विधानसभा चुनाव 2026: तमिलनाडु की 234 सीटों का फैसला आज, हर पल का अपडेट द सूत्र पर

Jitendra Shrivastava | May 04, 2026, 07:00 IST
Share
tamilnadu result
Photograph: (THESOOTR)

TAMILNADU. आज यानी 4 मई को तमिलनाडु की 234 सीटों के नतीजे तय करेंगे कि MK स्टालिन की DMK दोबारा सत्ता में लौटेगी या अभिनेता विजय की TVK पहली ही बार में इतिहास रचेगी। रिजल्ट का हर पल का अपडेट पढ़िए 'द सूत्र' पर...

vidhansabha election 2026:तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एकल चरण में 234 सीटों पर ऐतिहासिक मतदान हो चुका है। इस बार मुकाबला दो धुरी नहीं, तीन मोर्चों का है- स्टालिन की DMK, EPS की AIADMK और थलापति विजय की TVK। आज यानी 4 मई की मतगणना बताएगी कि तमिलनाडु का नया जननायक कौन होगा। हर सीट का रुझान यहीं मिलेगा।

15 साल की वोटिंग का टूटा रिकॉर्ड: महिलाएं आगे रहीं

23 अप्रैल को तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर हुई वोटिंग ने डेढ़ दशक पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। कुल 85.14 फीसदी मतदान हुआ जो 2011 के 78.29 फीसदी के आंकड़े से काफी ऊपर है।

इस बार महिला मतदाताओं ने बाजी मारी। करीब 2 करोड़ 52 लाख महिलाओं ने वोट डाला जो कुल महिला मतदाताओं का 86.2 फीसदी है, जबकि पुरुषों में यह आंकड़ा 83.96 फीसदी रहा। 4,000 से अधिक उम्मीदवार मैदान में थे और इस जबरदस्त जनभागीदारी ने चुनाव को सही मायनों में ऐतिहासिक बना दिया।

DMK, AIADMK और TVK में त्रिकोणीय जंग

इस बार तमिलनाडु की राजनीति पारंपरिक दो-दलीय ढांचे से बाहर निकलती दिख रही है। सत्तारूढ़ DMK गठबंधन ने सामाजिक न्याय, विकास और कल्याण योजनाओं को अपना हथियार बनाया, जबकि AIADMK ने सरकार की विफलताओं और भ्रष्टाचार को मुद्दा उठाया। लेकिन सबसे बड़ा चर्चा का केंद्र रहे अभिनेता विजय, जिनकी पार्टी TVK ने पहली ही बार 233 सीटों पर उम्मीदवार उतारे।

Axis My India ने TVK को 98-120 सीटें देकर सबको चौंकाया, जबकि People's Pulse और P-Marq ने DMK को 125-145 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत दिया। मुख्यमंत्री की पसंद के सर्वेक्षण में भी विजय (37%) और उदयनिधि स्टालिन (35%) लगभग बराबर हैं।

2021 का हाल; कुल सीटें, सरकार बनाने का खेल

तमिलनाडु विधानसभा में कुल 234 सीटें हैं और किसी भी दल या गठबंधन को सरकार बनाने के लिए कम से कम 118 सीटों का जादुई आंकड़ा पार करना होता है। यह राज्य द्रविड़ राजनीति का केंद्र रहा है जहां DMK और AIADMK के बीच दशकों से सत्ता का संघर्ष जारी है।

2021 में MK स्टालिन की DMK ने करीब एक दशक बाद शानदार वापसी की थी। 2026 में पहली बार थलापति विजय की पार्टी TVK के मैदान में उतरने से मुकाबला तीन धुरियों में बंट गया है जो इस चुनाव को ऐतिहासिक और अप्रत्याशित बना रहा है।

2021 के चुनाव में पार्टीवार सीटें...

DMK

कांग्रेसAIADMKBJP
अन्य
133


18
66
4
13

2026 के चुनाव में पार्टीवार स्थिति...

DMKकांग्रेसAIADMKBJPअन्य
नोट: नतीजे 4 मई की सुबह 8.00 बजे से आना शुरू हो गए हैं। हर सीट का लाइव रुझान चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट results.eci.gov.in पर भी उपलब्ध होगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

विधानसभा चुनाव 2026: असम में हिमंता की हैट्रिक या गौरव गोगोई का चलेगा जादू, 126 सीटों का कल खुलेगा सस्पेंस, अपडेट 'द सूत्र' पर

विधानसभा चुनाव 2026: तमिलनाडु की 234 सीटों का फैसला कल, स्टालिन की वापसी या विजय का धमाकेदार डेब्यू, हर पल का अपडेट 'द सूत्र' पर

विधानसभा चुनाव 2026: पुडुचेरी की 30 सीटों पर NDA बचाएगी सत्ता या कांग्रेस-DMK करेंगे उलटफेर? हर सीट का अपडेट 'द सूत्र' पर

विधानसभा चुनाव 2026: केरलम में LDF लगाएगी हैट्रिक या UDF की वापसी, हर सीट का परिणाम 'द सूत्र' पर

विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल में दीदी फिर बनाएगी सरकार या शुभेंदु करेंगे खेला, 293 सीटों पर फैसला कल, अपडेट 'द सूत्र' पर

Tags:
  • उदयनिधि स्टालिन
  • तमिलनाडु
  • DMK
  • AIADMK
  • vidhansabha election 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज