Premanand Maharaj अब पूरी तरह स्वस्थ, सीने में दर्द के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती

Sandeep Kumar | Apr 13, 2024, 09:26 IST
Share
ोुाु
ोुाु

प्रख्यात संत प्रेमानंद की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत पर शिष्यों ने उन्हें रामकृष्ण मिशन अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था। जांच के बाद रात करीब 8 बजे प्रेमानंद महाराज अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

BHOPAL. मथुरा-वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज ( Premanand Maharaj ) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें वृंदावन के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक प्रेमानंद महाराज के सीने में दर्द उठा था। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए राम कृष्ण सेवा आश्रम अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनका चेक-अप किया। जांच के बाद रात करीब 8 बजे उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य फिलहाल ठीक है। वह पूरी तरह स्वस्थ हैं।

ये खबर भी पढ़िए...KVS Admission 2024 : केवी में मुफ्त में पढ़ने की भी है सुविधा, जानें आप कैसे उठा सकते हैं इसका लाभ

अचानक बिगड़ी थी तबियत

प्रख्यात संत प्रेमानंद की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। सीने में दर्द की शिकायत पर शिष्यों ने उन्हें रामकृष्ण मिशन अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों की टीम संत प्रेमानंद के स्वास्थ्य की गहन जांच की गई थी । प्रेमानंद महाराज अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं और आज उन्होंने अपनी रोज की दिनचर्या के हिसाब से काम किया। सुबह परिक्रमा करते हुए आश्रम आए और लोगों को दर्शन दिए फिर सत्संग किया। इसके बाद उन्होंने हर दिन की तरह एकांतिक वार्ता भी की।

ये खबर भी पढ़िए...इस यूनिवर्सिटी की अच्छी पहल, पीरियड्स के दौरान छात्राओं को देगी छुट्टी

किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं महाराज

आपको बता दें कि प्रेमानंद महाराज किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं और उनकी डायलिसिस भी होती रहती है। प्रेमानंद महाराज छटीकरा रोड पर मौजूद श्री कृष्ण शरणम् सोसाइटी से रमणरेती क्षेत्र स्थित अपने आश्रम हित राधा केलि कुंज जाते हैं। करीब 2 किलोमीटर की इस पद यात्रा के दौरान महाराज की झलक पाने के लिए हजारों की तादाद में लोग उमड़ पड़ते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...मूड खराब है तो ऑफिस नहीं बुलाएगी ये कंपनी, कर्मचारियों को दे रही अनहैप्पी लीव

ये खबर भी पढ़िए...Home Loan Tax Benefits : होम लोन लिया है तो टैक्स में कितने लाख रुपए तक की मिलती है छूट ? समझें पूरा गणित

Tags:
  • Premanand Maharaj
  • सीने में दर्द
  • प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा