साइलेंट अटैक के लक्षणों को न करें नजरअंदाज, हो सकता है जान का खतरा, इन बातों का रखें ध्यान
Reena Sharma Vijayvargiya | Jun 30, 2025, 15:14 IST
attack ((12)
साइलेंट अटैक पर चर्चा जोरों पर है, क्योंकि यह अब सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं, बल्कि जिम में व्यायाम करने वाले, डांस करने वाले और सामान्य जीवन जीने वाले युवा भी प्रभावित हो रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, साइलेंट अटैक के लक्षणों को पहचानना जरूरी है।
अभिनेत्री शेफाली जरीवालाकी मौत ने एक बार फिर दिल के दौरे (हार्ट अटैक) को लेकर गंभीर चिंता को जन्म दिया है। इस घटना के बाद से साइलेंट अटैक (माइल्ड अटैक) पर चर्चा तेज हो गई है, और हृदय रोग विशेषज्ञ इस मुद्दे पर और अधिक जागरूकता बढ़ाने की बात कर रहे हैं। यह समस्या अब केवल वृद्धों तक सीमित नहीं रही, बल्कि जिम में व्यायाम करने वाले, डांस करने वाले और आम जीवन में सक्रिय रहने वाले युवा भी इससे प्रभावित हो रहे हैं। साइलेंट अटैक के लक्षणों को पहचानना बहुत जरूरी है, ताकि समय रहते उपचार किया जा सके।
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आरएस शर्मा बताते हैं कि अगर ये लक्षण दिखें, तो उसे नजरअंदाज न करें। तत्काल बीपी, ईसीजी, कोलेस्ट्रॉल, शुगर और थायराइड जैसी जांच कराना अत्यंत आवश्यक है। यदि परिवार में हृदय रोग का इतिहास है तो सतर्कता और भी जरूरी हो जाती है।
खबर यह भी: भोपाल में हार्ट अटैक से एक युवक की मौत, नहीं थम रहे साइलेंट अटैक के मामले
विशेषज्ञों के अनुसार, डायबिटीज और हाई बीपी के बीच गहरा संबंध है। शुगर का स्तर बढ़ने से रक्त वाहिकाओं में रुकावट आ सकती है, जिससे बीपी बढ़ने का खतरा होता है। इसके अलावा, शुगर शरीर में रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाता है, जिससे रक्तचाप बढ़ सकता है।
खबर यह भी: उज्जैन में तलवार घुमाते हुए महाकाल मंदिर के पुजारी के बेटे को हुई घबराहट, साइलेंट अटैक से मौत की आशंका, शोरगुल से आया अटैक
कौन से लक्षण संकेत देते हैं?
- सीने में अचानक दर्द
- सांस लेने में कठिनाई
- बाएं हाथ और जबड़े में दर्द
- पीठ और कमर में असहजता
- मतली और उल्टी का एहसास
चक्कर आना और थकान का महसूस होना
खबर यह भी: भोपाल में हार्ट अटैक से एक युवक की मौत, नहीं थम रहे साइलेंट अटैक के मामले
डायबिटीज और उच्च रक्तचाप (हाई बीपी) का कनेक्शन
खबर यह भी: उज्जैन में तलवार घुमाते हुए महाकाल मंदिर के पुजारी के बेटे को हुई घबराहट, साइलेंट अटैक से मौत की आशंका, शोरगुल से आया अटैक
हार्ट अटैक के प्रमुख कारण
- हृदय रोग जैसे उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन), उच्च कोलेस्ट्रॉल और मधुमेह
- परिवार में हृदय रोग का इतिहास
- धूम्रपान और अत्यधिक शराब का सेवन
- मानसिक तनाव और शारीरिक सक्रियता की कमी
रोकथाम के उपाय:
- नियमित स्वास्थ्य जांच करवाएं और हृदय रोग के जोखिम को कम करने के लिए जीवनशैली में सुधार करें
- स्वस्थ आहार लें और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा दें
- धूम्रपान और अत्यधिक शराब से बचें
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा
By