विधानसभा चुनाव 2026: असम में हिमंता की हैट्रिक या गौरव गोगोई का चलेगा जादू, अपडेट द सूत्र पर

Jitendra Shrivastava | May 04, 2026, 07:00 IST
Share
assam Assembly Elections
Photograph: (THESOOTR)

ASSAM. आज यानी 4 मई को असम की 126 सीटों के नतीजे तय करेंगे कि हिमंता बिस्वा सरमा लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे या कांग्रेस गठबंधन इस बार सत्ता में वापसी करेगा। रिजल्ट का हर पल का अपडेट पढ़िए 'द सूत्र' पर...

vidhansabha election 2026:पूर्वोत्तर भारत के सबसे बड़े राज्य असम में 9 अप्रैल को एकल चरण में सभी 126 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। सरमा बनाम गोगोई की यह सीधी लड़ाई आज यानी 4 मई को अपने अंजाम तक पहुंचेगी। एग्जिट पोल में BJP की हैट्रिक दिख रही है, लेकिन कांग्रेस का कहना है कि असली खेल अभी बाकी है।

असम के चुनावी इतिहास में सबसे ज्यादा वोटिंग

09 अप्रैल 2026 को असम के 63 हजार से अधिक मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। राज्य में कुल 85.38 फीसदी मतदान दर्ज हुआ जो असम के चुनावी इतिहास में अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है।

पुरुष मतदाताओं ने 84.80 और महिलाओं ने 85.96 फीसदी की भागीदारी निभाई। करीब 2.49 करोड़ पंजीकृत मतदाताओं ने इस जनादेश में हिस्सा लिया।

विश्लेषकों का मानना है कि यह रिकॉर्ड वोटिंग अवैध घुसपैठ, रोजगार और सांस्कृतिक पहचान जैसे गहरे स्थानीय मुद्दों पर मतदाताओं की गहरी सक्रियता का संकेत है।

सरमा बनाम गोगोई: हैट्रिक की दौड़ में BJP

इस बार असम विधानसभा चुनाव मुख्य रूप से दो चेहरों के इर्दगिर्द सिमट गया। एक तरफ मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा जो जलुकबारी से छठी बार जीत का रिकॉर्ड बनाने उतरे हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे गौरव गोगोई जो जोरहाट से बड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं।

Axis My India समेत दस से अधिक एजेंसियों ने NDA को 85 से 100 सीटों का अनुमान दिया है, जबकि पोल ऑफ पोल्स में NDA को औसतन 92 सीटें मिलती दिख रही हैं। कांग्रेस ने राइजोर दल, AJP और चार अन्य दलों के साथ मिलकर मुकाबले को रोमांचक बनाया है और एग्जिट पोल को सिरे से खारिज किया है।

2021 में BJP गठबंधन की ऐतिहासिक दूसरी जीत

असम विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 64 सीटों का बहुमत जरूरी है। 2021 में BJP नेतृत्व वाले NDA ने 75 सीटें जीतकर पहली बार लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल की और हिमंता बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री बने। विपक्षी महाजोत को 50 सीटें मिलीं जबकि अन्य को 1 सीट मिली।

NDAमहाजोतअन्य
755001

2026 में किसको कितनी सीटें...

NDAमहाजोतअन्य
नोट: नतीजे 4 मई की सुबह 8.00 बजे से आना शुरू होंगे। हर सीट का लाइव रुझान चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट results.eci.gov.in पर भी उपलब्ध होगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

विधानसभा चुनाव 2026: असम में हिमंता की हैट्रिक या गौरव गोगोई का चलेगा जादू, 126 सीटों का कल खुलेगा सस्पेंस, अपडेट 'द सूत्र' पर

विधानसभा चुनाव 2026: तमिलनाडु की 234 सीटों का फैसला कल, स्टालिन की वापसी या विजय का धमाकेदार डेब्यू, हर पल का अपडेट 'द सूत्र' पर

विधानसभा चुनाव 2026: पुडुचेरी की 30 सीटों पर NDA बचाएगी सत्ता या कांग्रेस-DMK करेंगे उलटफेर? हर सीट का अपडेट 'द सूत्र' पर

विधानसभा चुनाव 2026: केरलम में LDF लगाएगी हैट्रिक या UDF की वापसी, हर सीट का परिणाम 'द सूत्र' पर

विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल में दीदी फिर बनाएगी सरकार या शुभेंदु करेंगे खेला, 293 सीटों पर फैसला कल, अपडेट 'द सूत्र' पर

Tags:
  • एग्जिट पोल
  • मतदान
  • नतीजे
  • असम विधानसभा चुनाव
  • vidhansabha election 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान