महाकुंभ 2025: शाही स्नान में जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने लगाई पहली डुबकी
Vikram Jain | Jan 14, 2025, 22:29 IST
प्रयागराज महाकुंभ 2025। Photograph: (the sootr)
प्रयागराज महाकुंभ में पावन 'मकर संक्रांति' के शुभ अवसर पर पवित्र संगम में पहला शाही स्नान हुआ। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने आचार्यों में सबसे पहले डुबकी लगाई। आस्था की डुबकी में 2 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु शामिल हुए।
Maha Kumbh 2025: धर्म और आस्था की नगरी प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का शुभारंभ हो चुका है। पौष पूर्णिमा (13 जनवरी) से लेकर मकर संक्रांति (14 जनवरी) तक करीब 2 करोड़ श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में डुबकी लगाई। मकर संक्रांति पर सबसे पहले जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य को अमृत स्नान करने का अवसर मिला। स्वामी रामभद्राचार्य ने महाकुंभ के आयोजन और व्यवस्थाओं को लेकर खुशी जताई।
मंगलवार को शाही स्नान के पहले दिन साधु-संतों, शंकराचार्यों, और नागा साधुओं ने परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ स्नान किया। जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने बताया कि उन्होंने सभी आचार्यों में सबसे पहले डुबकी लगाई। उन्होंने यूपी सरकार के प्रबंधन और व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।
कौन हैं इंफ्लुएंसर से साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया, MP से है खास कनेक्शन
उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने जानकारी दी कि सुबह 7 बजे तक 1 करोड़ से अधिक श्रद्धालु अमृत स्नान कर चुके थे। सुरक्षा के लिए ड्रोन, सीसीटीवी कैमरे और वॉटर ड्रोन का उपयोग किया गया। घाटों की लंबाई बढ़ाई गई और 69,000 से ज्यादा एलईडी लाइटें लगाई गईं।
महाकुंभ जाने को हो जाएं तैयार, MP से शुरू हुई महाकुंभ मेला मेमू ट्रेन
कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालु ब्रह्म मुहूर्त में स्नान के लिए उमड़े। प्रयागराज और आसपास के रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ देखी गई। हर उम्र के व्यक्ति ने गंगा में स्नान कर अपनी आस्था व्यक्त की।
बाबा बागेश्वर बोले- 'कुंभ की जमीन अब्बा की नहीं, हमारे बब्बा की है'
महाकुंभ में महिला नागा साधु : शक्ति, तप और श्रद्धा का प्रतीक
शाही स्नान का पहला दिन
कौन हैं इंफ्लुएंसर से साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया, MP से है खास कनेक्शन
प्रशासन की सुदृढ़ व्यवस्था
महाकुंभ जाने को हो जाएं तैयार, MP से शुरू हुई महाकुंभ मेला मेमू ट्रेन
श्रद्धालुओं का उत्साह
बाबा बागेश्वर बोले- 'कुंभ की जमीन अब्बा की नहीं, हमारे बब्बा की है'
महाकुंभ में महिला नागा साधु : शक्ति, तप और श्रद्धा का प्रतीक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman