राजस्थान में SIR : 70 फीसदी वोटर को नहीं देने होंगे कोई दस्तावेज, आयोग ने पहले ही शुरू की मैपिंग
Amit Baijnath Garg | Published:
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में निर्वाचन आयोग ने कहा है कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत करीब 70 फीसदी वोटर्स को किसी प्रकार के दस्तावेज नहीं देने होंगे। चुनाव आयोग ने वोटर्स की मैपिंग शुरू कर दी है। आयोग ने बिहार की प्रक्रिया से सबक लिया है।
Jaipur. राजस्थान के 70 फीसदी वोटर को मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण के दौरान कोई दस्तावेज नहीं देना होगा। ऐसा इसलिए होगा, क्योंकि राज्य निर्वाचन आयोग ने बिहार में पहले फेज में दस्तावेज मांगने के विवादों से सबक लेते हुए पहले ही वोटर की मैपिंग शुरू कर दी है।
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारे 70 प्रतिशत से ज्यादा मतदाताओं को जिस दिन एसआईआर की घोषणा की है, उस दिन से ही कोई दस्तावेज देने की जरूरत नहीं होगी।
बिश्नोई-गोदारा गैंग का गैंगस्टर जग्गा अमेरिका में डिटेन, राजस्थान पुलिस को मिली बड़ी सफलता
महाजन ने कहा कि बीएलओ के घर-घर जाकर फॉर्म भरवाने तक यह आंकड़ा 80 प्रतिशत से ज्यादा भी हो सकता है। उन्होंने बताया कि 27 अक्टूबर तक राजस्थान में 5,48,84,570 वोटर्स हैं। 2002 से 2005 की वोटर लिस्ट के बाद 70.55 प्रतिशत वोटर्स की मैपिंग हो चुकी है। 70.55 प्रतिशत वोटर्स के नाम मैच हो चुके हैं तथा बाकी के मैच होने बाकी हैं। बीएलओ ऐप के माध्यम से 40 साल से ज्यादा ऐज के 79.32 प्रतिशत वोटर्स फीड हो चुके हैं और 40 कम उम्र के 22.22 प्रतिशत वोटर्स की मैपिंग हुई है।
महाजन ने बताया कि एसआईआर वाले राज्यों में मैपिंग में राजस्थान सबसे आगे है। राजस्थान में ईसीआई नेट पर कुल मैपिंग 49.37 फीसदी हो चुकी है, जबकि गुजरात में 5.73, यूपी में 13.41, एमपी में 20.09, तमिलनाडु में 21.62 और छतीसगढ़ में 24.27 फीसदी वोटर की ही मैपिंग हुई है।
गुना में किसान की हत्या करने वाला बीजेपी नेता महेंद्र नागर एमपी की बिजली कराता था राजस्थान में सप्लाई
महाजन ने बताया कि एसआईआर के बाद 8,819 नए पोलिंग बूथ बनने के कारण एक बूथ पर औसतन 890 वोटर ही रह जाएंगे और प्रदेश में एसआईआर के बाद 61,309 पोलिंग बूथ हो जाएंगे। इससे किसी भी बूथ पर ज्यादा भीड़ नहीं होगी।
अब राजस्थान में भी लागू होगा SIR, प्रक्रिया से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज और जानकारी यहां समझिए
महाजन ने बताया कि ईएफ को कहीं से भी ऑनलाइन भरा जा सकेगा। हर ईएफ का अलग क्यूआर कोड होगा। इससे डेड वोटर्स, परमानेंट माइग्रेट करने वालों के नाम हट जाएंगे। यह प्रत्येक वोटर के लिए बहुत आसान प्रक्रिया रहेगी।
KIUG 2025: राजस्थान में सजेगा खेलों का महाकुंभ, 5 हजार एथलीट 23 मेडल स्पोर्ट्स में होंगे शामिल
महाजन ने बताया कि बहुत से दूसरे प्रदेश की सीमा के नजदीक के निवासियों के उन प्रदेशों में रिश्ते होते हैं। पूर्व में वोटर लिस्ट के अभाव में दूसरे राज्यों के वोटर की मैपिंग यानी उन्हें खोजना मुश्किल था। अब वोटर लिस्ट उपलब्ध होने से देश के किसी भी राज्य के वोटर को मैच कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त पुरानी एसआईआर की वोटर लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध होने से डाटाबेस का मिलान आसान हो जाएगा।
एसआईआर की ड्राफ्ट लिस्ट 9 दिसंबर को प्रकाशित होगी। ड्राफ्ट लिस्ट में मृत, डुप्लीकेट नाम वाले तथा स्थायी तौर पर राजस्थान से बाहर जाने वाले वोटर के नाम हटेंगे। वोटर लिस्ट में दो जगह वोटर लिस्ट में नाम वालों के नाम भी हटेंगे। हटाए गए सभी नाम वेबसाइट पर सार्वजनिक होंगे।
राजस्थान पुष्कर मेला: सिर्फ ऊंट नहीं, करोड़ों के पशुओं का लगता है बाजार, दुनिया भर से आते हैं लोग
पूरे देश के वोटर लिस्ट का डाटा मशीन रीडिंग फॉर्मेट में उपलब्ध है। इसलिए वोटर लिस्ट में दो जगह नाम वाले अब पकड़े जाएंगे। पहले दूसरे राज्यों की वोटर लिस्ट उपलब्ध नहीं होने से वेरिफिकेशन और जांच में वक्त लगता था। अब डबल नाम वालों को बाहर किया जाएगा। वोटर लिस्ट में दो जगह नाम रखने पर एक साल की सजा का प्रावधान है।
महाजन ने बताया कि एसआईआर में घुमंतू परिवारों को भी फॉर्म दिए जाएंगे। घुमंतू परिवारों तक फॉर्म पहुंचाने के लिए बीएलओ के साथ वॉलंटियर्स की सहायता ली जाएगी। उन्होंने कहा कि इन्हें भी प्रक्रिया में शामिल करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारे 70 प्रतिशत से ज्यादा मतदाताओं को जिस दिन एसआईआर की घोषणा की है, उस दिन से ही कोई दस्तावेज देने की जरूरत नहीं होगी।
बिश्नोई-गोदारा गैंग का गैंगस्टर जग्गा अमेरिका में डिटेन, राजस्थान पुलिस को मिली बड़ी सफलता
इतनी हो चुकी है मैपिंग
12 राज्यों में राजस्थान सबसे आगे
गुना में किसान की हत्या करने वाला बीजेपी नेता महेंद्र नागर एमपी की बिजली कराता था राजस्थान में सप्लाई
हर बूथ पर 890 वोटर रह जाएंगे
तीन बार नहीं मिले तो चिपकेगा नोटिस महाजन ने बताया कि बीएलओ एक महीने में घर-घर जाकर गणना फॉर्म भरेगा। हर वोटर को यह फॉर्म दिया जाएगा। बीएलओ हर घर पर तीन बार जाकर फॉर्म भरवाने जाएंगे। तीन बार में नहीं मिलने पर उस घर पर बीएलओ फॉर्म घर में डाल देगा और नोटिस चिपका देगा।
ऑनलाइन भर सकेंगे ईएफ, क्यूआर कोड भी
KIUG 2025: राजस्थान में सजेगा खेलों का महाकुंभ, 5 हजार एथलीट 23 मेडल स्पोर्ट्स में होंगे शामिल
किसी भी प्रदेश से हो सकेगा मिलान
ड्राफ्ट लिस्ट में नाम हटेंगे
जिनके नाम पिछली एसआईआर की वोटर लिस्ट में हैं, उन्हें कोई दस्तावेज नहीं देना है। माता-पिता या दादा-दादी के नाम अगर पिछली एसआईआर में है, तो उन्हें पहचान का एक दस्तावेज देना होगा। जिनके नाम मैच नहीं होंगे, उन्हें ईआरओ नोटिस जारी कर दस्तावेज जमा करवाने के लिए कहेगा।
दो जगह नाम रखने पर सजा
घुमंतू परिवारों को भी दिए जाएंगे फॉर्म
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari