RAJASTHAN Top News : राजस्थान की बड़ी खबरें
Gyan Chand Patni | Oct 01, 2025, 20:44 IST
Rajasthan top news 01 oct
राजस्थान की प्रमुख खबरों में आपका स्वागत है। डूंगरपुर पुलिस हिरासत में मौत : थानेदार सहित 5 पुलिसकर्मी निलंबित। राजस्थान के पशु चिकित्सा कॉलेज में फैली जूनोसिस बीमारी और कफ सिरप सप्लाई करने वाली कंपनी पहले भी हो चुकी है डिबार।
डूंगरपुर पुलिस हिरासत में मौत : थानेदार सहित 5 पुलिसकर्मी निलंबित, ग्रामीणों का धरना जारी
राजस्थान के डूंगरपुर जिले में एक युवक की पुलिस कस्टडी में मौत के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है। घटना के बाद से ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। दोवड़ा थाना क्षेत्र में युवक की मौत को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोवड़ा थानाध्यक्ष तेजकरण और अन्य चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित पुलिसकर्मियों में उप निरीक्षक वल्लभराम, हेडकांस्टेबल सुरेश कुमार, कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह और माधव सिंह शामिल हैं। इन सभी को मुख्यालय रिजर्व पुलिस लाइन डूंगरपुर में स्थानांतरित कर दिया गया है। ग्रामीणों की मुख्य मांगों में से एक पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाना है। हालांकि, इन दोनों मांगों पर प्रशासन के साथ अभी तक कोई सहमति नहीं बन पाई है। धरने के दौरान, परिजनों और ग्रामीणों ने यह आरोप लगाया कि पुलिस ने दिलीप के साथ कस्टडी में मारपीट की थी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
राजस्थान के पशु चिकित्सा कॉलेज में फैली जूनोसिस बीमारी : जानिए क्या है मामला
राजस्थान में एम्स जोधपुर के डॉक्टरों ने जोड़ दिए युवक के हाथ : 10 घंटे चला ऑपरेशन, एनएसजी कमांडो ने काट दिए थे हाथ
अब हरलाल की हालत स्थिर है और डॉक्टरों का कहना है कि 3-4 सप्ताह में वह सामान्य कामकाजी जीवन में लौट सकेगा। उसके दाएं हाथ की अंगुलियों में रक्त संचार सामान्य रूप से हो रहा है और हड्डियों का जुड़ना जारी है। 17 सितंबर को बाड़मेर के सदर थाना क्षेत्र में एक शराब कारोबारी और उसके दो साथी रास्ते में NSG कमांडो चंपालाल और उसके दोस्तों के हमले का शिकार हुए। इस हमले में शराब कारोबारी की मौत हो गई और उसका साथी हरलाल गंभीर रूप से घायल हुआ। NSG कमांडो हमला अब भी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हमले में हरलाल के दोनों हाथों के पंजे कट गए थे। इन कटे हुए पंजों को जोधपुर एम्स के डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक जोड़ दिया। इस ऑपरेशन में अत्यधिक सूक्ष्म सर्जरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया। डॉक्टरों ने माइक्रोस्कोप की सहायता से नसों को जोड़ने के बाद हड्डियों, टेंडन और अन्य अंगों को सही तरीके से जोड़ा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
राजस्थान में दवा से दो बच्चों की मौत : कफ सिरप सप्लाई करने वाली कंपनी पहले भी हो चुकी है डिबार
किसी भी स्वास्थ्य योजना में जनता के हितों को प्राथमिकता दी जाती है, लेकिन जब ये योजनाएं सही तरीके से लागू नहीं होतीं, तो इसके गंभीर परिणाम सामने आते हैं। मुफ्त दवा योजना के तहत राजस्थान में सरकारी अस्पतालों से दी गई खांसी की सिरप पीने से बच्चों की मौत के मामले सामने आए हैं। सीकर और भरतपुर में एक-एक बच्चे की मौत से राज्य में हड़कंप मचा हुआ है। इस सिरप का निर्माण जयपुर की केयसंस फार्मा लिमिटेड द्वारा किया गया था। यह वही कंपनी है, जिसकी एक अन्य दवा का एक सैंपल पहले फेल हो चुका था। राजस्थान के सरकारी अस्पताल मुफ्त जांच और दवा योजना के चलते मरीजों के संबल बने थे, लेकिन खराब दवा आपूर्ति के चलते इनकी साख प्रभावित हो रही है। सरकारी लैब ने केयसंस फार्मा की खांसी की एक अन्य सिरप के सैंपल को टेस्ट किया था। रिपोर्ट में सिरप में मेंथॉल 0.5 मिलीग्राम अमानक पाया गया था। इसके चलते दवा को घटिया मानते हुए कंपनी को एक साल के लिए डिबार कर दिया गया था। हालांकि, आरएमएससीएल ने दूसरी दवाओं की सप्लाई जारी रखी, जिससे सवाल उठने लगे हैं खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
वाह री रेलवे! एक ही प्लेटफॉर्म पर खड़ी कर दीं दो वंदेभारत, गलत ट्रेनों में चढ़े यात्री
जोधपुर रेलवे स्टेशन (Jodhpur Railway Station) पर 1 अक्टूबर 2025, बुधवार को एक अप्रत्याशित घटना घटित हुई, जब प्लेटफॉर्म 5 पर दो वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) ट्रेनों को खड़ा कर दिया गया। इसका परिणाम यह हुआ कि यात्रियों के बीच भ्रम और असमंजस की स्थिति पैदा हो गई, जिससे दिल्ली जाने वाले 9 यात्री गलती से साबरमती जाने वाली वंदेभारत में सवार हो गए। जब तक उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ, तब तक दिल्ली की ट्रेन पहले ही निकल चुकी थी। रेलवे प्रशासन ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया और प्रभावित यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक इंतजाम करने की योजना बनाई। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
राजस्थान में पेंशन फर्जीवाड़ा , दूसरी शादी करने के बावजूद विधवा पेंशन उठा रहीं हजारों महिलाएं
आर्थिक अपराधों की राजधानी बना राजस्थान, देश में पहले स्थान पर, हत्या के मामलों में पांचवे पायदान पर
क्या सत्ता के दबाव में पूनम भाटी को बचाया जा रहा!, नकल प्रकरण पकड़ रहा तूल, जानें क्या है पूरा मामला
RAJASTHAN Top News : राजस्थान की बड़ी खबरें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari