तमिलनाडु, कर्नाटक में भारी बारिश से हालात गंभीर, केरल में एक की मौत, MP में भी असर

Jitendra Shrivastava | Oct 21, 2025, 17:13 IST
Share
rainfall south india
Photograph: (THESOOTR)

दक्षिण भारत में भारी बारिश के चलते तमिलनाडु के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, केरल में भूस्खलन से एक मौत, कर्नाटक में यलो अलर्ट जारी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में बारिश की रफ्तार और बढ़ सकती है।

दक्षिण भारत में भारी बारिश (heavy rainfall) के कारण लगातार तीसरे दिन मुश्किल दौर से गुजर रहा है। तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की वजह से आवागमन रुक सा गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में बारिश की रफ्तार और बढ़ सकती है।

बारिश का कारण

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यही कम दबाव भारी बारिश का प्रमुख कारण है। साथ ही बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व क्षेत्र में भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है, जिसके कारण तमिलनाडु, कर्नाटक, पुडुचेरी, कराईकल और केरल के तटीय क्षेत्रों में बरसात लगातार जारी है।

ये खबर भी पढ़ें...

एमपी में दिवाली के बाद जहरीली हुई हवा: इंदौर-सागर में AQI 340+ पार, सांस लेना मुश्किल!

तमिलनाडु: सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य

तमिलनाडु में पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। मंगलवार को राज्य में औसतन 11.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई। थूथुकुडी में हालात सबसे गंभीर हैं, जहां कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया है। शहर की मुख्य सड़कें पानी में डूबी हुई हैं और राहत दल लगातार प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।

चेन्नई में भी कई मोहल्लों में बारिश का पानी भर गया है। लोगों को घरों से निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक दिन पहले चेन्नई एयरपोर्ट के रनवे पर भी पानी भर गया था, जिससे उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ।

राज्य प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू करवा दिए हैं। आपदा प्रबंधन टीमें चौबीसों घंटे काम कर रही हैं। राज्य के थूथुकुडी, चेन्नई, रामनाथपुरम, तिरुनेलवेली, नागपट्टिनम और कडलूर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है।

ये खबर भी पढ़ें...

भिवाड़ी में छाया प्रदूषण का काला साया : AQI का स्तर 335 के पार, ग्रेप-2 की पाबंदियां लागू

केरल: भारी बारिश और भूस्खलन

केरल में भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं। इडुक्की, एर्नाकुलम, मलप्पुरम, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में भारी बारिश के कारण ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इडुक्की जिले में रविवार को भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।
मलप्पुरम जिले के कई इलाकों में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित है। वझिक्कडावू क्षेत्र में 50 से अधिक घर पानी में डूब गए। कुछ प्रमुख सड़कों पर आवागमन रोकना पड़ा है। कोझिकोड रोड पर भी यातायात धीमा पड़ा हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें...

MP में बरसेंगे आग के गोले, गौतमपुरा में हिंगोट युद्ध की तैयारी पूरी, जानें पूरा इतिहास

कर्नाटक: बेंगलुरु में येलो अलर्ट

बारिश का असर अब कर्नाटक में भी साफ दिख रहा है। तटीय कर्नाटक के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग ने बेंगलुरु में 22 से 25 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की समस्या बढ़ गई है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़ें...

रेलवे का यात्रियों को तोहफा! दिवाली-छठ पर एमपी से चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

मध्यप्रदेश में भी असर

साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर मध्यप्रदेश तक देखने को मिला है। मंगलवार सुबह से भोपाल सहित कई जिलों में आसमान में घने बादल छाए रहे। इससे उमस में राहत महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश के मध्य, दक्षिण-पूर्व और पश्चिमी भागों में बारिश की संभावना बनी हुई है।

भोपाल, इंदौर और जबलपुर संभागों में आगामी चार दिनों तक हल्की बारिश का अनुमान है। रात का तापमान भी कम होने लगा है। भोपाल में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Tags:
  • कर्नाटक
  • तमिलनाडु
  • heavy rainfall
  • ऑरेंज अलर्ट
  • बेंगलुरु में येलो अलर्ट
  • दक्षिण भारत में भारी बारिश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि