Delhi Election: BJP की 29 नामों की दूसरी लिस्ट जारी, 5 महिलाओं को टिकट
Vikram Jain | Jan 12, 2025, 01:18 IST
Delhi Elections 2025 Photograph: (the sootr)
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की। इसमें कुल 29 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने करावल नगर से प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है। जानें किसे कहां से मिला टिकट?
Delhi BJP Candidates List : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें 29 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। इस लिस्ट में 5 महिला कैंडिडेट्स भी हैं। बीजेपी ने कपिल मिश्रा को करावल नगर सीट से टिकट दिया है। मोती नगर से हरीश रावत को प्रत्याशी बनाया है। दिल्ली के पूर्व सीएम मदनलाल खुराना के बेटे हरीश खुराना को मोती नगर से मैदान में उतारा है। पार्टी ने दूसरे दलों से आए नेताओं पर भी भरोसा जताया है। बीजेपी ने प्रियंका गौतम को कोंडली सीट से टिकट दिया है। प्रियंका गौतम ने आम आदमी पार्टी छोड़कर हाल ही में बीजेपी में शामिल हुई थीं।
बीजेपी ने इससे पहले बीजेपी ने 4 जनवरी को पहली सूची जारी करते हुए 29 कैंडिडेट्स के नामों की घोषणा की थी। इस तरह बीजेपी ने अब तक 58 कैंडिडेट्स मैदान में उतार दिए हैं। अब केवल 12 नामों की घोषणा रह गई हैं। शनिवार देर शाम जारी दूसरी लिस्ट में बीजेपी ने नरेला से राज करण खत्री को टिकट दिया है। साथ ही सूर्य प्रकाश खत्री को तिमारपुर से और गजेंद्र दराल को मुंडका से मैदान में उतारा है। बीजेपी ने किराड़ी सीट से बजरंग शुक्ला पर भरोसा जताया है।
Delhi Election : BJP की पहली लिस्ट, CM आतिशी को टक्कर देंगे बिधूड़ी
दूसरी लिस्ट में बीजेपी ने मौजूदा विधायक मोहन सिंह बिष्ट का टिकट काटा है। मोहन सिंह की जगह करावल नगर से फायरब्रांड नेता कपिल मिश्रा को मैदान में उतारा है। कपिल मिश्रा पहले आम आदमी पार्टी में थे। इसके बाद वे बीजेपी में शामिल हुए थे। वह अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।
बीजेपी ने सुल्तानपुर माजरा से कर्म सिंह कर्मा को टिकट दिया है। करनैल सिंह को शकूर बस्ती से कैंडिडेट बनाया है। त्रिनगर से तिलक राम गुप्ता को टिकट दिया है। इसके अलावा चांदनी चौक से सतीश जैन, सदर बाजार से मनोज कुमार जिंदल, बल्लीमारान से कमल बागड़ी, मटिया महल से दीप्ति इंदौरा, मादीपुर से उर्मिला कैलाश गंगवाल, हरि नगर से श्याम शर्मा, विकासपुरी से पंकज कुमार सिंह, चांदनी चौक से सतीश जैन और तिलक नगर से श्वेता सैनी को टिकट दिया है।
रो पड़ीं CM आतिशी, बोलीं- मेरे पिता को गाली देकर वोट मांग रहे बिधूड़ी
बता दें, प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी जिसमें पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए थे। अब शनिवार को बीजेपी ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी। बीजेपी ने उत्तम नगर से पवन शर्मा को टिकट दिया है। मटियाला से संदीप सहरावत और द्वारका से प्रद्युमन राजपूत पर भरोसा जताया है। नजफगढ़ से नीलम पहलवान, पालम से कुलदीप सोलंकी, कस्तूरबा नगर से नीरज बसोया, राजिंदर नगर से उमंग बजाज और तुगलकाबाद से रोहतास बिधूड़ी को टिकट दिया गया है।
5% वोट वाली कांग्रेस से डरे केजरीवाल, AAP को सता रही कौन सी टेंशन
केजरीवाल का बड़ा दावा, मनीष सिसोदिया के घर होने वाली है CBI की रेड
अब तक 58 कैंडिडेट्स के नामों की घोषणा
Delhi Election : BJP की पहली लिस्ट, CM आतिशी को टक्कर देंगे बिधूड़ी
विधायक मोहन सिंह का कटा टिकट
लिस्ट में किसे कहां से मिला मौका?
BJP Second Candidates List news 1
रो पड़ीं CM आतिशी, बोलीं- मेरे पिता को गाली देकर वोट मांग रहे बिधूड़ी
BJP Second Candidates List news 1
उत्तम नगर से पवन शर्मा को टिकट
BJP Second Candidates List news
BJP Second Candidates List news 1
5% वोट वाली कांग्रेस से डरे केजरीवाल, AAP को सता रही कौन सी टेंशन
केजरीवाल का बड़ा दावा, मनीष सिसोदिया के घर होने वाली है CBI की रेड
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari