पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में नौसेना कर्मचारी गिरफ्तार, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी दी जानकारियां

Reena Sharma Vijayvargiya | Jun 26, 2025, 11:13 IST
Share
pakistan
pakistan

राजस्थान पुलिस की सीआईडी इंटेलिजेंस यूनिट ने एक नौसेना कर्मचारी विशाल यादव को पाकिस्तान की गुप्तचर एजेंसियों को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप गिरफ्तार किया गया है।

राजस्थान पुलिस की सीआईडी इंटेलिजेंस यूनिट ने एक नौसेना कर्मचारी को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी दिल्ली के नौसेना भवन में तैनात यूडीसी विशाल यादव की हुई है, जिसे पाकिस्तानी गुप्तचर एजेंसियों को संवेदनशील सामरिक जानकारी देने के आरोप में पकड़ा गया।

जासूसी की सूचना मिलना और जांच प्रक्रिया

CID इंटेलिजेंस को पता चला कि विशाल यादव, जो नौसेना के डायरेक्टोरेट ऑफ डॉकयार्ड में कार्यरत था, पाकिस्तान की एक महिला हैंडलर के संपर्क में था। इसके बाद सीआईडी की टीम ने विशाल की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई और उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नजऱ रखी। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी महिला हैंडलर के साथ लगातार संपर्क में था।

खबर यह भी: जान बचाने कार छीनने के मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई आज, छात्रों की जमानत पर होगी चर्चा, सीआईडी करेगी जांच

पैसों के लिए सुरक्षा से जुड़ी जानकारी का लीक

विशाल यादव ने पैसों के लालच में आकर नौसेना भवन से संबंधित महत्वपूर्ण सामरिक जानकारी महिला पाक हैंडलर को भेजी। इसके बदले पाकिस्तानी एजेंट ने उसे क्रिप्टो करेंसी ट्रेडिंग और बैंक खातों के माध्यम से पैसे भेजे।

खबर यह भी: दमोह सुसाइड केस: प्रहलाद पटेल बोले - झूठे केस लगवाकर दबाव बनाने के मंसूबे पूरे नहीं होंगे; पुलिस सुरक्षा लौटाई, होगी सीआईडी जांच

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी दी जानकारी

विष्णुकांत गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक (सीआईडी) ने बताया कि आरोपी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी नौसेना और रक्षा संबंधी संवेदनशील जानकारी को पाकिस्तान की महिला हैंडलर प्रिया शर्मा को दी। इस दौरान पैसों का लेन-देन और सामरिक जानकारी से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी मोबाइल चैट्स में पाई गई।

खबर यह भी: Road Accident : दमोह बोलेरो हादसे में गई 8 जानें, 2 घायल, सीएम ने की मुआवजे की घोषणा

मोबाइल की फोरेंसिक जांच और खुलासे

विशाल के मोबाइल की फोरेंसिक जांच में कई महत्वपूर्ण खुलासे हुए। इनमें पैसे के लेन-देन और संवेदनशील सामरिक जानकारी शामिल थी। साथ ही, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी उसने पाकिस्तान की महिला हैंडलर को सैन्य सूचनाएं भेजी थी, जिससे उसकी जासूसी गतिविधियों की पुष्टि हुई।

खबर यह भी: MP पुलिस में IPS की कमी, DGP मकवाना, CID स्पेशल DG समेत ये अफसर इस साल होंगे रिटायर

विशाल यादव को जयपुर लाकर पूछताछ की गई है, जहां पर जांच में कई और चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। इस जासूसी मामले में अभी भी जांच जारी है और देश की सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील सूचनाओं के लीक होने की संभावना बनी हुई है।

Tags:
  • नौसेना
  • पाकिस्तान
  • राजस्थान पुलिस
  • CID
  • गिरफ्तारी
  • फोरेंसिक
  • इंटेलिजेंस
  • जासूसी
  • ऑपरेशन सिंदूर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें

By Aman Vaishnav, CHAKRESH

देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल

By

उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा

By

राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा