नेहा सिंह राठौर की पहलगाम हमले पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सोशल मीडिया पर गुस्सा, एफआईआर दर्ज

Jitendra Shrivastava | Published:
Share
the sootr
neha-singh-rathore Photograph: (the sootr)

मशहूर कवयित्री और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नेहा सिंह राठौर पर पहलगाम टेरर अटैक (Pahalgam Terror Attack) पर आपत्तिजनक टिप्पणी के चलते एफआईआर दर्ज हुई, हजरतगंज पुलिस कर रही जांच।

लखनऊ (Lucknow) से एक बड़ी खबर सामने आई है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) पर पहलगाम टेरर अटैक (Pahalgam Terror Attack) को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एफआईआर (FIR) दर्ज कराई गई है।

पहलगाम टेरर अटैक घटना

पहलगाम में हाल ही में एक दर्दनाक आतंकवादी हमला हुआ, जिसमें आतंकियों ने धर्म पूछकर हिंदुओं की हत्या कर दी। इस जघन्य कृत्य के बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया। भारत सरकार ने इस हमले के लिए पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी।

ये खबरें भी पढ़ें...

नन्हें विनायक के दिल में छेद, फिर ऐसे जीती जिंदगी की जंग, मुंबई के डॉक्टर्स का कमाल

आबकारी उपायुक्त आलोक खरे के घर ईडी का छापा, फर्जी FD-आबकारी घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई

नेहा सिंह राठौर की टिप्पणी

नेहा सिंह राठौर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने कहा कि एक फोन कॉल से दूसरे देशों में युद्ध रुकवाने वाले अपने देश में आतंकवादी हमला नहीं रोक पाए?
यह वीडियो वायरल हो गया और पाकिस्तान के सोशल मीडिया अकाउंट्स द्वारा भी इसे शेयर कर भारत की छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई।

किसने दर्ज करवाई एफआईआर?

कवि अभय प्रताप सिंह ने नेहा सिंह राठौर के खिलाफ हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। आरोप लगाया गया कि नेहा की टिप्पणी से देश की छवि को नुकसान पहुंचा है और देशद्रोह की भावना को बढ़ावा मिला है।
हजरतगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि नेहा का वीडियो किस मंशा से शेयर किया गया था और क्या इसमें कोई विदेशी लिंक शामिल है।

ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर रेलवे TI मैडम लंच पर गई थीं, इसलिए हिंदू छात्र पर हमला होने की नहीं हुई FIR

एमपी में महंगाई भत्ता 5% बढ़ा, अब कर्मचारियों को मिलेगा 55% DA, प्रमोशन भी जल्द होंगे

सोशल मीडिया पर लोगों में गुस्सा

सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा साफ नजर आया। कई यूजर्स ने नेहा सिंह राठौर पर देशविरोधी टिप्पणी करने का आरोप लगाया, वहीं कुछ ने उनकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का समर्थन भी किया।

भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर | पहलगाम में आतंकी हमला | विवाद | देश दुनिया न्यूज

Tags:
  • विवाद
  • सोशल मीडिया
  • एफआईआर
  • देश दुनिया न्यूज
  • देशद्रोह
  • पहलगाम में आतंकी हमला
  • नेहा सिंह राठौर
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर