Gold Price: छठी शताब्दी में नमक और सोने की कीमत बराबर थी,आज 64 हजार पार

Jitendra Shrivastava | Mar 05, 2024, 16:58 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

छठी शताब्दी में नमक और सोने की कीमत बराबर थी। अफ्रीकी देशों में व्यवसायिक गतिविधियों में सोना देकर बराबर मात्रा में नमक खरीदा जाता था। आज 5 मार्च, 2024 को सोने की कीमत ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। आपको बताते हैं कि साल दर साल कैसे बढ़े सोने के भाव...

BHOPAL. सोना ( Gold ) 5 मार्च 2024 को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। 10 ग्राम सोने की कीमत 64 हजार 404 रुपए हो गई है।छठी सदी में अफ्रीकी व्यापारी नमक के बड़े कारोबारी थे। वे नमक के बदले उतनी ही मात्रा में सोना लेते थे। प्राचीन इथोपिया के अबीसीनिया में नमक के टुकड़ों का इस्तेमाल सिक्कों की तरह होता था। 2 इंच मोटे और 10 इंच लंबे ये टुकड़े प्राचीन मुद्रा बन गए थे। पश्चिम अफ्रीका के लिए सोना और नमक का व्यापार महत्वपूर्ण था। सोने का इस्तेमाल दुनिया के ज्यादातर देशों में मुद्रा के तौर पर किया जाता था। वहीं, नमक एक संरक्षक और रासायनिक घटक के रूप में महत्वपूर्ण था और पश्चिम अफ्रीका में नमक की कमी थी।

Gold की कीमत ऑल टाइम हाई


सोना ( Gold ) 5 मार्च 2024 को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार 10 ग्राम सोने की कीमत 64 हजार 404 रुपए हो गई है। इससे पहले 4 दिसंबर 2023 को सोना ऑल टाइम हाई पर जाकर कीमत 63,805 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं फरवरी 2024 में सोने-चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली थी। 1 फरवरी को सोना 62,775 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 29 फरवरी को 62,241 रुपए पर आ गया था। यानी फरवरी महीने में इसकी कीमत में 534 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई।

ये खबरें भी पढ़ें...

साइबर फ्राड पर सरकार की पैनी नजर, चक्षु करेगा निगरानी

सीक्रेट ही बना हुआ है इलेक्टोरल बॉन्ड का खुलासा, SBI ने वक्त मांगा

होटल में खून की उल्टियां करने लगा परिवार, हादसे में Dry Ice का था रोल

कांग्रेस का घोषणापत्र- अग्निवीर स्कीम खत्म करने की बात करेगी कांग्रेस

आजादी के बाद से 665 गुना बढ़े Gold के दाम


आज देश में सोना ( Gold ) 64,404 रुपए प्रति 10 ग्राम की कीमत में बिक रहा है। वहीं आजादी के समय देश में सोने की कीमत काफी कम थीं। इंडियन पोस्‍ट गोल्‍ड कॉइन सर्विसेज के अनुसार, 1942 में भारत में सोने की कीमत 44 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

साल दर साल इस तरह बढ़े सोने के भाव...

  • 1947 में सोने का भाव बढ़कर 88.62 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था।
  • 1964 में सोने का भाव 63.25 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया था।
  • 1975 में सोने की कीमत बड़ी तेजी से बढ़कर 540 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
  • 1980 में 1,333 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था।
  • 1990 में सोना बढ़कर 3,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया था।
  • 2000 में सोने का भाव बढ़कर 4,400 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया था।
  • 2005 में सोने की कीमत 7000 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।
  • 2010 में सोने की कीमत बढ़कर 18,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
  • 2018 में सोने की कीमत 31,438 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।
  • 2019 में सोने की कीमत बढ़कर 35,220 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
  • 2020 में सोने की कीमत बढ़कर 48,651 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
  • 2021 में सोने की कीमत आंशिक रूप से बढ़कर 48,720 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।
  • 2022 में सोने की कीमत बढ़कर 52,670 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
  • 2023 में सोने की कीमत बढ़कर 64,125 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।

क्यों बढ़ती है Gold की कीमत?


1947 में 10 हजार रुपये का सोना आपने लिया होता तो आज आपका इन्वेस्टमेंट 66 लाख 47 हजार 500 रुपए का हो जाता। आजादी के समय 1947 में सोने का भाव 88.62 रुपए प्रति 10 पर था। वहीं, इस समय MCX एक्सचेंज पर सोने का भाव 64,404 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड करता दिखा है। सोना सेफ हैवन एसेट माना जाता है। जब भी वैश्विक अर्थव्यवस्था में अस्थिरता या अनिश्चितता आती है और शेयर बाजार गिरने लगते हैं, तो निवेशक सोने का रुख करते हैं। इस कारण सोना का भाव बढ़ जाता है।

2024 में भी महंगा होगा Gold, 68000 होगा भाव


बुलियन मार्केट में तेजी का सिलसिला 2024 में भी जारी रहने वाला है। वायदा बाजार में 10 ग्राम का रेट 68000 रुपए तक का लेवल टच कर सकते हैं। सोने ( Gold ) को लेकर ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार ब्याज दरों में कटौती बुलियन मार्केट के लिए बड़े ट्रिगर्स में शामिल है। घरेलू बाजार की तरह विदेशी बाजारों में भी सोना नए रिकॉर्ड लेवल पर ट्रेड करेगा। विदेशी मार्केट में सोने की कीमतों पर UBS ने कहा कि गोल्ड 2,250 डॉलर प्रति ऑन्स का टारगेट दिया है। ANZ ने 2,250 डॉलर और जेपी मॉर्गन 2,300 डॉलर प्रति ऑन्स टारगेट दिया है।

IIFL के Gold लोन बिजनेस पर रोक, शेयर 20 फीसदी गिरा


भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) आईआईएफएल फाइनेंस (IIFL Finance) पर बड़ा एक्शन लिया है। आरबीआई (Reserve Bank of India) ने IIFL Finance को नए गोल्ड लोन (Gold Loan) जारी करने पर रोक लगा दी है। हालांकि, पहले से जारी गोल्ड लोन चलते रहेंगे। केंद्रीय बैंक ने सुपरवाइजरी चिंताओं को देखते हुए लोन पर रोक लगाई। मंगलवार, 5 मार्च को iifl फाइनेंस का शेयर 20 फीसदी गिरकर 477.75 पर बंद हुआ। खास बात यह है कि कंपनी के शेयर ने सालभर में महज 5 फीसदी की ही बढ़त दर्ज की थी, जबकि 20 फीसदी एक ही दिन में टूट गया।





Tags:
  • नमक
  • Gold
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा