विधानसभा चुनाव 2026: केरलम में LDF लगाएगी हैट्रिक या UDF की वापसी, हर सीट का परिणाम द सूत्र पर

Jitendra Shrivastava | May 04, 2026, 07:00 IST
Share
keralam Assembly Elections
Photograph: (THESOOTR)

KERALAM. केरल की 140 विधानसभा सीटों का फैसला आज यानी 4 मई को होगा। एग्जिट पोल में UDF को 82–94 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि सत्तारूढ़ LDF को 44–56 सीटों पर सिमटना पड़ सकता है। रिजल्ट का हर पल का अपडेट पढ़िए 'द सूत्र' पर...

vidhansabha election 2026:केरलम में 9 अप्रैल को एक ही चरण में सभी 140 सीटों पर मतदान हो चुका है और अब आज यानी 4 मई को नतीजों का इंतजार है। इस बार मुकाबला सीधे LDF और UDF के बीच है, जबकि NDA भी कुछ सीटों पर दमखम दिखाने की कोशिश में है। पल-पल का अपडेट यहीं मिलेगा।

40 साल का रिकॉर्ड तोड़ने की जंग, LDF की हैट्रिक दांव पर

केरल की राजनीति में एक खास परंपरा रही है जो हर पांच साल पर सत्ता बदलती है। 2021 में पिनाराई विजयन की अगुवाई में LDF ने इस 40 साल पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए लगातार दूसरी बार जीत हासिल की थी।

इस बार LDF एक और इतिहास रचने के इरादे से मैदान में उतरी, लेकिन एग्जिट पोल के आंकड़े उसके लिए अच्छे संकेत नहीं दे रहे। अधिकांश सर्वेक्षणों में UDF को बहुमत के करीब बताया गया है और सत्ता परिवर्तन की संभावना जताई गई है।

78.27% मतदान- एक चरण में पूरे प्रदेश ने दिया वोट

9 अप्रैल को केरलम विधानसभा चुनाव 30,495 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। इस बार कुल 78.27 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। राज्यभर में 15,465 कर्मचारी तैनात किए गए, जिनमें 140 रिटर्निंग ऑफिसर और 4,208 माइक्रो ऑब्जर्वर शामिल थे।

मतगणना 4 मई को सुबह 8 बजे शुरू होगी और 43 स्थानों पर बने 140 केंद्रों में वोटों की गिनती होगी। दोपहर तक नतीजों की पूरी तस्वीर सामने आने की उम्मीद है।

2021 में LDF का ऐतिहासिक जनादेश

केरल विधानसभा में कुल 140 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 71 सीटों का बहुमत जरूरी है। 2021 में पिनाराई विजयन की LDF ने 45.28% वोट के साथ 99 सीटें जीतकर 40 साल की परंपरा तोड़ी और लगातार दूसरी बार इतिहास रचा। कांग्रेस नेतृत्व वाली UDF को 41 सीटें मिलीं जबकि BJP एक भी सीट नहीं जीत सकी।

2021 के चुनाव में LDF ने 99 सीटें जीतकर इतिहास रचा। LDF में CPI(M) को 62, CPI को 17, Kerala Congress (M) को 5, NCP को 2, JD(S) को 2 और LJD, INL, NSC, RMPI को 1-1 सीट मिली। UDF को कुल 41 सीटें मिलीं जिसमें कांग्रेस को 21, IUML को 15, Kerala Congress को 2 और Kerala Congress (Jacob), Kerala Congress (B) व Congress (Secular) को 1-1 सीट मिली। BJP के नेतृत्व वाले NDA को एक भी सीट नहीं मिली, हालांकि BJP का वोट शेयर 11.30% रहा। निर्दलीय और अन्य दलों ने मिलाकर 7 सीटें जीतीं।

LDFUDF
9941

2026 में किसको कितनी सीटें...

LDFUDF
नोट: नतीजे 4 मई की सुबह 8.00 बजे से आना शुरू हो गए हैं। हर सीट का लाइव रुझान चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट results.eci.gov.in पर भी उपलब्ध होगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

विधानसभा चुनाव 2026: असम में हिमंता की हैट्रिक या गौरव गोगोई का चलेगा जादू, 126 सीटों का कल खुलेगा सस्पेंस, अपडेट 'द सूत्र' पर

विधानसभा चुनाव 2026: तमिलनाडु की 234 सीटों का फैसला कल, स्टालिन की वापसी या विजय का धमाकेदार डेब्यू, हर पल का अपडेट 'द सूत्र' पर

विधानसभा चुनाव 2026: पुडुचेरी की 30 सीटों पर NDA बचाएगी सत्ता या कांग्रेस-DMK करेंगे उलटफेर? हर सीट का अपडेट 'द सूत्र' पर

विधानसभा चुनाव 2026: केरलम में LDF लगाएगी हैट्रिक या UDF की वापसी, हर सीट का परिणाम 'द सूत्र' पर

विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल में दीदी फिर बनाएगी सरकार या शुभेंदु करेंगे खेला, 293 सीटों पर फैसला कल, अपडेट 'द सूत्र' पर

Tags:
  • NDA
  • मतदान
  • मतगणना
  • vidhansabha election 2026
  • केरलम विधानसभा चुनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान