विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल में दीदी फिर बनाएगी सरकार या शुभेंदु करेंगे खेला, अपडेट द सूत्र पर

Jitendra Shrivastava | May 04, 2026, 07:00 IST
Share
bangal assembly elections
Photograph: (thesootr)

KOLKATA. आज यानी 4 मई को पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के नतीजे आएंगे। अधिकांश एग्जिट पोल में BJP को मामूली बढ़त मिलती दिख रही है, लेकिन TMC हार मानने को तैयार नहीं। रिजल्ट का हर पल का अपडेट पढ़िए 'द सूत्र' पर...

vidhansabha election 2026:पश्चिम बंगाल में 15 साल की ममता सरकार को चुनौती देते हुए BJP ने पूरी ताकत झोंकी है। 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में हुई वोटिंग के बाद अब सबकी नजर आज यानी 4 मई को आने वाले बंगाल चुनाव परिणाम पर टिकी है। एग्जिट पोल में नतीजे कांटे के बता रहे हैं।

बंगाल ने रच दिया मतदान का नया इतिहास

इस बार बंगाल के मतदाताओं ने जो उत्साह दिखाया, वह अभूतपूर्व रहा। दोनों चरणों को मिलाकर करीब 93 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई, जो आजादी के बाद राज्य में अब तक की सबसे ज्यादा है।

2011 में 84 फीसदी और 2021 में 81.56 फीसदी मतदान हुआ था। यानी इस बार वोटरों ने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। करीब 6.3 करोड़ वोट पड़े, जो पिछले चुनावों के मुकाबले 30 लाख अधिक हैं। इस रिकॉर्ड वोटिंग ने TMC और BJP, दोनों को उत्साहित भी किया है और बेचैन भी।

दो चरण, विवाद और कड़ी सुरक्षा के बीच पूरा हुआ मतदान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव केपहले चरण में 23 अप्रैल को 152 और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। चुनाव आयोग ने धांधली की शिकायतों के बाद दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर और मगरहाट पश्चिम की 15 बूथों पर 2 मई को दोबारा मतदान कराया, जहां भी 90 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई।

राज्यभर में 3.5 लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए। इतिहास में पहली बार किसी राज्य चुनाव में NIA की भी तैनाती की गई। अब सारी निगाहें 4 मई की सुबह पर हैं, जब हर सीट का रुझान सामने आएगा।

2021 में TMC को मिला प्रचंड जनादेश

पश्चिम बंगाल विधानसभा में कुल 294 सीटें हैं और किसी भी दल को सरकार बनाने के लिए 148 सीटें जीतना अनिवार्य है। 2021 के चुनाव में ममता बनर्जी की TMC ने 47.93% वोट शेयर के साथ 213 सीटें जीतकर भारी बहुमत से तीसरी बार सत्ता हासिल की। BJP ने 38.1% वोट के बावजूद केवल 77 सीटें जीतीं। कांग्रेस और वामदल गठबंधन का खाता तक नहीं खुला। ISF को मात्र 1 सीट व अन्य को 3 सीटें मिली।

2021 में किसको कितनी मिली सीटें...

TMCBJPISFOTHER
2137713

2026 में किसको कितनी सीटें...

TMCBJPISFOTHER

नोट: नतीजे 4 मई की सुबह 8.00 बजे से आना शुरू हो गए हैं। हर सीट का लाइव रुझान चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट results.eci.gov.in पर भी उपलब्ध होगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

विधानसभा चुनाव 2026: असम में हिमंता की हैट्रिक या गौरव गोगोई का चलेगा जादू, 126 सीटों का कल खुलेगा सस्पेंस, अपडेट 'द सूत्र' पर

विधानसभा चुनाव 2026: तमिलनाडु की 234 सीटों का फैसला कल, स्टालिन की वापसी या विजय का धमाकेदार डेब्यू, हर पल का अपडेट 'द सूत्र' पर

विधानसभा चुनाव 2026: पुडुचेरी की 30 सीटों पर NDA बचाएगी सत्ता या कांग्रेस-DMK करेंगे उलटफेर? हर सीट का अपडेट 'द सूत्र' पर

विधानसभा चुनाव 2026: केरलम में LDF लगाएगी हैट्रिक या UDF की वापसी, हर सीट का परिणाम 'द सूत्र' पर

विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल में दीदी फिर बनाएगी सरकार या शुभेंदु करेंगे खेला, 293 सीटों पर फैसला कल, अपडेट 'द सूत्र' पर

Tags:
  • BJP
  • tmc
  • vidhansabha election 2026
  • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव
  • बंगाल चुनाव परिणाम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि