दरोगा से डीएसपी बना दागदार पुलिस वाला, 1, 2 नहीं… पूरी 100 करोड़ की है सम्पत्ती

Amresh Kushwaha | Nov 05, 2025, 15:36 IST
Share
up-kanpur-dsp-rishikant-shukla-100-crore-assets-corruption
up-kanpur-dsp-rishikant-shukla-100-crore-assets-corruption

उत्तर प्रदेश के कानपुर में DSP ऋषिकांत शुक्ला पर 100 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप है। शासन ने निलंबित कर जांच के आदेश दिए हैं। शुक्ला के काले धन और बेनामी संपत्तियों का जाल नोएडा, पंजाब, और चंडीगढ़ तक फैला हुआ है।

Kanpur. उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस विभाग एक बार फिर सवालों के घेरे में है। DSP ऋषिकांत शुक्ला जो कभी दरोगा थे, अब 100 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति के आरोपों में घिर गए हैं। शासन ने गंभीरता को देखते हुए उन्हें तत्काल निलंबित कर विजिलेंस (Vigilance) जांच के आदेश दे दिए हैं।

दरोगा से DSP बनने का काली कमाई वाला रास्ता

एसआईटी (SIT) जांच के मुताबिक, डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला ने 1998 से 2009 के बीच अपनी अधिकृत आय से कई गुना ज्यादा संपत्ति जोड़ी। इस दौरान वे कानपुर में तैनाती पर थे। वहीं इसको लेकर पुलिस कमिश्नर की रिपोर्ट के बाद जांच शुरू हुई। जांच में खुलासा हुआ कि शुक्ला और उनके करीबी करीब 100 करोड़ की संपत्ति के मालिक बन बैठे।
ये खबर भी पढ़िए...महिला डीएसपी पर चोरी का आरोप: सहेली के घर से दो लाख रुपए और मोबाइल गायब, सीसीटीवी में कैद हुईं तस्वीरें

बेनामी संपत्तियों का मकड़जाल

जांच में सामने आया कि आर्यनगर में स्थित 11 दुकानें शुक्ला के खास सहयोगी देवेंद्र दुबे के नाम पर हैं। इसके अलावा, शातिर अपराधी अखिलेश दुबे से भी उनके संबंध सामने आए। अखिलेश फर्जी केस, जमीन कब्जा और वसूली जैसे मामलों में संलिप्त है। यह गठजोड़ सिर्फ पुलिस विभाग ही नहीं, बल्कि केडीए (KDA) और अन्य सरकारी विभागों तक फैला हुआ है।

ये खबर भी पढ़िए...शहीद एएसपी की पत्नी बनीं डीएसपी: सरकार ने स्नेहा गिरपुंजे को दी अनुकंपा नियुक्ति, आदेश जारी

नोएडा से चंडीगढ़ तक फैला काली कमाई का जाल

शिकायतकर्ता सौरभ भदौरिया के मुताबिक, शुक्ला ने SOG में तैनाती के दौरान जमीनों पर कब्जा, ठेकेदारी और निर्माण कार्य के नाम पर भ्रष्टाचार किया था। नोएडा, पंजाब, चंडीगढ़ समेत कई शहरों में बेनामी संपत्तियों के सुराग मिले हैं। उन्नाव और फतेहपुर में बिल्डरों के साथ मिलकर जमीन निवेश भी किया गया।

ये खबर भी पढ़िए...डीएसपी के साले की मौत: पोस्टमार्टम रिपोर्ट कह रही गंभीर चोटें, FIR में लिखा हल्का बल प्रयोग

बेटा भी निकला सफेदपोश कारोबारी

शिकायत में दावा किया गया है कि DSP शुक्ला के बेटे विशाल शुक्ला ने अपराधी अखिलेश दुबे के साथ मिलकर 33 कंपनियां बनाई थीं। इन कंपनियों के जरिए काले धन को वैध किया जा रहा था। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि केवल निलंबन नहीं, बल्कि शुक्ला को नौकरी से बर्खास्त किया जाए।

ये खबर भी पढ़िए...बस्तर में समृद्धि की नई सुबह, बंदूक की जगह अब विकास की गूंज; निवेशकों का बढ़ रहा भरोसा

92 करोड़ की संपत्तियों का हुआ खुलासा

SIT की रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक 12 संपत्तियों की कीमत करीब 92 करोड़ रुपए आंकी गई है। तीन अन्य संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज अब भी जांच एजेंसियों के हाथ नहीं लगे हैं। मामला बढ़ता देख अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) की संस्तुति पर विजिलेंस जांच शुरू कर दी गई है।

DSP पर कानून का शिकंजा कसने की तैयारी

फिलहाल, मैनपुरी में तैनात ऋषिकांत शुक्ला को सस्पेंड कर दिया गया है। विजिलेंस जांच पूरी होते ही, 100 करोड़ के इस काली कमाई के साम्राज्य पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

Tags:
  • पुलिस विभाग
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • एसआईटी
  • डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती