सावधान! कहीं आपके पास तो नहीं आया गैस एजेंसी का फर्जी कॉल, बुकिंग करने से पहले पढ़ें ये खबर

Kaushiki | Mar 13, 2026, 11:30 IST
Share
lpg-cylinder-booking
lpg-cylinder-booking

LPG सिलेंडर की कथित किल्लत के बीच साइबर ठग फर्जी कॉल और मैसेज के जरिए लोगों से बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों को एडवांस पेमेंट और अनजान लिंक से बचने की सलाह दी है।

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब हमारी रसोई तक पहुंच गया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रुकने से होटल और रेस्टोरेंट काफी परेशान हैं। घरेलू गैस सिलेंडर के लिए भी लंबी-लंबी लाइनें दिखाई दे रही हैं।

लोग घबराकर जल्दी से जल्दी सिलेंडर बुक करना चाह रहे हैं। इसी मजबूरी और डर का फायदा अब साइबर ठग उठा रहे हैं। आइए जानें LPG सिलेंडर के कथित संकट के दौरान साइबर ठगी से कैसे बचें...

कैसे जाल बिछा रहे हैं ये शातिर ठग

दिल्ली पुलिस ने हाल ही में एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। ठग खुद को गैस एजेंसी का कर्मचारी बताकर फोन करते हैं। वे आपसे कहते हैं कि गैस की भारी कमी होने वाली है।

ठग ईरान युद्ध और सप्लाई चेन टूटने का हवाला देते हैं। इसके बाद वे आपको जल्दी बुकिंग का लालच देते हैं। वे आपको डराते हैं कि स्टॉक खत्म होने वाला है। घबराहट में लोग उनकी बातों में आकर गलती कर बैठते हैं।

फर्जी लिंक का खतरनाक खेल

ठग आजकल व्हाट्सएप (Cyber crime) पर बहुत एक्टिव हैं। वे आपको एक टेम्पटिंग मैसेज या लिंक भेजते हैं। इस लिंक में लिखा होता है कि तुरंत सिलेंडर बुक करें। या फिर एडवान्स पेमेंट करके अपनी डिलीवरी कन्फर्म करें।

जैसे ही आप उस लिंक पर क्लिक करते हैं, फर्जी वेबसाइट खुलती है। ये वेबसाइट दिखने में बिल्कुल असली एजेंसी की वेबसाइट जैसी लगती है। वहां आपसे आपकी बैंक डिटेल्स और OTP मांगा जाता है।

खाली हो सकता है आपका बैंक खाता

एक बार आपने अपनी जानकारी वहां भर दी, तो खेल खत्म। ठग आपके बैंक खाते से पैसे उड़ा लेते हैं। पेमेंट करने के बाद न तो सिलेंडर आता है, न पैसे।

पुलिस के मुताबिक, ये एक सोची-समझी साजिश है। ठग जानते हैं कि लोग गैस के लिए परेशान हैं। इसी परेशानी को वे कमाई का जरिया बना रहे हैं। वे आपकी निजी जानकारी चुराकर आपको कंगाल बना सकते हैं।

सरकार और तेल कंपनियों का क्या कहना है

अच्छी बात ये है कि सरकार ने स्थिति साफ की है। तेल कंपनियों का कहना है कि भारी कमी नहीं है। इंडेन, भारतगैस और HP गैस की सप्लाई स्मूथ है। सिलेंडर की डिलीवरी में सिर्फ 2-3 दिन लग रहे हैं।

इसलिए अफवाहों से परेशान बिल्कुल न हों। एजेंसियों पर भीड़ लगाने के बजाय संयम से काम लें। घबराहट में किया गया फैसला आपको ठगी का शिकार बना सकता है।

एमपी सरकर ने कहा अफवाहों पर न दें ध्यान

गैस किल्लत की खबरों के बीच साइबर ठगों से सावधान रहें, किसी भी अनजान कॉल या लिंक पर अपनी बैंक डिटेल्स बिल्कुल न शेयर करें। एमपी सरकार ने साफ किया है कि प्रदेश में सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, इसलिए घबराहट में आकर किसी फर्जी बुकिंग के चक्कर में न फंसें।

सुरक्षित रहने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

  • सिलेंडर हमेशा आधिकारिक माध्यमों से ही बुक करें। गैस कंपनियों के अपने ऐप और वेबसाइट्स मौजूद हैं।
  • IVRS नंबर (7718955555) का इस्तेमाल करना सबसे सुरक्षित तरीका है। किसी भी अनजान नंबर से आए कॉल पर भरोसा न करें।
  • एडवांस पेमेंट के लिए मांगे गए किसी लिंक पर क्लिक न करें। अपनी बैंक डिटेल्स या OTP किसी को न बताएं।
  • जागरूक रहकर ही आप अपनी जमा पूंजी बचा सकते हैं।

इंडेन, भारत और एचपी गैस के सरकारी हेल्पलाइन नंबर

हर बड़ी गैस कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए शिकायत केंद्र बनाए हैं। अगर आपके साथ कोई भी डीलर बदतमीजी या धांधली करता है, तो नीचे दिए गए नंबरों को अपने फोन में सेव कर लें। ये नंबर आपकी समस्या का समाधान तुरंत करवाने में मदद करेंगे।

1. इंडेन गैस (Indane Gas) के उपभोक्ताओं के लिए

इंडेन के ग्राहक अगर किसी परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो इन नंबरों पर कॉल करें:

टोल फ्री नंबर: 1800-2333-555

बुकिंग और शिकायत: 7718955555

2. भारत गैस (Bharat Gas) के उपभोक्ताओं के लिए

अगर आपका कनेक्शन भारत गैस का है और सिलेंडर मिलने में देरी हो रही है:

टोल फ्री नंबर: 1800-22-4344

एलपीजी बुकिंग नंबर: 7715012345

3. एचपी गैस (HP Gas) के उपभोक्ताओं के लिए

एचपी गैस के ग्राहक किसी भी डीलर की मनमानी के खिलाफ यहां अपनी आवाज उठाएं:

टोल फ्री नंबर: 1800-2333-555

HP एनीटाइम सेवा: 9493602222

ठगी हो जाए तो तुरंत यहां करें शिकायत

अगर आपके साथ कोई ऑनलाइन धोखाधड़ी हो जाए, तो घबराएं नहीं। तुरंत नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।

आप उनकी ऑफिसियल वेबसाइट cybercrime.gov.in पर भी जा सकते हैं। समय पर दी गई सूचना आपके पैसे वापस दिला सकती है। इस जानकारी को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शेयर करें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और दूसरों को भी जागरूक करें।

ये खबरें भी पढ़ें...

Iran Israel War Update: अमेरिका की सभी देशों को रूसी तेल खरीदने की छूट, ईरान ने इजराइल पर दागी मिसाइलें

75 वर्षीय महिला को किया 6 दिन डिजिटल अरेस्ट, 1.85 करोड़ की ठगी

इंदौर में AI डीपफेक ठगी, बेटे पर हमले का फर्जी वीडियो बनाकर 1 लाख वसूले

Iran-Israel War के बीच भारत को बड़ी रहात, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से पार होंगे भारतीय जहाज

Tags:
  • Cyber ​​crime
  • Israel
  • दिल्ली पुलिस
  • cybercrime
  • Iran
  • साइबर ठग
  • घरेलू गैस सिलेंडर
  • ईरान-इजराइल युद्ध
  • मिडिल ईस्ट
  • कमर्शियल गैस सिलेंडर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड