Top News : खबरें आपके काम की

Ravi Singh | Jan 07, 2025, 20:31 IST
Share
thesootr top news
thesootr top news Photograph: (the sootr)

नमस्कार, अच्छी खबरों से कीजिए आज के दिन की शुरुआत। खबरें ऐसी जो आपके रोजमर्रा के जीवन में आवश्यक हैं। इन खबरों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। तो आइए शुरू करते हैं।

1. Stentrode : आपका दिमाग पढ़ लेगी यह चिप, 20 मिनट में होगी इम्प्लांट

एक नई तकनीक, जो दिमाग के सिग्नल्स को सीधे एक्शन में बदलने में सक्षम है, अब दुनिया भर के लाखों रोगियों के जीवन को बदलने की उम्मीद जगा रही है। Synchron नामक स्टार्टअप ने एक नई माइक्रोचिप Stentrode का विकास किया है, जो दिमाग के सिग्नल्स को एक्शन में बदल सकती है। चिप को बनाने में मदद करने वाले डॉक्टर का दावा है कि दुनिया में 10 करोड़ लोगों को यह डिवाइस नई जिंदगी दे सकती है, जो लोग किसी चोट या बीमारी की वजह से अपने हाथ-पैर का इस्तेमाल नहीं कर पाते। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

2. चीन में भूकंप से 95 की मौत, 130 घायल

चीन के तिब्बत प्रांत में मंगलवार सुबह आए भूकंप से 95 लोगों की मौत हो गई, जबकि 130 घायल हो गए। चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक सुबह 9.05 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 6.30 बजे) आए इस भूकंप का केंद्र तिब्बत के शिजांग में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। भारत के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.1 थी। भूकंप का असर नेपाल, भूटान सहित भारत के सिक्किम और उत्तराखंड में भी दिखा। फिलहाल भारत में इससे जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

3. कुंभ, अर्धकुंभ, पूर्णकुंभ, महाकुंभ और सिंहस्थ में क्या अंतर है, जानें

कुंभ मेला भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है, जो चार प्रमुख स्थानों पर आयोजित होता है हरिद्वार, प्रयागराज, नासिक और उज्जैन। इन स्थानों पर होने वाले कुंभ के पर्व की अवधि और आयोजन की स्थिति अलग-अलग होती है। तो आइए जानते हैं इनके महत्व और आयोजन के बारे में विस्तार से...पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

3. कैबिनेट बैठक : युवा और किसानों से जुड़े इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक मंगलवार (7 जनवरी) को हुई। साल 2025 की पहली कैबिनेट बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। इस बैठक में प्रदेश की युवा शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने, रोजगार सृजन और किसान कल्याण के लिए अहम योजनाओं पर चर्चा हुई। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

4. दिल्ली विधानसभा चुनाव : सिंगल फेज में 5 फरवरी को वोटिंग

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर सिंगल फेज में 5 फरवरी को वोटिंग होगी। रिजल्ट 8 फरवरी को आएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त (ECI) राजीव कुमार ने मंगलवार को यह जानकारी दी। तारीखों की घोषणा के दिन से रिजल्ट तक दिल्ली चुनाव की प्रक्रिया 33 दिन में पूरी हो जाएगी। 2015 और 2020 के मुकाबले इस बार चुनाव और रिजल्ट की घोषणा एक हफ्ते पहले हो रही है। डेढ़ घंटे की प्रेस कॉन्फ्रेंस में ECI सिर्फ 10 मिनट दिल्ली चुनाव पर बोले। 1 घंटे से ज्यादा का वक्त उन्होंने EVM, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और खास वर्ग के वोटर्स का नाम हटाने जैसे विपक्ष के आरोपों के जवाब में दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

5. कोरोनावायरस जैसे HMPV के 8 केस

कोरोना जैसे वायरस HMPV के देश में 8 केस हो गए हैं। मंगलवार को महाराष्ट्र के नागपुर में 2 केस सामने आए। यहां एक 13 साल की लड़की और एक 7 साल का लड़का संक्रमित मिला है। दोनों ही बच्चों को लगातार सर्दी-बुखार था। इसके बाद प्राइवेट लैब की जांच में दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि इन्हें अस्पताल में भर्ती नही करना पड़ा। इलाज के बाद उनकी स्थिति कंट्रोल में है। इससे एक दिन पहले कर्नाटक और तमिलनाडु में 2-2, पश्चिम बंगाल और गुजरात में एक-एक केस मिलाकर वायरस के कुल 6 मामले सामने आए थे। इनमें ज्यादातर बच्चे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

6. गुलमर्ग में बर्फबारी के बाद एवलांच, 16 राज्यों में घना कोहरा, UP में 25 फ्लाइट लेट

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में मंगलवार सुबह एवलांच आया। इससे पहले इस इलाके में 2 फीट तक बर्फबारी हुई थी। एवलांच के चलते फिलहाल किसी नुकसान की सूचना नहीं है। जम्मू-कश्मीर में गुलमर्ग के अलावा कई जिलों में बर्फबारी हुई। इससे मुगल रोड, श्रीनगर-लेह रोड, सेमथान-किश्तवाड़ रोड और गुरेज हाईवे बंद कर दिया गया। मौसम विभाग के मुताबिक यहां 2 से 3 दिन तक बर्फबारी की संभावना रहेगी। उधर, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के साथ-साथ बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर फिर शुरू होगा। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 7 जनवरी से दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। शीतलहर भी चल सकती है।

7. इन 14 तरीकों से हो रहा साइबर स्कैम, जानकर आप भी रह सकते हैं सावधान

मध्य प्रदेश की लड़ली बहनों के लिए साल 2025 उम्मीदों से भरा है। बीते दिनों पेश किए गए सप्लीमेंट्री बजट में लाड़ली बहना योजना के लिए 465 करोड़ और लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए 85 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। यह राशि मुख्य बजट के अतिरिक्त है। इसका मतलब है कि लाड़ली बहना योजना आने वाले समय में भी जारी रहेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

8. पशुपालकों को प्रति लीटर दूध खरीद पर मिलेगा बोनस, डेयरी कैपिटल बनेगा MP

मध्य प्रदेश के पशुपालकों के लिए बड़ी खुशखबरी मिली है। बती दें सीएम मोहन यादव ने दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए बड़ा ऐलान किया है। सीएम मोहन यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश को देश की डेयरी कैपिटल बनाया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार अब दूध बेचने वाले पशुपालकों को प्रति लीटर दूध पर बोनस देगी। सरकार ने ये कदम दुग्ध उत्पादन क्षेत्र को और मजबूत करने के लिए उठाया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

9. तीर्थ यात्रियों को सौगात, सिंधु दर्शन करने के लिए 25 हजार देगी सरकार!

मध्यप्रदेश में तीर्थ यात्रियों के लिए एक बड़ी घोषणा सामने आ सकती है। लद्दाख में होने वाली सिंधु दर्शन यात्रा (Sindhu Darshan Yatra) के लिए प्रदेश सरकार प्रत्येक यात्री को 25 हजार तक की सब्सिडी देने पर विचार कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने 2023 में यह घोषणा की थी, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया। इस बार इस योजना को अमलीजामा पहनाने की उम्मीद जताई जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

10. MP में बनेंगे अमेजन-वॉलमार्ट जैसी कंपनियों के ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर

मध्यप्रदेश में बिजनेस और इंडस्ट्री के विस्तार के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश में ग्लोबल कंपनियों की लोकल यूनिट यानी कि ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) स्थापित करने की योजना पर तेजी से काम हो रहा है। दिसंबर में इस संबंध में एक ड्राफ्ट पॉलिसी जारी की गई थी और जल्द ही इसे आखिरी रूप दिया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि अगले कुछ सालों में 50 जीसीसी के जरिए लगभग 37 हजार युवाओं को रोजगार के मौके दिए जाएंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

11. 4 साल के निचले स्तर पर आ सकती है GDP

सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए सकल घरेलू उत्पाद यानी, GDP का अनुमान 6.4% पर बरकरार रखा है। एक साल पहले यानी, 2023-24 ये आंकड़ा 8.2% था। सांख्यिकी मंत्रालय ने आज यानी, मंगलवार 7 जनवरी को ये आंकड़े जारी किए। वित्त वर्ष 2022 से सालाना ग्रोथ 7% या उससे ऊपर ही बनी हुई है। यानी GDP ग्रोथ बीते 4 साल मे पहली बार ग्रोथ 7% से नीचे आ सकती है। वित्त वर्ष 2022 में 9.7%, वित्त वर्ष 23 में 7%, वित्त वर्ष 24 में 8.2% की ग्रोथ दर्ज हुई थी।

13. चश्मे में लगे कैमरे से राम मंदिर की फोटो खीचं रहा था शख्स, अरेस्ट

अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। मंदिर में एक शख्स अपने चश्मे में कैमरा लगाकर मंदिर के अंदर छिपकर तस्वीरें ले रहा था। पुलिसकर्मियों ने उसे तस्वीरें लेते हुए पकड़ लिया और अब खुफिया एजेंसियां ​​उससे पूछताछ कर रही हैं। सुरक्षा अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं। जानकारी के मुताबिक हाईटेक फीचर्स वाले इस चश्मे की कीमत करीब 32 हजार रुपए है। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

14. नक्सली भी पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या से दुखी, कही ये बड़ी बात

बस्तर के पत्रकार मुकेश चंद्रकार (28) की हत्या पर नक्सलियों ने भी दुख जताया है। यही नहीं उन्होंने इस पूरे हत्याकांड की जांच के लिए भी प्रशासन से मांग की है। अमूमन अपनी खुद की ही जन अदालत लगाकर न्याय का दावा करने वाले नक्सली पत्रकार की हत्या के मामले में सरकार से जांच और न्याय की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में माओवादियों की ओर से एक प्रेसनोट भी जारी किया गया है। माओवादियों की दक्षिण सब जोनल ब्यूरो की प्रवक्ता समता ने प्रेस नोट जारी कर इस घटना की निंदा की है। माओवादियों ने पत्रकार की हत्या की कड़ी निंदा की करते हुए खेद व्यक्त किया है। उन्होंने पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की जांच की मांग की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • News update
  • CG News
  • छत्तीसढ़ न्यूज
  • top news
  • live news update
  • today top news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि