Gold Price : सोना खरीदने में छूटेगा पसीना, जानें 10 ग्राम सोने की कीमत

Sandeep Kumar | Apr 01, 2024, 19:36 IST
Share
GGHJJ
सोने के दाम में इजाफा

सोना आज यानी 1 अप्रैल को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 1,712 रुपए महंगा होकर 68हजार 9 सौ 64 रुपए का हो गया है।

BHOPAL. सोना ( Gold ) मानो बुलेट ट्रेन पर सवार हो चुका है। बीते कुछ महीनों से सोने की कीमत में जारी तेजी थमने का नाम ही नहीं ले रही। 6 महीनों में सोना 11 हजार 000 रुपए महंगा हो चुका है। सोने के दाम में जारी तेजी सारे रिकॉर्ड तोड़ चुका है। फाइनेंशियल ईयर ( financial year ) के पहले दिन 1 अप्रैल को सोने ने नया रिकॉर्ड ( gold sets new record ) बना लिया। सोने की कीमत पहले ही दिन 1700 रुपये के करीब चढ गई। सोमवार यानी 1 अप्रैल को सोने का भाव ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गया, वहीं चांदी की कीमत 72 हजार के पार हो गया।

ये खबर भी पढ़िए...बढ़ते कर्ज के बीच मध्य प्रदेश सरकार को मिली बड़ी राहत, रिकार्डतोड़ हुआ GST कलेक्शन

सोने की कीमत में आया तेजी उछाल

सोना आज यानी 1 अप्रैल को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन ( IBJA ) के मुताबिक एक ही दिन में सोने की कीमत 1712 रुपए की बढ़त आई। इसके साथ ही गोल्ड ऑल टाइम हाई 68 हजार 9 सौ 64 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। बीते तीन महीनों में सोना 5 हजार 6 सौ 62 रुपए की बढ़त और 6 महीनों में 11 हजार 000 रुपए महंगा हो चुका है। अगर चांदी की कीमत की बात करें तो 24 घंटे में ये 1273 रुपए चढ़कर 75400 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गया है। मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, आने वाले दिनों में सोने में तेजी देखने को मिल सकती है। इसके चलते इस साल के आखिर तक सोना 72 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

ये खबर भी पढ़िए...भोपाल में मंत्री पुत्र के बाद इंदौर में राउ विधायक मधु वर्मा समर्थक की गुंडागर्दी, फरियादी को ही समझा रही पुलिस

चांदी के दाम में भी आई तेजी

चांदी में भी आज तेजी देखने को मिली है। ये 1,273 रुपए महंगी होकर 75,400 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले ये 74,127 रुपए पर थी। चांदी ने बीते साल, यानी 2023 में 4 दिसंबर को 77,073 का ऑल टाइम हाई बनाया था, आने वाले दिनों में चांदी भी 75 हजार प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

ये खबर भी पढ़िए... सांसद लालवानी के गोद लिए गांव पहुंचे कांग्रेसी, लगाए आरोप गांव में नहीं हुआ एक रुपए का काम

जानें क्यों महंगा हुआ सोना ?

सोने की कीमत चढ़ने के पीछे कई कारण हैं। दुनियाभर के देशों में मंदी की आशंका ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने में इन्वेस्ट कर रहे हैं। मांग बढ़ने से सोने की कीमत में तेजी आ रही है। वहीं वेडिंग फेस्टिव के चलते डिमांड बढ़ी है। डॉलर इंडेक्स में कमजोरी ने सोने को बल दिया है। इसके अलावा दुनियाभर के केंद्रीय बैंक सोना खरीद रहे हैं, जिसके चलते सोने की कीमत बढ़ रही है। सोने की कीमत में बीते कुछ महीनों से तेजी बरकरार है। मार्च 2024 में सोना 4000 रुपये तक चढ़ गया।

ये खबर भी पढ़िए...Omkareshwar Floating Solar Plant: दुनिया का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर प्लांट आज से देने लगेगा बिजली

24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक सोने की कीमत

सोने की शुद्धता -10 ग्राम सोने की कीमत ( रुपए में)
24 कैरेट गोल्ड -68964
23 कैरेट गोल्ड -68688
22 कैरेट गोल्ड -63171
18 कैरेट गोल्ड -51723
14 कैरेट गोल्ड -40344

Tags:
  • IBJA
  • Gold
  • financial year
  • gold sets new record
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच