MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sanjay Dhiman | Mar 29, 2026, 21:57 IST
Share
mp top news  (38)
Photograph: (the sootr)

नमस्कार, मध्यप्रदेश में एल्डरमैन की बहुप्रतीक्षित सूची आखिरकार जारी, 492 मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति, एमपी सरकार ने बैंक ऑफ बड़ौदा को किया ब्लैकलिस्ट, सरकारी लेन-देन में कोई भागेदारी नहीं। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

एमपी टॉप न्यूज

मध्यप्रदेश में एल्डरमैन की बहुप्रतीक्षित सूची आखिरकार जारी, 492 मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति, चंबल होल्ड

मध्यप्रदेश में नगरीय निकायों को लेकर काफी समय से इंतजार था। कई बार नाम तय हुए, लेकिन सूची जारी नहीं हो सकी। राजनीतिक और संगठनात्मक स्तर पर मंथन होता रहा। आखिरकार रविवार को सरकार ने मुहर लगा दी और 492 एल्डरमैन की नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा हो गई।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में एक करोड़ बच्चों का होगा आधार अपडेट, अभियान एक से

MP News. मध्यप्रदेश में 1 अप्रैल से सरकारी स्कूलों के 5 से 17 साल के बच्चों का आधार अपडेट (aadhaar card) करने का बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है। इससे पहले पिछले सत्र में 15 लाख बच्चों का आधार अपडेट हो चुका था। अब बचे करीब एक करोड़ बच्चों की बारी है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर को नर्मदा के चौथे चरण की सौगात: सीएम मोहन यादव बोले सिंहस्थ में 60 साल बाद क्षिप्रा के जल से होगा स्नान

रविवार 29 मार्च को इंदौर के दशहरा मैदान में एक बड़ा कार्यक्रम हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदा जल प्रदाय योजना के चौथे चरण का भूमिपूजन किया। यह इंदौर नगर निगम का अब तक का सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट बताया जा रहा है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी के बड़े नगर निगम टैक्स वसूली में पिछड़े, सिर्फ उज्जैन रहा आगे, कलेक्शन में 166 करोड़ की कमी

मध्यप्रदेश के बड़े शहरों में टैक्स वसूली के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। इंदौर और भोपाल जैसे महानगरों में राजस्व संग्रह पिछले साल से कम रहा है। सिर्फ महाकाल की नगरी उज्जैन में ही..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी सरकार ने बैंक ऑफ बड़ौदा को किया ब्लैकलिस्ट, पांच साल तक सरकारी लेन-देन में कोई भागेदारी नहीं

मध्यप्रदेश सरकार के वित्त विभाग ने बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने बैंक को अगले 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है। अब से सरकारी..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी के IAS रवि कुमार सिहाग का AGMUT कैडर में ट्रांसफर : जानें कैसे और क्यों बदलते हैं IAS/IPS के कैडर

IAS रवि कुमार सिहाग जो मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के लखनादौन में एसडीएम के पद पर कार्यरत थे, अब उनका ट्रांसफर AGMUT कैडर में हो चुका है। AGMUT (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम, और केंद्र शासित प्रदेश) एक ऐसा संयुक्त कैडर है, जिसका प्रबंधन केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA)...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

शौचालय में बन रहा था मिड डे मील, डिंडौरी में शिक्षा अधिकारियों पर कार्रवाई

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के शासकीय प्राथमिक स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र में शौचालय में मिड डे मील पकाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद शिक्षा विभाग में हलचल मच गई। मामला सामने आने के बाद कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मध्यप्रदेश में टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने खोल दिया मोर्चा

BHOPAL: मध्यप्रदेश में टीईटी को अनिवार्य करने के आदेश के खिलाफ शिक्षक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। 29 मार्च को भोपाल में शिक्षक संगठनों की बैठक हुई। इसमें यह निर्णय लिया गया कि शिक्षक अगले चरण में आंदोलन करेंगे।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

देवास में सिलेंडर पर 'संग्राम' : दामाद ने नहीं भेजी गैस टंकी तो ससुरालियों ने घर पहुंच की तोड़फोड़

देवास जिले के जवाहर नगर इलाके में एक गैस सिलेंडर की मामूली डिमांड ने पारिवारिक विवाद का रूप ले लिया और इससे जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यह घटना एक फोन कॉल से शुरू हुई थी, जब ससुर ने अपने दामाद से इंदौर से गैस सिलेंडर लाने की मांग की। जब दामाद ने मना कर दिया, तो बहू ने अपने मायके वालों को बुला लिया और विवाद की स्थिति को और बढ़ा दिया।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

गांधी जहर, गोडसे बलिदानी- यति नरसिंहानंद ने ग्वालियर में दिया विवादित बयान

ना अखाड़ा डासना के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी रविवार को ग्वालियर पहुंचे। वे हिन्दू महासभा (Hindu Mahasabha) कार्यालय गए और वहां पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी के बारे में एक विवादित बयान दिया। उन्होंने गांधी को समाज के लिए जहर बताया..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • शिक्षा विभाग
  • बैंक ऑफ बड़ौदा
  • पारिवारिक विवाद
  • डिंडौरी
  • टीईटी
  • एमपी टॉप न्यूज
  • आधार अपडेट
  • IAS रवि कुमार सिहाग
  • AGMUT कैडर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती