यौन शोषण का आरोप: अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, मैं भाग नहीं रहा
Sandeep Kumar | Feb 23, 2026, 17:08 IST
avimukteshwaranand
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन शोषण की एफआईआर दर्ज होने के बाद पूरे देश में हलचल मच गई है। प्रयागराज पुलिस ने इस मामले की जांच तेज कर दी है।
News in Short
- शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन शोषण की FIR दर्ज हुई है।
- प्रयागराज पुलिस ने जांच तेज कर दी है और टीम वाराणसी पहुंची है।
- शंकराचार्य ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट का रुख करने की योजना बनाई।
- कांग्रेस और सपा ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाए, शंकराचार्य के समर्थन में बयान दिए।
- अखिल भारतीय संत समिति और अन्य संतों ने इस मामले को गंभीर बताते हुए जांच की जरूरत जताई।
News in Detail
सोमवार सुबह शंकराचार्य ने वाराणसी के आश्रम में वकीलों से बैठक की। वे गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट का रुख कर सकते हैं। बैठक के बाद शंकराचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- मैं भाग नहीं रहा हूं। आरोपित छात्रों का गुरुकुल से कोई संबंध नहीं है। जनता को यूपी पुलिस पर भरोसा नहीं है। दूसरे राज्य की पुलिस से जांच कराई जाए।
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने की मुस्लिम विधायक की तारीफ, जानें क्या है वजह
रोना तब, जब गुरु गड़बड़ निकले
अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण का गंभीर आरोप, FIR दर्ज करने के निर्देश
माघ मेला में यौन शोषण के आरोप
अविमुक्तेश्वरानंद ने छोड़ा माघ मेला: बोले- दुखी मन से लौट रहा हूं
कांग्रेस-सपा ने बोला बीजेपी सरकार पर हमला
वहीं यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव शंकराचार्य के मठ पहुंचे। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य के साथ जो हो रहा है, वह गलत है। यदि शंकराचार्य की गिरफ्तारी होती है, तो हम विरोध करेंगे। विरोध का तरीका सब देखेंगे।
योगी सरकार और अविमुक्तेश्वरानंद के बीच ठनी: माघ मेले से बैन करने की चेतावनी
यौन शोषण केस पर ये बोले महंत और संत...
- अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने कहा कि यह मामला जांच का विषय है। अगर आरोप सही पाए जाते हैं, तो दोषियों को दंड मिलना चाहिए। अगर आरोप गलत साबित होते हैं, तो फंसाने वाले के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
- अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि यह कोई सामान्य या राजनीतिक मामला नहीं, बल्कि एक गंभीर केस है। इसमें संत समाज की छवि को आघात पहुंचा है।
- तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि जब तक जांच पूरी न हो जाए और दोष सिद्ध न हो, तब तक इस मामले पर कुछ कहना उचित नहीं। अगर आरोप सही साबित होते हैं, तो यह संत समाज की छवि पर गहरा असर डालेगा।
- जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर योग योगेश्वरी यति ने कहा कि आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट नहीं है। अब तक इस तरह के आरोप सामने नहीं आए थे। अचानक ऐसा होना प्रायोजित मामला हो सकता है।
- श्री निरंजनी पंचायती अखाड़ा के सेक्रेटरी महंत रतन गिरी ने कहा कि हम इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। लेकिन, फिलहाल जांच पूरी होने तक कोई टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।
- किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर संजना गिरी ने कहा कि कुछ लोग इस मामले को राजनीति से जोड़कर गलत तरीके से पेश कर रहे हैं। आशुतोष महाराज सनातन धर्म की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava