अब बिना किसी चार्ज के कैंसिल होगा एयर टिकट, DGCA ने बदला रिफंड का नियम

Anjali Dwivedi | Feb 26, 2026, 18:54 IST
Share
airline-ticket-refund-new-rules-2026
airline-ticket-refund-new-rules-2026

DGCA ने हवाई यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अब टिकट बुकिंग के 48 घंटे के भीतर कैंसिल या बदलाव करने पर कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगेगा। यह नियम 24 फरवरी 2026 से पूरे देश में प्रभावी हो गया है।

News In Short

  • बुकिंग के शुरुआती 48 घंटों में हवाई टिकट कैंसिल या चेंज करने पर कोई फीस नहीं लगेगी।
  • यह सुविधा तभी मान्य है जब टिकट उड़ान से कम से कम 7 दिन पहले बुक हो।
  • एयरलाइंस को हर हाल में 14 कामकाजी दिनों के भीतर पैसा वापस करना होगा।
  • रिफंड देने की अंतिम जिम्मेदारी एयरलाइन की तय की गई है।
  • अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में पूरा रिफंड या क्रेडिट शेल मिलना अनिवार्य है।

News In Detail

डीजीसीए (DGCA) ने गुरुवार 26 फरवरी को हवाई टिकट रिफंड नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब बुकिंग के 48 घंटे के भीतर टिकट कैंसिल करना बिल्कुल मुफ्त होगा। इस दौरान बदलाव करने पर भी एयरलाइन कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं वसूलेगी। यात्रियों को अब अपने टिकट का पूरा पैसा वापस मिल सकेगा। यह नया नियम 24 फरवरी से पूरे देश में प्रभावी हो गया है।

शर्तों के साथ मिलेगी यह खास सुविधा

हालांकि इस जीरो कैंसिलेशन चार्ज सुविधा का लाभ उठाने के लिए एक छोटी सी शर्त है। यह छूट केवल उन्हीं टिकटों पर मिलेगी, जो उड़ान की तारीख से कम से कम 7 दिन पहले बुक किए गए हों। यदि आप यात्रा से महज दो-तीन दिन पहले टिकट बुक करते हैं, तो आप पर 48 घंटे वाली यह राहत लागू नहीं होगी। साथ ही, टिकट की तारीख बदलने पर यदि नई तारीख का बेस फेयर अधिक है, तो आपको किराए का अंतर चुकाना होगा।

9e9cd99c-e76
9e9cd99c-e76
4bd80f06-6f6
4bd80f06-6f6

एजेंट के भरोसे नहीं छोड़ेगी एयरलाइन

अक्सर यात्री मेकमायट्रिप या गोइबिबो जैसे ऑनलाइन पोर्टल या ट्रैवल एजेंट के जरिए टिकट बुक करते हैं और रिफंड के लिए उनके चक्कर काटते हैं। डीजीसीए ने साफ कर दिया है कि भले ही बुकिंग कहीं से भी हुई हो, रिफंड वापस करने की सीधी जिम्मेदारी एयरलाइन की ही होगी। एयरलाइन अब यह कहकर पल्ला नहीं झाड़ सकती कि पैसा एजेंट के पास फंसा है। रिफंड की यह पूरी प्रक्रिया 14 वर्किंग डेज (कामकाजी दिनों) के भीतर पूरी करनी होगी।

मेडिकल इमरजेंसी में भी बड़ी राहत

अगर किसी यात्री या उसके परिवार के सदस्य (जो एक ही PNR पर हैं) को अचानक अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है, तो एयरलाइन को पूरा रिफंड देना होगा। इसके अलावा वे क्रेडिट शेल की सुविधा भी दे सकते हैं। जिसका इस्तेमाल यात्री भविष्य की यात्रा के लिए कर सकेंगे। यह फैसला दिसंबर 2025 में इंडिगो की उड़ानों में हुई तकनीकी दिक्कतों और यात्रियों की बढ़ती शिकायतों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

ये खबरें भी पढ़ें...

फ्लाइट्स कैंसिल: DGCA ने इंडिगो पर लगाया 22.20 करोड़ का जुर्माना

DGCA ने एयर इंडिया के तीन अधिकारियों को हटाने का आदेश दिया, लेकिन वजह हादसा नहीं

एअर इंडिया का लाइसेंस हो सकता है निरस्त! DGCA फ्लाइट ऑपरेशन में गड़बड़ियों पर ले सकता है सख्त एक्शन

DGCA से मिला लाइसेंस, दतिया में होगा MP का 8वां हवाई अड्डा, PM मोदी 24 को करेंगे उद्घाटन

Tags:
  • इंडिगो
  • DGCA
  • डीजीसीए
  • टिकट कैंसिल
  • एयरलाइन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच