ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग एप्स पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

Neel Tiwari | Published:
Share
online-gaming-betting-apps
online-gaming-betting-apps

सुप्रीम कोर्ट ने ऑनलाइन बेटिंग और गेमिंग एप्स पर केंद्र से जवाब मांगा है। पीआईएल याचिका में आरोप है कि ये ऐप्स युवाओं को जुए की लत लगा रहे हैं। मामले में अगली सुनवाई 26 नवंबर को होगी।

DELHI. देशभर में तेजी से बढ़ते Online Betting और गेमिंग एप्स अब सुप्रीम कोर्ट की नजर में आ गए हैं। अदालत ने इन एप्स पर रोक लगाने और उनकी वैधानिकता को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। याचिका में कहा गया है कि ये ऐप्स युवाओं को जुए और सट्टेबाजी की लत में धकेल रहे हैं। इससे न केवल आर्थिक बल्कि मानसिक हानि भी हो रही है।

26 नवंबर होगी मामले की अगली सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की डिविजनल बेंच ने इस मामले पर सुनवाई की। कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया। कोर्ट ने यह मामला उन्हीं याचिकाओं के साथ टैग किया है। इनमें ऑनलाइन गेमिंग प्रमोशन और रेगुलेशन एक्ट 2025 को चुनौती दी गई है। अब अगली सुनवाई 26 नवंबर 2025 को तय की गई है। कोर्ट ने यह भी संकेत दिया कि यदि कोई टूर्नामेंट या खेल पूर्णतः कौशल आधारित है। उसमें जुआ या सट्टे का तत्व नहीं है, तो उसे प्रतिबंधित श्रेणी में नहीं माना जाएगा।

ये भी पढ़ें...ऑनलाइन गेमिंग एक्ट पर फिर सवाल, HC ने फिलहाल नहीं दी अंतरिम राहत

याचिका में सुप्रीम कोर्ट से की गई यह मांग

याचिका Centre for Accountability Systemic Change और अन्य संस्थाओं द्वारा दाखिल की गई है। इसमें कहा गया है कि देशभर में करीब 2,000 से अधिक ऑनलाइन ऐप्स सक्रिय हैं। जो गेमिंग के नाम पर अवैध बेटिंग प्लेटफॉर्म के रूप में काम कर रहे हैं। याचिकाकर्ता ने मांग की है कि केंद्र सरकार आईटी एक्ट, 2000 की धारा 69A के तहत ऐसे ऐप्स को तत्काल ब्लॉक करे।

आरबीआई, एनपीसीआई और यूपीआई सर्विस प्रोवाइडर्स को निर्देश दिया गया है। वे अवैध प्लेटफॉर्म्स पर किसी भी प्रकार का लेन-देन न करें।

सभी राज्य सरकारों को तमिलनाडु की तरह सख्त कानून बनाना चाहिए। इन अपराधों को MCOCA (महाराष्ट्र ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट) की श्रेणी में शामिल किया जाए।



ये भी पढ़ें...टीम इंडिया के स्पॉन्सर ड्रीम 11 पर ऑनलाइन गेमिंग बिल से खतरा? लोकसभा से विधेयक पास होने से मंडरा रहा संकट

ऑनलाइन गेमिंग एक्ट 2025-क्या है इसके प्रावधान

केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में पारित ऑनलाइन गेमिंग प्रमोशन और रेगुलेशन एक्ट 2025 में रियल-मनी गेम्स (जहां खिलाड़ी पैसे लगाकर जीतते हैं) पर प्रतिबंध का प्रावधान किया गया है।

ये भी पढ़ें...ऑनलाइन गेमिंग में पैसे हारकर बैंक लूटने पहुंचा छात्र, ऐसे पकड़ाया

अधिनियम के प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं -

  • बिना अनुमति चलने वाले गेमिंग प्लेटफॉर्म्स पर तीन साल तक की सजा और एक करोड़ रुपए तक जुर्माना।
  • विज्ञापन देने वालों पर दो साल की सजा और 50 लाख तक जुर्माना।
  • अधिनियम देश के भीतर और विदेश में स्थित उन सभी ऑनलाइन गेमिंग सेवाओं पर लागू होगा जो भारत में संचालित हैं।
  • सरकार को ऐसे प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक करने और वित्तीय लेनदेन रोकने का अधिकार दिया गया है।

ऑनलाइन गेमिंग का बढ़ता खतरा और सामाजिक असर

याचिका में यह भी कहा गया है कि इन ऐप्स ने युवाओं को जुए की लत में फंसा दिया है। कई मामलों में छात्र और बेरोजगार युवा कर्ज में डूब चुके हैं। सामाजिक संगठनों का कहना है कि ये ऐप्स गेमिंग के नाम पर गैम्बलिंग को बढ़ावा दे रहे हैं। वहीं, उद्योग जगत का तर्क है कि सख्त प्रतिबंध से देश में ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग स्टार्टअप्स को नुकसान पहुंचेगा।

ये भी पढ़ें...कंपनी का करोड़ों रुपए ऑनलाइन गेमिंग में लगाया, अकाउंटेंट की हेरा-फेरी

अब क्या होगी आगे की कार्यवाही

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से इस अधिनियम और ऑनलाइन गेमिंग पर जारी किए गए दिशा-निर्देशों का विस्तृत विवरण मांगा है। सरकार को यह स्पष्ट करना होगा कि कौन-से गेम्स को “रियल मनी गेम्स” की श्रेणी में रखा गया है। कौन से खेल केवल मनोरंजन या प्रतियोगिता आधारित माने जाएंगे।

26 नवंबर को होने वाली अगली सुनवाई में यह तय हो सकता है कि क्या इन एप्स पर पूर्ण प्रतिबंध लागू होगा या नियमों में कुछ रियायत दी जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई भारत के डिजिटल मनोरंजन उद्योग के लिए अहम है। यह कदम युवाओं को लत और धोखाधड़ी से बचाने की दिशा में है। यह सवाल भी उठता है कि "गेमिंग" और "गैम्बलिंग" की सीमाएं कहां तय होंगी।



Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • केंद्र सरकार
  • ऑनलाइन गेमिंग
  • online betting
  • जस्टिस जेबी पारदीवाला
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल