OMG! एलॉन मस्क ने एक दिन में इतना कमाया जितनी है अडानी-अंबानी की कुल दौलत
Anjali Dwivedi | Dec 17, 2025, 11:39 IST
elon musk
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलॉन मस्क ने एक ही दिन में 168 बिलियन डॉलर की कमाई कर ली। ये संपत्ति अडानी और अंबानी की कुल संपत्ति के बराबर है। जानें कैसे स्पेसएक्स और टेस्ला ने मस्क की दौलत बढ़ाई।
दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलॉन मस्क (Elon Musk) की संपत्ति 600 बिलियन डॉलर (54.60 लाख करोड़) से भी ज्यादा हो गई है। मस्क ने इतिहास रचते हुए यह आंकड़ा छुआ है। इससे पहले, 1 अक्टूबर को उनकी संपत्ति 500 बिलियन डॉलर (45.50 लाख करोड़) तक पहुंची थी।
![elon musk networth]()
एलॉन मस्क की संपत्ति में अचानक बढ़ोत्तरी का मुख्य कारण स्पेसएक्स है। स्पेसएक्स का वैल्यूएशन अब 800 बिलियन डॉलर (72.80 लाख करोड़) तक पहुंच गया है। इसके आईपीओ की संभावनाओं और शेयरों की बिक्री ने मस्क की संपत्ति में एक दिन में 168 बिलियन डॉलर (15 लाख करोड़) की बढ़ोत्तरी कर दी।
यह भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी की कुल संपत्ति के बराबर है, जो करीब 16 लाख करोड़ है।
अब मस्क की कुल नेटवर्थ करीब 638 बिलियन डॉलर (58 लाख करोड़) है। स्पेसएक्स के शेयर्स की बिक्री के बाद यह कंपनी अब दुनिया की सबसे वैल्यूएबल प्राइवेट कंपनी बन गई है। मस्क स्पेसएक्स के फाउंडर और CEO हैं।
स्पेसएक्स की टोटल वैल्यूएशन 800 बिलियन डॉलर है। मस्क के पास इस कंपनी में 42% हिस्सेदारी है। अगर कंपनी 800 बिलियन डॉलर के वैल्यूएशन पर अमेरिकी शेयर बाजार में लिस्ट होती है, तो मस्क की हिस्सेदारी की कीमत 336 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो सकती है।
इस स्थिति में वह दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन सकते हैं। हालांकि, यह सब आईपीओ की लिस्टिंग पर निर्भर करेगा।
ये खबरें भी पढ़ें...
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर की सालों पुरानी परंपरा टूटी, वेतन न मिलने से हलवाई ने नहीं बनाया भोग
UPSC CGPDTM Vacancy 2025: एग्जामिनर और डिप्टी डायरेक्टर के 102 पदों पर निकली बंपर भर्ती
एलॉन मस्क की ईवी कंपनी टेस्ला (Tesla) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप xAI भी उनके लिए आय के बड़े स्रोत बने हैं। टेस्ला में मस्क की 12% हिस्सेदारी है। टेस्ला के शेयरों में 2025 तक 13% की बढ़त हो चुकी है। xAI का वैल्यूएशन 230 बिलियन डॉलर पर पहुंच चुका है और वह नई इक्विटी जुटाने की प्रक्रिया में है।
एलॉन मस्क ने अपनी यात्रा 12 साल की उम्र में वीडियो गेम बना कर शुरू की थी। मस्क ने 1995 में वेब सॉफ्टवेयर कंपनी जिप-2 की स्थापना की, जिसे 1999 में कॉम्पेक ने 307 मिलियन डॉलर में खरीदा। इसके बाद उन्होंने पेपाल की स्थापना की, जिसे 2002 में ईबे (eBay) ने 1.5 अरब डॉलर में खरीद लिया।
मस्क ने 2003 में टेस्ला की स्थापना की। टेस्ला का उद्देश्य इलेक्ट्रिक गाड़ियों को आम लोगों तक पहुंचाना था। एलॉन मस्क की स्पेसएक्स कंपनी की स्थापना 2002 में हुई थी। इसका लक्ष्य स्पेस लॉन्च की लागत घटाना और मंगल ग्रह पर कॉलोनी बसाना है। न्यूरालिंक की स्थापना 2016 में हुई थी, जो इंसानी दिमाग और कंप्यूटर को जोड़ने वाली ब्रेन-मशीन इंटरफेस तकनीक पर काम कर रही है।
ये खबरें भी पढ़ें...
नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार को राहत: ED चार्जशीट पर कोर्ट का सुनवाई से इंकार
एक वोट के अंतर से महिला बनी सरपंच, अमेरिका से वोट डालने आए थे ससुर
elon musk networth
इन पांच प्वाइंट्स में समझें पूरा मामला
| |
स्पेसएक्स ने बदली मस्क की किस्मत
यह भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी की कुल संपत्ति के बराबर है, जो करीब 16 लाख करोड़ है।
जानें कितनी है अडाणी और अंबानी की कुल संपत्ति?मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 9 लाख 68 हजार करोड़ से ज्यादा है। वहीं, गौतम अदाणी की संपत्ति 6 लाख 21 हजार करोड़ रुपए है। | |
एलॉन मस्क की कुल नेटवर्थ कितनी है ?
क्या स्पेसएक्स से मस्क को हो सकती है और बड़ी कमाई?
इस स्थिति में वह दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन सकते हैं। हालांकि, यह सब आईपीओ की लिस्टिंग पर निर्भर करेगा।
ये खबरें भी पढ़ें...
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर की सालों पुरानी परंपरा टूटी, वेतन न मिलने से हलवाई ने नहीं बनाया भोग
UPSC CGPDTM Vacancy 2025: एग्जामिनर और डिप्टी डायरेक्टर के 102 पदों पर निकली बंपर भर्ती
टेस्ला और xAI भी बढ़ा रहे हैं मस्क की दौलत
मस्क के शुरुआती सफलता की कहानी
एलॉन मस्क की मुख्य कंपनियां कौन सी हैं?
ये खबरें भी पढ़ें...
नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार को राहत: ED चार्जशीट पर कोर्ट का सुनवाई से इंकार
एक वोट के अंतर से महिला बनी सरपंच, अमेरिका से वोट डालने आए थे ससुर
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava