छत्तीसगढ़ में आईएएस का नेक्सस कर रहा है काम, केंद्र सरकार की चिट्ठियों के बाद भी नहीं हो रही भ्रष्टाचार की शिकायतों की जांच

Arun Tiwari | Apr 08, 2026, 12:00 IST
Share
cg-chief-secretary-letter-corruption-ias-nexus-investigation-delay
cg-chief-secretary-letter-corruption-ias-nexus-investigation-delay

छत्तीसगढ़ में मुख्य सचिव को एक गोपनीय चिट्ठी भेजी गई है। इसमें IAS अधिकारियों के कथित नेक्सस पर सवाल उठाए गए हैं। भ्रष्टाचार के मामलों की जांच में देरी का आरोप लगाया गया है।

Raipur. छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील के पास एक चिट्ठी भेजी गई है। इस चिट्ठी में कहा गया है कि भ्रष्टाचार की शिकायत पर केंद्र सरकार के निर्देश आने के बाद भी उन मामलों की जांच नहीं हो रही है।

इस चिट्ठी में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ में आईएएस का एक ऐसा नेक्सस काम कर रहा है जो भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों को बचा रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अधिकांश मामलों में शिकायतें जांच के लिए उन्हीं अधिकारियों को मार्क कर दी जाती हैं, जिनके खिलाफ आरोप लगे होते हैं।

इस चिट्ठी के साथ केंद्र सरकार के वे सभी पत्र संलग्न हैं जो मुख्य सचिव को मार्क कर कार्यवाही के लिए भेजे गए हैं। यह चिट्ठी एडवोकेट नरेश चंद्र गुप्ता ने लिखी है। उन्होंने इस संबंध में डीओपीटी को भी शिकायत की है।

सीएस को गोपनीय चिट्ठी :

मुख्य सचिव को लिखी इस चिट्ठी में कहा गया है कि आपका ध्यान इस तथ्य की ओर आकर्षित करना चाहता हूं। मेरी एक शिकायत में मैंने विशेष रूप से इस मुद्दे को उठाया था कि नौकरशाहों का एक विशेष समूह अपने स्वार्थों को पूरा करने और एक गठजोड़ (Nexus) बनाने के लिए उच्च प्रभावशाली पदों पर बैठ गए हैं।

जो इन दोषी अधिकारियों को संरक्षण दे रहे हैं। उनकी शिकायतों को दबा दिया जाता है और कोई कार्यवाही नहीं करने दी जाती। ऐसी कई शिकायतें केंद्र सरकार को की गईं जहां से मुख्य सचिव और अन्य प्रमुख अधिकारियों के नाम निर्देशित पत्र भी आए लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

यह सभी शिकायतें भ्रष्टाचार के संबंध में हैं। जहां छोटे कर्मचारियों को मामूली गलतियों पर तुरंत निलंबित कर दिया जाता है, वहीं अखिल भारतीय सेवा के एक भी अधिकारी के खिलाफ आचरण नियमों के तहत ठोस कार्यवाही नहीं की गई है।

इन घोटालों की शिकायत :

. कोरबा जिले में डीएमएफ फंड में भ्रष्टाचार
. IAS अधिकारियों के खिलाफ शिकायत
. शराब घोटाले में आरोपियों को बचाने के संबंध में
. श्रम विभाग में भ्रष्टाचार जिसमें आईएएस शामिल
. शराब घोटाले में पूर्व मुख्य सचिव की संलिप्तता के संबंध में
. एसीबी अधिकारियों द्वारा घोटाले के आरोपियों को बचाने के संबंध में
. बुलेट प्रूफ जैकिट खरीदी में भ्रष्टाचार
. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग में शिकायत लंबित रहने के दौरान अधिकारी का प्रमोशन

सीएम से पीएम तक शिकायत :

.भारत सरकार के खान मंत्रालय की तरफ से मुख्य सचिव को चिट्ठी आई है कि कोरबा में डीएफएफ फंड में 25 करोड़ का घोटाला हुआ था। इस अनियमितता में आरोप लगे हैं कि तत्कालीन कलेक्टर ने अपने पद का दुरुपयोग किया है। इस मामले की प्रशासनिक एवं वित्तीय जांच कराई जाए।

.मुख्य सचिव को कार्मिक मंत्रालय से पत्र आया है। इस पत्र में उन आईएएस अधिकारियों पर कार्रवाई करने को कहा गया है जिनके संबंध में नेक्सस बनाकर काम करने की शिकायत आई हे।

.छत्तीसगढ़ के सामान्य प्रशासन विभाग ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि प्रमोशन और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाए।

.सीएम सचिवालय ने सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि एसीबी,ईओडब्ल्यू के अधिकारियों की भूमिका पर उठे संदेह के संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जाए।

.सीएम सचिवालय ने गृह विभाग को भी इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही के लिए पत्र लिखा गया है।

इस चिट्ठी में कुछ अहम बातें :

इस पत्र में लिखा गया है कि समय-समय पर पीएमओ (PMO), डीओपीटी (DOPT) और छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को इस संबंध में लिखता रहा हूं कि छत्तीसगढ़ सरकार के महत्वपूर्ण विभागों को संभालने वाले आईएएस,आईपीएस पर भ्रष्टाचार के कितने गंभीर आरोप लगे हैं।

अधिकांश शिकायतें आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार को भेजी गई हैं ताकि इस मामले में जांच हो और उसकी जानकारी शिकायतकर्ता को भी दी जाए।

लेकिन आज तक किसी भी स्तर से जानकारी नहीं मिली है। मैंने बार-बार इस मुद्दे को उठाया है कि अधिकांश समय जांच के लिए किसी स्वतंत्र प्राधिकरण को भेजने के बजाय इसे उसी दोषी अधिकारी को मार्क कर दिया जाता है जिसने घोटाला किया था।

ये खबरें भी पढ़ें...

CG News: छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार ! पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमित शाह को लिखा पत्र

छत्तीसगढ़ में 100 करोड़ वसूलेगी दिल्ली की कंपनी, भ्रष्टाचार रोकने केंद्रीय संस्था ने दिया है ठेका

प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार: CMO के खिलाफ EOW ने दर्ज की एफआईआर

जल संसाधन विभाग में फिक्स टेंडर व्यवस्था, एमपी की सिंचाई परियोजनाओं के टेंडर पर कंपनी नेक्सस का कब्जा

Tags:
  • सामान्य प्रशासन विभाग
  • CG News
  • छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार
  • मुख्य सचिव विकासशील
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा