गर्भवती महिला के पेट में दिखी ऐसी चीज जिसने बढ़ाई डॉक्टर्स के दिल की धड़कन

Ravi Singh | Jan 30, 2025, 19:07 IST
Share
pregnant woman fetus
pregnant woman fetus

महाराष्ट्र में एक ऐसी घटना घटी जिसने डॉक्टरों को भी चौंका दिया। एक गर्भवती महिला के पेट में एक ऐसी चीज दिखी जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। यह एक ऐसी मेडिकल कंडीशन है जो भारत में अब तक सिर्फ 10-12 बार ही हुई है।

महाराष्ट्र के बुलढाणा में एक दुर्लभ मामला सामने आया है। यहां एक गर्भवती महिला के पेट में एक ऐसी चीज देखी गई है, इससे डॉक्टर्स भी हैरान हैं। यह एक ऐसी मेडिकल कंडीशन है जो भारत में अब तक सिर्फ 10-12 बार ही हुई है। जी हां, आपको यकीन नहीं होगा लेकिन यह सच है।

नजारा देख डॉक्टर भी हैरान

एक महिला के पेट में एक भ्रूण के अंदर भ्रूण पाया गया है। यह नजारा देखकर डॉक्टर भी हैरान हैं। जब गर्भवती महिला का अल्ट्रासाउंड हुआ तो यह हकीकत सामने आई। यह घटना महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले की है। महिला की उम्र 32 साल है। उसके पेट में भ्रूण पाया गया है। यह एक बेहद दुर्लभ स्थिति है, जिसमें एक विकृत भ्रूण दूसरे भ्रूण के अंदर स्थित होता है।

ये खबर भी पढ़ें...

सीधी: गर्भवती महिला को नहीं मिली एंबुलेंस, ठेले पर प्रसव, नवजात की मौत

बोल हरि बोल : एक मैडम के दो पति, दूसरी मैडम गर्भवती हैं और तीसरी की चिट्ठी...इधर, बड़े साहब की बारीक पिसाई

दुनिया भर में केवल 200 मामले

यह स्थिति तब सामने आई जब महिला हाल ही में अपनी नियमित गर्भावस्था जांच के लिए बुलढाणा जिला महिला अस्पताल गई थी। महिला 35 सप्ताह की गर्भवती थी और जांच के दौरान डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड में एक असामान्य संरचना देखी, जिसे देखकर वे चौंक गए। अस्पताल के प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि यह स्थिति बेहद दुर्लभ है और पांच लाख में से केवल एक व्यक्ति को होती है। डॉ. अग्रवाल ने आगे कहा, 'अभी तक दुनिया भर में ऐसे केवल 200 मामले सामने आए हैं और भारत में ऐसे 10-15 मामले सामने आए हैं।'

डॉक्टर्स के लिए चुनौती

डॉक्टर्स के अनुसार, यह 'भ्रूण में भ्रूण' स्थिति अक्सर तब देखी जाती है जब एक विकृत भ्रूण दूसरे भ्रूण के अंदर विकसित होता है। डॉ. अग्रवाल ने कहा, 'इस मामले में, मैंने देखा कि सामान्य रूप से विकसित हो रहे एक भ्रूण के पेट में एक और भ्रूण जैसी संरचना थी, जो निश्चित रूप से असामान्य थी। इस अजीब स्थिति की पुष्टि करने के लिए डॉ. अग्रवाल ने अस्पताल की रेडियोलॉजिस्ट डॉ. श्रुति थोरात से परामर्श किया, जिन्होंने इस स्थिति की पुष्टि की। यह दुर्लभ स्थिति डॉक्टरों के लिए चुनौती बनी हुई है, और चिकित्सा समुदाय में इस पर गंभीरता से अध्ययन करने की आवश्यकता है।

ये खबर भी पढ़ें...

हैवानियत की हदें पार... गर्भवती गाय को पत्थर-डंडे से पीटकर मार डाला, इस बात से था नाराज

महिलाओं के लिए खुशखबरी: फ्री अल्ट्रासाउंड करा सकेंगी गर्भवती महिलाएं, निजी केंद्र में इस तारीख को नहीं लगेगी फीस

विशेषज्ञों द्वारा होगा इलाज

अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि महिला को सुरक्षित प्रसव और आगे के उपचार के लिए छत्रपति संभाजीनगर के एक चिकित्सा केंद्र में भेजा गया है, जहां उसका विशेषज्ञों द्वारा इलाज किया जाएगा। यह मामला चिकित्सा क्षेत्र में एक असाधारण घटना के रूप में सामने आया है और विशेषज्ञ इसकी आगे की जांच करने की योजना बना रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी स्थितियों के निदान और उपचार के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त की जा सके।

Tags:
  • महाराष्ट्र न्यूज
  • भ्रूण परीक्षण
  • भ्रूण
  • गर्भवती महिला
  • भ्रूण लिंग परीक्षण
  • pregnant woman
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई