खूंखार नक्सली लीडर पापाराव का सरेंडर, डेडलाइन से पहले बड़ी सफलता
Harrison Masih | Mar 24, 2026, 11:45 IST
paparao-naxal-commander-surrender-bijapur-jagdalpur-news
बीजापुर के कुख्यात नक्सली कमांडर पापाराव उर्फ सुन्नम चंद्रैया के सरेंडर की खबर से बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। वह कई बड़े हमलों का मास्टरमाइंड रहा है।
बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई के बीच एक बड़ी सफलता की खबर आई है। सालों से सुरक्षा एजेंसियों की पकड़ से दूर रहे कुख्यात नक्सली लीडर पापाराव उर्फ सुन्नम चंद्रैया के सरेंडर करने की सूचना है। उसके साथ करीब एक दर्जन नक्सलियों के भी आत्मसमर्पण करने की संभावना जताई जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, पापाराव अपने साथियों के साथ बीजापुर जिले के फरसेगढ़ इलाके में जंगल से बाहर चुका है। इसके बाद उसे संभाग मुख्यालय जगदलपुर लाया जाएगा, जहां वह बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी के सामने हथियार डालकर औपचारिक रूप से आत्मसमर्पण करेगा।
पापाराव पर 50 लाख रुपए का इनाम घोषित था और वह नक्सल संगठन का बेहद खतरनाक कमांडर माना जाता रहा है। उस पर कई बड़े हमलों में शामिल होने के आरोप हैं, जिनमें प्रमुख हैं:
ताड़मेटला हमला (2010) - इस हमले में 76 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे
चिंगावरम बस ब्लास्ट - 32 नागरिकों और सुरक्षाकर्मियों की मौत
कुटरू - बेदरे रोड IED ब्लास्ट (2024) - 8 जवान और एक ड्राइवर की मौत
बताया जाता है कि इन हमलों की योजना और क्रियान्वयन में पापाराव की अहम भूमिका रही थी।
तेलंगाना मूल का 61 वर्षीय पापाराव लंबे समय से बीजापुर और आसपास के जंगलों में सक्रिय था। वह कोसा और हिड़मा जैसे बड़े नक्सली नेताओं के बाद भी संगठन में सक्रिय रहकर संघर्ष जारी रखने के पक्ष में था और सरेंडर के खिलाफ अड़ा हुआ माना जाता था।
नक्सली कमांडर पापा राव के आत्मसमर्पण की खबर के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह के दृढ़ संकल्प के कारण देश में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान तेज हुआ है, जिसका असर अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने की समयसीमा बेहद करीब है, ऐसे में पापा राव जैसे बड़े नक्सली कमांडर का सरेंडर करना इस अभियान की बड़ी सफलता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य में पहले ही कई नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं और सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई से नक्सलवाद की कमर टूटती जा रही है।
पापाराव के आत्मसमर्पण के बाद बस्तर में नक्सलियों की शीर्ष कमान लगभग खत्म होने की स्थिति में पहुंच सकती है। अब संगठन में केवल कमांडर सोड़ी केशा का नाम प्रमुख रूप से बचा है, जो फिलहाल सरेंडर के मूड में नहीं बताया जा रहा है।
कुछ समय पहले पापाराव के मारे जाने की खबर भी सामने आई थी, लेकिन बाद में वह फर्जी साबित हुई। इसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां लगातार उसकी तलाश में जुटी थीं।
अगर पापाराव का सरेंडर आधिकारिक रूप से पुष्टि हो जाता है, तो यह बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में एक निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है। आने वाले दिनों में इसके असर से और नक्सलियों के आत्मसमर्पण की संभावना भी बढ़ सकती है।
खूंखार नक्सली पापाराव ने बिछाया 8 जवानों की मौत का जाल, लाखों का इनामी
बस्तर नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका! सीसी मेंबर रामधेर समेत 50 नक्सलियों ने किया सरेंडर
CG Naxal News: 48 लाख के इनामी 15 माओवादियों ने किया सरेंडर, 4 हार्डकोर नक्सली भी शामिल
Bijapur Naxal surrender: खत्म होने की कगार पर माओवाद, बीजापुर के 8 नक्सलियों ने किया सरेंडर
आज पापाराव का सरेंडर
50 लाख का इनामी, कई बड़े हमलों का मास्टरमाइंड
ताड़मेटला हमला (2010) - इस हमले में 76 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे
चिंगावरम बस ब्लास्ट - 32 नागरिकों और सुरक्षाकर्मियों की मौत
कुटरू - बेदरे रोड IED ब्लास्ट (2024) - 8 जवान और एक ड्राइवर की मौत
बताया जाता है कि इन हमलों की योजना और क्रियान्वयन में पापाराव की अहम भूमिका रही थी।
#Kawardha #NaxalSurrender #PaparaoSurrender #NaxalismFreeIndia #ChhattisgarhNews pic.twitter.com/d6kP2WtxcR
— Rajesh Lahoti (@raglahoti111) March 24, 2026
दशकों से सक्रिय, सरेंडर को लेकर था अडिग
सीएम साय का बयान
उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने की समयसीमा बेहद करीब है, ऐसे में पापा राव जैसे बड़े नक्सली कमांडर का सरेंडर करना इस अभियान की बड़ी सफलता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य में पहले ही कई नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं और सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई से नक्सलवाद की कमर टूटती जा रही है।
नक्सल नेतृत्व पर असर
पहले एनकाउंटर की खबर निकली थी फर्जी
निष्कर्ष:
ये खबरें भी पढ़ें...
बस्तर नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका! सीसी मेंबर रामधेर समेत 50 नक्सलियों ने किया सरेंडर
CG Naxal News: 48 लाख के इनामी 15 माओवादियों ने किया सरेंडर, 4 हार्डकोर नक्सली भी शामिल
Bijapur Naxal surrender: खत्म होने की कगार पर माओवाद, बीजापुर के 8 नक्सलियों ने किया सरेंडर
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava