चीन को पछाड़ दुनिया का राइस किंग बना भारत, रचे नए कीर्तिमान

Anjali Dwivedi | Published:
Share
india world largest rice king 2025
india world largest rice king 2025

भारत 152 मिलियन मीट्रिक टन चावल उत्पादन के साथ दुनिया में पहले नंबर पर पहुंच गया है। USDA की रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने चीन की बादशाहत खत्म कर दी है।

इन पांच प्वाइंट में समझें पूरा मामला

  • भारत 152 मिलियन मीट्रिक टन उत्पादन के साथ दुनिया का नंबर-1 चावल उत्पादक बना।
  • विश्व के कुल चावल उत्पादन में भारत की हिस्सेदारी 28 फीसदी से अधिक हुई।
  • 2024-25 में चावल निर्यात से भारत ने 1.05 लाख करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा कमाई।
  • ताइवान की टीएन-1 और आईआर-8 किस्मों ने भारत में हरित क्रांति की नींव रखी।
  • भारत के पास दुनिया के सबसे लंबे चावल (PB 1121) का रिकॉर्ड मौजूद है।
कृषि के क्षेत्र में भारत ने एक ऐसी ऐतिहासिक दीवार ढहा दी है, जो दशकों से अभेद्य मानी जा रही थी। चावल के उत्पादन में सालों से चली आ रही चीन की बादशाहत अब खत्म हो गई है। भारत अब दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश बन गया है।

अमेरिका के कृषि विभाग (USDA) की दिसंबर 2025 की रिपोर्ट ने इस कामयाबी पर मुहर लगा दी है। आंकड़ों के अनुसार, भारत का चावल उत्पादन 152 मिलियन मीट्रिक टन तक पहुंच गया है, जबकि चीन 146 मिलियन मीट्रिक टन के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गया है।

विश्व बाजार पर भारत का कब्जा

आज दुनिया के कुल चावल उत्पादन में भारत की हिस्सेदारी 28 फीसदी से भी ज्यादा हो गई है। भारत का चावल दुनिया के 172 देशों की थाली तक पहुंच रहा है। इंटरनेशनल राइस इंस्टीट्यूट के डॉ. सुधांशु सिंह के मुताबिक, यह न केवल एक आर्थिक रिकॉर्ड है, बल्कि भारत की विदेश नीति का भी एक मजबूत हिस्सा बन चुका है।

साल 2024-25 में भारत ने 4.50 लाख करोड़ रुपए से अधिक की कृषि उपज निर्यात की, जिसमें अकेले चावल का योगदान लगभग 1.05 लाख करोड़ रुपए रहा है।

ये खबर भी पढ़ें...सावधान! WhatsApp पर न देखें न्यू ईयर मैसेज, अकाउंट हो जाएगा खाली

ताइवान और 'मिरेकल राइस' का जादू

भारत की इस सफलता की कहानी 60 के दशक से शुरू होती है। उस वक्त भारत खाद्यान्न संकट से जूझ रहा था। तब ताइवान ने भारत की मदद की और अपनी अर्ध-बौनी किस्म ताइचुंग नेटिव-1 (TN1) भारत को दी। इसके बाद 1968 में IR-8 किस्म आई, जिसे मिरेकल राइस कहा गया है। हमारे वैज्ञानिकों ने इन्हीं किस्मों की मदद से भारत की पहली बौनी किस्म जया तैयार की, जिसने उत्पादन की तस्वीर बदल दी।

ये खबर भी पढ़ें... पैन आधार लिंक स्टेटस जल्दी चेक करें, वरना अटक सकती है सैलरी

बासमती की खुशबू और जीआई टैग का दम

भारत न केवल उत्पादन, बल्कि गुणवत्ता में भी अव्वल है। हम दुनिया के सबसे बड़े बासमती चावल उत्पादक हैं। भारत के पास 'पूसा बासमती 1121' के रूप में दुनिया के सबसे लंबे चावल का रिकॉर्ड है। इसके अलावा, भारत की 15 से अधिक चावल की किस्मों को जीआई टैग हासिल है। आज बासमती का निर्यात ही 50 हजार करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर चुका है, जो वैश्विक बाजार में भारत की मजबूत पकड़ दर्शाता है। भारतीय बासमती चावल

ये खबर भी पढ़ें...Long Weekends 2026 लाया घुमक्कड़ों के लिए छुट्टियों की सौगात

रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बीच बड़ी चुनौती

इतनी बड़ी उपलब्धि के बावजूद भारत के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी है। हालांकि हम उत्पादन में नंबर वन हैं, लेकिन प्रति हेक्टेयर उपज के मामले में अब भी चीन से पीछे हैं। चीन जहां एक हेक्टेयर में 7100 किलो चावल उगाता है, वहीं भारत का अनुमानित आंकड़ा 4390 किलो है। एकपर्ट का मानना है कि अगर हम अपनी प्रति हेक्टेयर उपज को चीन के बराबर ले आएं, तो यह पर्यावरण और पानी की बचत के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी जीत होगी। राइस किंग बना भारत | चावल एक्सपोर्ट

ये खबर भी पढ़ें...Swiggy-Zomato का ऐलान, गिग वर्कर्स को मिलेगा ज्यादा इंसेंटिव

Tags:
  • भारत
  • भारतीय बासमती चावल
  • कृषि विभाग
  • चीन
  • चावल
  • जीआई टैग
  • राइस किंग बना भारत
  • चावल एक्सपोर्ट
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर