आयुष्मान भारत योजना: अब इन परिवारों को भी मिलेगा 5 लाख तक मुफ्त इलाज

Anjali Dwivedi | Feb 27, 2026, 17:03 IST
Share
ayushman-bharat-yojana-delhi-free-treatment
ayushman-bharat-yojana-delhi-free-treatment

दिल्ली सरकार ने आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ा दिया है। केंद्र सरकार ने सालाना 5 लाख रुपए तक के कैशलेस स्वास्थ्य बीमा लाभ के लिए करीब 5 लाख परिवारों को और देगी... जानें कौन हैं ये परिवार

News In Short

  • दिल्ली सरकार ने आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ाकर विधवाओं और दिव्यांगों को इसमें शामिल किया है।
  • नए फैसले से दिल्ली की करीब 3.97 लाख विधवाओं और 1.31 लाख दिव्यांगजनों को सीधा लाभ मिलेगा।
  • योजना के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को सालाना 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।
  • इस योजना में अस्पताल में भर्ती होने, दवाओं और सर्जरी समेत सभी चिकित्सा खर्चों को कवर किया जाता है।

News In Detail

दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के तहत अब मुफ्त इलाज का दायरा बढ़ा दिया गया है। सरकार ने इस योजना में समाज के उन वर्गों को भी शामिल कर लिया है, जिन्हें इसकी सख्त जरूरत थी।

अब दिल्ली के लाखों नए परिवारों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए अपनी जेब से पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। यह कदम दिल्ली में कैशलेस स्वास्थ्य सेवाओं के नेटवर्क को और भी अधिक मजबूत बनाएगा।

विधवाओं और दिव्यांगजनों को मिलेगी मदद

दिल्ली सरकार के इस फैसले से विशेष रूप से विधवाओं और दिव्यांगजनों को बड़ी राहत मिली है। अब राज्य की लगभग 3.97 लाख विधवाएं इस योजना के तहत 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की पात्र होंगी। इसके साथ ही सहायता योजनाओं का लाभ ले रहे करीब 1.31 लाख दिव्यांग व्यक्तियों को भी इसमें जोड़ा गया है।

इससे पहले दिल्ली में करीब 5.5 लाख परिवार ही इस योजना का लाभ ले पा रहे थे। नए बदलावों के बाद लाभार्थियों की संख्या में जबरदस्त इजाफा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

पूरे परिवार को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी

हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने इस निर्णय की पुष्टि की है। मुख्यमंत्री ने साफ किया हैै कि केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि उनके पूरे परिवार को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। इसका मतलब है कि विधवाओं और दिव्यांगों के आश्रित सदस्य भी अब सूचीबद्ध अस्पतालों में मुफ्त इलाज करा सकेंगे।

सरकार का यह समावेशी नजरिया कमजोर वर्ग के लोगों को बड़ी आर्थिक सुरक्षा देने वाला है। अब अस्पताल के भारी-भरकम खर्चों की चिंता इन परिवारों को परेशान नहीं करेगी।

आयुष्मान भारत योजना क्या है?

केंद्र सरकार ने 23 सितंबर 2018 को आयुष्मान भारत योजना की नींव रखी थी। इसे दुनिया की सबसे बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा योजना माना जाता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को बीमारी के समय वित्तीय सहायता देना है।

इसके तहत देशभर के हजारों सरकारी और निजी अस्पतालों में कैशलेस और पेपरलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध है। यह योजना अब तक करोड़ों भारतीयों के लिए जीवनदायिनी साबित हुई है और अब दिल्ली में इसका असर और व्यापक होगा।

इलाज के खर्चों का पूरा बोझ उठाएगी सरकार

आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलने वाला 5 लाख रुपये का कवर काफी विस्तृत है। इसमें अस्पताल में भर्ती होने से पहले की जांचों से लेकर भर्ती होने के बाद की देखभाल तक शामिल है। इसके अलावा दवाएं, डॉक्टर का परामर्श, भोजन और इलाज के दौरान होने वाली जटिलताओं का खर्च भी सरकार ही वहन करती है।

यह योजना सुनिश्चित करती है कि पैसों की कमी के कारण किसी भी व्यक्ति का इलाज न रुके। दिल्ली सरकार का यह नया विस्तार स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नई उम्मीद लेकर आया है।

ये खबरें भी पढ़ें...

क्या है आयुष्मान भारत योजना, कौन-कौन उठा सकता है इसका लाभ

आयुष्मान का जादुई खेल: सुबह रिपोर्ट में अनफिट, शाम को सरकारी कृपा से फिट

सदन में स्वास्थ्य ढांचे की पोल खुली : एंबुलेंस बिना ड्राइवर, आयुष्मान में गड़बड़ी के आरोप

क्या आज गिरफ्तार होंगे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद? हाईकोर्ट में सुनवाई

Tags:
  • आयुष्मान भारत योजना
  • दिल्ली
  • PMJAY
  • मुफ्त इलाज
  • 5 लाख तक का मुफ्त इलाज
  • दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज