राज्यसभा के 76 सांसदों पर क्रिमिनल केस, इनमें से 36 पर गंभीर मामले, 42 फीसदी सदस्यों के पास 10 करोड़ से अधिक संपत्ति

Mukesh Sharma | Mar 20, 2026, 20:30 IST
Share
sandad
Photograph: (the sootr)

राज्यसभा के 32 प्रतिशत सांसदों पर क्रिमिनल केस हैं। साथ ही 42 फीसदी सांसद करोड़पति हैं। सांसदों की औसत संपत्ति 120.69 करोड़ रुपये है। राज्यसभा के 42 फीसदी सांसद करोड़पति की श्रेणी में

News In Short

  • राज्यसभा का हर तीसरा सांसद कर रहा क्रिमिनल केस का सामना।
  • एडीआर के अनुसार 32 फीसदी राज्यसभा सांसदों पर क्रिमिनल केस।
  • राज्यसभा के 73 सांसदों पर केस दर्ज, इनमें से 36 पर गंभीर मामले।
  • राज्यसभा के 42 फीसदी सांसद करोड़पति की श्रेणी में।
  • राज्यसभा सांसदों की औसत संपत्ति 120.69 करोड़ रुपये।

News In Detail

राज्यसभा में हर तीसरा सांसद क्रिमिनल केस का सामना कर रहा है। एडीआर और नेशनल इलेक्शन वॉच ने मार्च 2026 तक के विश्लेषण में 233 में से 229 सांसदों के शपथपत्रों का अध्ययन किया। इस अध्ययन के आधार पर बनाई ADR रिपोर्ट में कहा है कि 32 फीसदी राज्यसभा सांसदों पर आपराधिक मामले हैं। झाड़खंड की एक सीट अभी रिक्त है, जबकि तीन सांसदों के शपथ-पत्र उपलब्ध नहीं हुए। इस विश्लेषण में हाल ही में चुने गए 37 सांसद भी शामिल किए गए हैं।

73 राज्यसभा सांसद आपराधिक मामलों में घिरे

रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में 73 राज्यसभा सांसदों पर क्रिमिनल केस हैं। इनमें से 36 सांसदों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। रिपोर्ट में बताया है कि कांग्रेस के 43, आम आदमी पार्टी के 40 और कई छोटी पार्टियों के 100 फीसदी राज्यसभा सांसदों पर आपराधिक मामले हैं। एक सांसद पर हत्या, चार पर हत्या के प्रयास और तीन सांसदों पर महिलाओं के खिलाफ अपराध के केस हैं।

हर पार्टी में हैं दागी सांसद

रिपोर्ट में बताया गया कि भाजपा के 99 में से 27 सांसद, कांग्रेस के 28 में से 12, तृणमूल कांग्रेस के 13 में से 4, आम आदमी पार्टी के 10 में से 4, सीपीआईएम के तीन और बीआरएस के तीन सांसदों ने शपथ पत्रों में अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की जानकारी दी है।

करोड़पति सांसदों की भरमार

रिपोर्ट के अनुसार सभी पार्टियों के पास करोड़पति राज्यसभा सांसदों की भरमार है। 42 फीसदी सांसदों के पास 10 करोड़ से ज्यादा संपत्ति है। सांसदों की कुल संपत्ति 27638 करोड़ रुपये की है।

रिपोर्ट कहती है कि सासंदों की औसत संपत्ति 120.69 करोड़ रुपये है। कुल सांसदों में से 14 फीसदी यानी 31 सांसद अरबपति हैं। अरबपति राज्यसभा सांसदों में सबसे ज्यादा संख्या तेलंगाना व आंध्रप्रदेश से है।

कुछ पार्टियों में अरबपतियों की हिस्सेदारी 50 फीसदी से भी ज्यादा है। भाजपा के 6, कांग्रेस के 5, आईएसआसीपी के 4, आम आदमी पार्टी के 2, बीआरएस के 2 और एनसीपी के तीन राज्यसभा सांसदों ने अपने पास 100 करोड़ रुपयों से ज्यादा संपत्ति होने की जानकारी दी है।

इतना पैसा है इनके पास

रिपोर्ट के अनुसार बीआरएस राज्यसभा सांसद पार्था सारधी के पास सबसे ज्यादा 5,300 करोड़ रुपयों से ज्यादा की संपत्ति है। इनके बाद आम आदमी पार्टी के सांसद राजिंदर गुप्ता के पास 5053 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। वाईएसआरसीपी के सांसद अल्ला अयोध्या रामि रेड्डी के पा 2577 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है।

इनके पास सबसे कम संपत्ति

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह के पास कुल तीन लाख रुपए की सं​पत्ति है। इनके बाद मणिपुर के महाराजा सनाजाओबा के पास करीब पांच लाख रुपए तथा इनके बाद तृणमूल कांग्रेस के सांसद प्रकाश चिक बराइक के पास करीब 9 लाख रुपए की संपत्ति है।

इनके पास नहीं है अचल संपत्ति

आम आदमी पार्टी की दिल्ली से राज्यसभा सांसद स्वाती मालीवाल और संजय सिंह तथा पंजाब से संत बलबीर सिंह ने अपने पास कोई भी अचल संपत्ति नहीं होना बताया है।

सबसे ज्यादा कुल कमाई घोषित करने वाले

राज्यसभा सासंदों में सबसे ज्यादा संपत्ति वालों में से एक आंध्रप्रदेश से वाईआरसीपी पार्टी के सांसद अल्ला अयोध्या रामी रेड्डी ने इन्कम टैक्स रिटर्न में स्वयं की 262 करोड़ और प​त्नी के साथ 279 करोड़ रुपये की आय घोषित की है।
कांग्रेस के सांसद व देश के जानेमाने वकील डॉ.अभिषेक मनु सिंघवी की इन्कम टैक्स रिटर्न में स्वयं 374 करोड़ रुपए और पत्नी के साथ मिलाकर 378 करोड़ रुपए की आय घोषित कर रखी है। समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने स्वयं की डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा और पति अमिताभ बच्चन के साथ 275 करोड़ रुपये की आय घोषित कर रखी है।

मात्र साक्षर हैं एक सांसद तो

राज्यसभा के वर्तमान 39 सांसदों ने अपनी शैक्षिक योग्यता 5 वीं और 12 वीं के बीच घोषित की है। जबकि 181 सांसदों ने इससे ज्यादा बताई है। वहीं एक सांसद ने मात्र साक्षर होने तथा आठ सांसदों ने डिप्लोमाधारक होना बताया है। कुल सांसदों में से 52 फीसदी सांसद 41 से 60 आयु वर्ग में है तथा वर्तमान में मात्र 36 महिला सांसद हैं।

ये भी पढे़:-

एईएन भर्ती 2024: मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, यहां से करें डाउनलोड

राजस्थान की तीरंदाज जोड़ी रजत और स्वति पर रहेंगी सबकी नजरें, 21 मार्च से शुरू हो रहा एशिया

राजस्थान ने ठुकराई पंजाब की वाटर रॉयल्टी डिमांड, भगवंत मान ने कोर्ट में जाने की दी धमकी

पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल को एक और झटका, याचिका पर सुनवाई से जज का इनकार

Tags:
  • राज्यसभा
  • ADR रिपोर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा