुष्टि का आधार भी नहीं बचा। इसी के साथ डेथ रेफरेंस खारिज कर दिया गया और सभी 11 आरोपियों की अपीलें मंजूर कर ली गईं।

राजस्थान पंचायत चुनाव: मतपत्र पर हाथ से नाम लिखने की गलती, कौन होगा जिम्मेदार? | Rajasthan Panchayat Elections: Handwritten Names on Ballot Papers, Who Will Be Responsible for Errors?
राजस्थान पंचायत चुनाव में एक रात में हाथ से लिखे हजारों उम्मीदवारों के नाम, मतपत्र में गलती हुई तो कौन जिम्मेदार?
30 Oct 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान में आज 3,626 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 33,804 वार्ड पंच पदों के लिए मतदान हो रहा है। खास बात यह है कि मतपत्रों पर उम्मीदवारों के नाम छपे हुए नहीं हैं। मतदान कर्मचारियों को चुनाव चिह्न के सामने काले पेन से नाम लिखने हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि हजारों मतपत्र तैयार करते समय नाम या चुनाव चिह्न की गलती रोकने के लिए क्या व्यवस्था ?

इलेक्ट्रॉनिक सबूतों के लिए SOP बनाने के निर्देश

इस मामले में पुलिस जांच की कमियों को देखते हुए हाईकोर्ट ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को जुटाने और सुरक्षित रखने की प्रक्रिया सुधारने पर भी जोर दिया। अदालत ने डीजीपी को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 के अनुरूप CCTV फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड जैसे इलेक्ट्रॉनिक सबूतों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया यानी SOP तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

इस प्रक्रिया में CCTV फुटेज की समय पर पहचान, मूल स्टोरेज डिवाइस की जब्ती, फॉरेंसिक कॉपी तैयार करने, हैश वैल्यू दर्ज करने और सबूतों की सीलिंग व सुरक्षित रखरखाव जैसे बिंदु शामिल होंगे। अदालत ने जांच अधिकारियों और थाना प्रभारियों को प्रशिक्षण देने के निर्देश भी दिए हैं। अभियोजन अधिकारियों को इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य अदालत में साबित करने की ट्रेनिंग देने पर भी जोर दिया गया है।

हाईकोर्ट का फर्जी आदेश पेश करने पर सूरजगढ़ विधायक पुत्र पर FIR के निर्देश, कोर्ट ने बताया न्याय प्रणाली पर हमला | FIR ordered against Surajgarh MLA's son for submitting fake court order, court calls it an attack on the justice system
हाईकोर्ट का फर्जी आदेश पेश करने पर सूरजगढ़ विधायक पुत्र पर FIR के निर्देश, कोर्ट ने बताया न्याय प्रणाली पर हमला
30 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान के झुंझुनूं में पंचायतीराज चुनाव से जुड़ा एक मामला अब बड़ा कानूनी विवाद बन गया है। सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार के बेटे जयप्रकाश पर चुनाव में उम्मीदवारी हासिल करने के लिए हाईकोर्ट का फर्जी आदेश पेश करने का आरोप है। मामले की सुनवाई के दौरान राजस्थान हाईकोर्ट के सामने खुलासा हुआ कि जिस आदेश को अदालत का बताया जा रहा था, वैसा कोई आदेश जारी ही नहीं हुआ था। इस पर जस्टिस आनंद शर्मा ने कड़ी नाराजगी जताई और इसे बेहद गंभीर मामला बताया। अब हाईकोर्ट ने रजिस्ट्रार से तीन दिन में जांच रिपोर्ट मांगी है, वहीं झुंझुनूं कलेक्टर ने भी FIR दर्ज कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

इस फैसले से एक बार फिर यह सवाल सामने आया है कि गंभीर आपराधिक मामलों में केवल आरोप और परिस्थितियां काफी नहीं हैं। अदालत में हर सबूत को कानून के मुताबिक जुटाना, सुरक्षित रखना और प्रमाणित करना भी उतना ही जरूरी है।
Tags:
  • सीकर ऑनर किलिंग केस
  • राजस्थान हाईकोर्ट फैसला
  • 11 आरोपी बरी
  • रामगोपाल फांसी रद्द
  • सीसीटीवी फुटेज सवाल
  • इलेक्ट्रॉनिक सबूत SOP
  • सीकर दोहरे हत्याकांड
  • भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023
  • Sikar honour killing case
  • Rajasthan High Court acquittal
मंत्रालय में बदलेगा हाजिरी का सिस्टम, अब चेहरा स्कैन कर लगेगी अटेंडेंस, हाथ से बनने वाला एंट्री पास होंगे बंद

By Amresh Kushwaha

मंत्रालय में बदलेगा हाजिरी का सिस्टम, अब चेहरा स्कैन कर लगेगी अटेंडेंस, हाथ से बनने वाला एंट्री पास होंगे बंद
मध्यप्रदेश में नए जिले बनने का इंतजार बढ़ा! 51 जिलों में सुनवाई पूरी, लेकिन मार्च 2027 तक नहीं बदलेंगी सीमाएं

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में नए जिले बनने का इंतजार बढ़ा! 51 जिलों में सुनवाई पूरी, लेकिन मार्च 2027 तक नहीं बदलेंगी सीमाएं
BJP की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा पर घमासान: भीड़ जुटाने के टारगेट से चूके विधायक, 1 लाख लोगों को लाने का था लक्ष्य

By Sanjay Gupta

BJP की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा पर घमासान: भीड़ जुटाने के टारगेट से चूके विधायक, 1 लाख लोगों को लाने का था लक्ष्य
Rajasthan Top News: जयपुर की 112 ग्राम पंचायतों में वोटिंग, देर रात तक आएंगे नतीजे

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: जयपुर की 112 ग्राम पंचायतों में वोटिंग, देर रात तक आएंगे नतीजे
दीपावली का तोहफा पड़ा फीका! 2% डीए-डीआर बढ़ने के बाद भी कर्मचारी और पेंशनर्स मायूस क्यों?

By Atul Dwivedi

दीपावली का तोहफा पड़ा फीका! 2% डीए-डीआर बढ़ने के बाद भी कर्मचारी और पेंशनर्स मायूस क्यों?
रिटायर्ड महिला शिक्षिका के 4.47 लाख रुपए लौटाने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, ट्रेजरी कमिश्नर और पूर्व DEO को चेतावनी

By Neel Tiwari

रिटायर्ड महिला शिक्षिका के 4.47 लाख रुपए लौटाने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, ट्रेजरी कमिश्नर और पूर्व DEO को चेतावनी
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें, बीजेपी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन...

By Harrison Masih

CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें, बीजेपी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन...