कार्यकर्ता नहीं रहे तो चुनाव कैसे जीतोगे, बृजमोहन अग्रवाल बोले, इन लोगों की चिंता करें सीएम और मंत्री

Arun Tiwari | Apr 07, 2026, 20:14 IST
Share
brijmohan-agarwal-statement-on-bjp-workers-raipur
brijmohan-agarwal-statement-on-bjp-workers-raipur

भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं की अनदेखी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और मंत्रियों को कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि पार्टी की जीत उनके ही दम पर होती है।

Raipur. कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद बृजमोहन ने बड़ा बयान दिया। ऐसा बयान उन्होंने क्यों दिया और उनका इशारा किसकी तरफ था।यह सवाल खड़ा होगया है। क्या बीजेपी में कार्यकर्ता हाशिए पर चले गए हैं। उन्होंने कहा कि सीएम,मंत्रियों को उनकी चिंता करनी चाहिए क्योंकि कार्यकर्ता ही चुनाव जिता रहे हैं।

बृजमोहन का इशारा किस पर:

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि “अगर कार्यकर्ता नहीं रहेंगे तो कोई भी चुनाव नहीं जीता जा सकता। इसलिए मुख्यमंत्री, मंत्री सभी को कार्यकर्ताओं की चिंता करनी चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान करना ही उनका कर्तव्य है। आज हम जो सांसद, विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री हैं, वह अपने दम पर नहीं हैं, बल्कि कार्यकर्ताओं के कंधों पर बैठकर इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

कार्यकर्ताओं की दम पर बने मंत्री,मुख्यमंत्री :

कार्यकर्ता सम्मेलन में बृजमोहन ने कहा (Brijmohan Agrawal statement) कि “कार्यकर्ताओं के दम पर ही बनते हैं मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायक। उनके कारण ही हम आज सत्ता में हैं। पूर्वजों ने जो वृक्ष लगाए थे आज उसका फल खा रहे हैं ये न सोचे कि, सब हम कर रहे हैं"।

क्या कार्यकर्ता हाशिए पर है:

बृजमोहन अग्रवाल का ये बयान कई संकेत देता है। आमतौर पर यह सुनने में आता है कि सत्ता में आने के बाद कार्यकर्ताओं की पूछ परख नहीं रही। कार्यकर्ता कैमरे के पीछे मानते हैं कि अब मंत्रियों के बंगलों पर उनको तवज्जो नहीं मिलती। यही कारण है कि बृजमोहन ने इशारों ही इशारों में पार्टी नेताओं को ये संदेश दिया है।

उन्होनें कार्यकर्ताओं से कहा कि जो भी कार्यकर्ता भाजपा में आया है, वह केवल अपनी इच्छा से नहीं, बल्कि ईश्वर की इच्छा से राष्ट्रसेवा के लिए यहां आया है। इसलिए हमें कोई भी ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए जिससे पार्टी की छवि को ठेस पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें घबराने या डरने की कोई आवश्यकता नहीं है।

ये खबरें भी पढ़ें...

पैसे देकर बन रहे इंजीनियरिंग सर्टिफिकेट, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद में उठाया मुद्दा

विदेशी कंपनियों के खराब सामान का डंपिंग ग्राउंड नहीं ​भारत, सांसद बृजमोहन ने लोकसभा में ग्लोबल ब्रांड्स को घेरा

छत्तीसगढ़ में नई गाइडलाइंस पर बवाल; जमीन 5 से 9 गुना महंगी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम को लिखा पत्र

CG News: राहुल से मुलाकात, बीजेपी नेताओं के साथ भोजन, क्या सियासी खिचड़ी पका रहे बृजमोहन

Tags:
  • CG News
  • Brijmohan Agrawal statement
  • Raipur
  • सांसद बृजमोहन अग्रवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच