विधानसभा चुनाव 2026: पुडुचेरी की 30 सीटों पर NDA बचाएगी सत्ता? हर सीट का अपडेट द सूत्र पर

Jitendra Shrivastava | May 04, 2026, 07:00 IST
Share
puducherry Assembly Elections
Photograph: (THESOOTR)

PUDUCHERI. आज यानी 4 मई को पुडुचेरी की 30 सीटों के नतीजे तय करेंगे कि रंगासामी की NDA सरकार दोबारा कुर्सी पर काबिज होगी या कांग्रेस-DMK गठबंधन सत्ता पलटने में सफल होगा। रिजल्ट का हर पल का अपडेट पढ़िए 'द सूत्र' पर...

vidhansabha election 2026:पुडुचेरी में 09 अप्रैल को एकल चरण में सभी 30 सीटों पर वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो चुकी है। इस छोटे लेकिन राजनीतिक रूप से बेहद अहम केंद्र शासित प्रदेश में NDA, कांग्रेस-DMK और TVK के बीच त्रिकोणीय मुकाबला रहा। आज यानी 4 मई की मतगणना से तय होगा, रंगासामी जीतेंगे या सत्ता पलटेगी।

पुडुचेरी में टूटे सारे रिकॉर्ड

9 अप्रैल को पुडुचेरी में जो मतदान हुआ, उसने केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया। 89.87 फीसदी मतदान दर्ज किया गया जो 1964 में भारत में विलय के बाद हुए पहले चुनाव से अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है।

खास बात यह रही कि थर्ड जेंडर मतदाताओं ने भी 91.81 फीसदी की रिकॉर्ड भागीदारी निभाई। इस बंपर वोटिंग ने सभी दलों की धड़कनें तेज कर दी हैं और यह सवाल अब और बड़ा हो गया है कि इतने उत्साह के पीछे किसका समर्थन छुपा है।

NDA, कांग्रेस-DMK और TVK की चुनौती

इस बार पुडुचेरी विधानसभा चुनाव दो नहीं, तीन धुरियों के इर्दगिर्द घूमा। AINRC और BJP के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन ने विकास और केंद्र सरकार की योजनाओं को अपना मुख्य हथियार बनाया।

दूसरी तरफ कांग्रेस-DMK ने रोजगार, महंगाई और क्षेत्रीय अस्मिता के मुद्दे उठाए। पहली बार चुनावी मैदान में बड़े स्तर पर उतरी एक्टर विजय की पार्टी TVK ने युवाओं में अच्छी पकड़ बनाई और एग्जिट पोल में करीब 17 फीसदी वोट शेयर हासिल करने का अनुमान जताया गया, जिससे दोनों बड़े गठबंधनों का समीकरण बिगड़ सकता है।

2021 में NDA की जीत

पुडुचेरी विधानसभा में कुल 30 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 16 सीटों का बहुमत जरूरी है। 2021 में NDA ने ठीक 16 सीटें जीतकर सत्ता हासिल की और रंगासामी चौथी बार मुख्यमंत्री बने। NDA में AINRC को 10, BJP को 6 और AIADMK को 0 सीटें मिलीं। UPA गठबंधन को कुल 8 सीटें मिलीं जिसमें DMK को 6 और कांग्रेस को मात्र 2 सीटें मिलीं। निर्दलीय उम्मीदवारों ने 6 सीटें जीतीं जिन्होंने बाद में NDA सरकार को समर्थन दिया।

NDAUPA
OTHER
1686

2026 में किसको कितनी सीटें...

NDAUPAOTHER
नोट: नतीजे 4 मई की सुबह 8.00 बजे से आना शुरू हो गए हैं। हर सीट का लाइव रुझान चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट results.eci.gov.in पर भी उपलब्ध होगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

विधानसभा चुनाव 2026: असम में हिमंता की हैट्रिक या गौरव गोगोई का चलेगा जादू, 126 सीटों का कल खुलेगा सस्पेंस, अपडेट 'द सूत्र' पर

विधानसभा चुनाव 2026: तमिलनाडु की 234 सीटों का फैसला कल, स्टालिन की वापसी या विजय का धमाकेदार डेब्यू, हर पल का अपडेट 'द सूत्र' पर

विधानसभा चुनाव 2026: पुडुचेरी की 30 सीटों पर NDA बचाएगी सत्ता या कांग्रेस-DMK करेंगे उलटफेर? हर सीट का अपडेट 'द सूत्र' पर

विधानसभा चुनाव 2026: केरलम में LDF लगाएगी हैट्रिक या UDF की वापसी, हर सीट का परिणाम 'द सूत्र' पर

विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल में दीदी फिर बनाएगी सरकार या शुभेंदु करेंगे खेला, 293 सीटों पर फैसला कल, अपडेट 'द सूत्र' पर

Tags:
  • NDA
  • एक्टर विजय
  • मतगणना
  • TVK
  • vidhansabha election 2026
  • पुडुचेरी विधानसभा चुनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज