प्रसार भारती के चेयरमैन पूर्व आईएएस नवनीत सहगल का इस्तीफा, सरकार ने किया मंजूर
Manish Kumar | Dec 03, 2025, 23:36 IST
prasar-bharti-chairman-ex-ias-navneet-saghal-resign
प्रसार भारती के चेयरमैन नवनीत सहगल ने इस्तीफा दे दिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए उन्हें पदमुक्त कर दिया है। सहगल 1988 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं। सहगल मार्च 2024 में प्रसार भारती के चेयरमैन नियुक्त किए गए थे।
New Delhi. प्रसार भारती चेयरमैन और पूर्व आईएएस नवनीत कुमार सहगल का इस्तीफा बुधवार को स्वीकार कर लिया गया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने उन्हें तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करने का आदेश जारी किया है।
जानकारी के मुताबिक नवनीत सहगल ने मंगलवार को इस्तीफा दिया था। मंत्रालय के पत्र में बताया गया कि उनके इस्तीफे को सक्षम प्राधिकरण ने मंजूरी दे दी है। इसके बाद उन्हें प्रसार भारती के दायित्वों से मुक्त कर दिया गया।
![7704fdd6-f8a]()
नवनीत सहगल का इस्तीफाःवह मार्च 2024 में चेयरमैन नियुक्त हुए थे। नवनीत सहगल 1988 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी रहे हैं। उन्होंने राज्य और केंद्र दोनों स्तरों पर कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है।
मार्च 2024 में चेयरमैन बने नवनीत सहगल ने प्रसार भारती में संगठनात्मक सुधार और दीर्घकालिक रणनीति पर काम किया। इससे पहले, उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। इनमें प्रधान सचिव पर्यटन, एमएसएमई, ऊर्जा विभाग और मुख्यमंत्री के सचिव शामिल थे।
उनके नेतृत्व में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे 22 महीने में पूरा हुआ। उन्होंने 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' (ODOP) योजना की शुरुआत की, जिसने उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय पहचान दिलाई। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में 15 वर्षों तक कार्य करते हुए उन्होंने कई जन-जागरूकता अभियानों का नेतृत्व किया। ऊर्जा सचिव रहते हुए, आगरा में बिजली वितरण के निजीकरण की पहल की, जो उत्तर भारत में पहली बार थी।
उन्होंने लखनऊ मेट्रो परियोजना की DPR तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सहगल ने JICA और विश्व बैंक जैसी संस्थाओं के साथ कई विकास परियोजनाओं पर भी काम किया।
ये भी पढ़ें...
NTPC का बड़ा पावर प्लान: एमपी में 6000 करोड़ की नई यूनिट, दिल्ली में खास मुलाकात
कौशल विकास योजना के प्रशिक्षण पर करोड़ों खर्च फिर भी रोजगार से दूर रहे युवा
आईएएस संतोष वर्मा और जज रावत के बीच हुई 114 बार बात, आदेश सुबह 4 से 7 बजे के बीच बना
मोटे पैकेज की नौकरी छोड़ की यूपीएससी की तैयारी, पहले आईआरएस फिर बने आईएएस ऋषि गर्ग
जानकारी के मुताबिक नवनीत सहगल ने मंगलवार को इस्तीफा दिया था। मंत्रालय के पत्र में बताया गया कि उनके इस्तीफे को सक्षम प्राधिकरण ने मंजूरी दे दी है। इसके बाद उन्हें प्रसार भारती के दायित्वों से मुक्त कर दिया गया।
7704fdd6-f8a
नवनीत सहगल का इस्तीफाःवह मार्च 2024 में चेयरमैन नियुक्त हुए थे। नवनीत सहगल 1988 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी रहे हैं। उन्होंने राज्य और केंद्र दोनों स्तरों पर कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है।
प्रसार भारती में सुधार पर किया काम
22 महीने में पूरा किया था इस एक्सप्रेस-वे का काम
लखनऊ मेट्रो में भी थी अहम भूमिका
ये भी पढ़ें...
NTPC का बड़ा पावर प्लान: एमपी में 6000 करोड़ की नई यूनिट, दिल्ली में खास मुलाकात
कौशल विकास योजना के प्रशिक्षण पर करोड़ों खर्च फिर भी रोजगार से दूर रहे युवा
आईएएस संतोष वर्मा और जज रावत के बीच हुई 114 बार बात, आदेश सुबह 4 से 7 बजे के बीच बना
मोटे पैकेज की नौकरी छोड़ की यूपीएससी की तैयारी, पहले आईआरएस फिर बने आईएएस ऋषि गर्ग
सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By Umeshwari Baghel
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta