World Diabetes Day 2025: भारत में तेजी से बढ़ रहे डायबिटीज के मरीज, खाने-पीने की आदतों में करें बदलाव

Sourabh Bhatnagar | Nov 14, 2024, 11:04 IST
Share
World Diabetes Day 2025
World Diabetes Day 2025

नेशनल हेल्थ मिशन द्वारा 2.5 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग में 14 लाख डायबिटीज मरीजों का पता चला। बच्चों में टाइप-1 डायबिटीज के मामले भी चिंताजनक हैं।

हर साल 14 नवंबर को, पूरी दुनिया World Diabetes Day मनाती है। यह दिन सर फ्रेडेरिक बैंटिंग का जन्मदिन भी है। इन्होंने इन्सुलिन की खोज की थी। यह दिन हमें याद दिलाता है कि डायबिटीज एक ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी बन चुकी है। लाखों लोग इस बीमारी से जूझ रहे हैं। इंडिया को तो 'Diabetes Capital' भी कहा जाता है।

इस दिन का मकसद जागरूकता फैलाना है, ताकि लोग इसके लक्षणों को पहचानें और समय पर इलाज कराएं। एक हेल्दी लाइफस्टाइल और खान-पान में छोटे बदलाव करके इस बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है। याद रखें, डायबिटीज को मैनेज करना संभव है, बस सही जानकारी और सपोर्ट की जरूरत है।

बच्चों में डायबिटीज की स्थिति गंभीर

नेशनल हेल्थ मिशन की स्क्रीनिंग में 3.48 लाख बच्चों की जांच की गई, जिनमें 38 हजार में टाइप-1 डायबिटीज पाया गया। यह बीमारी आनुवांशिक होती है और पीढ़ी दर पीढ़ी फैलती है।

इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन के अनुसार, मध्य प्रदेश में टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों की संख्या 56,600 तक हो सकती है। इसके अलावा, करीब 1,505 बच्चों का रूटीन फॉलोअप किया जा रहा है।

हाल ही में नेशनल हेल्थ मिशन द्वारा 2.5 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग में 14 लाख डायबिटीज मरीजों का पता चला। बच्चों में टाइप-1 डायबिटीज के मामले भी चिंताजनक हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

13 नवंबर का इतिहास: आज के दौर में क्या है काइंडनेस की अहमियत, जानें World Kindness Day का इतिहास

खान-पान है बड़ा कारण

विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों में शारीरिक सक्रियता की कमी, मोबाइल का अत्यधिक उपयोग और फास्ट फूड के कारण भी डायबिटीज तेजी से फैल रहा है।

स्वस्थ जीवनशैली के अभाव में, बच्चों और वयस्कों दोनों में डायबिटीज का जोखिम बढ़ता जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, हर स्कूल में डायबिटीज की जांच अनिवार्य होनी चाहिए और माता-पिता को भी स्वस्थ दिनचर्या अपनानी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें...

World Diabetes Day 2025: सिर्फ 5% डाइट चेंज से कैसे कंट्रोल करें ब्लड शुगर, एक्सपर्ट से जानें इस मॉडिफिकेशन का रहस्य

वयस्कों में टाइप-2 डायबिटीज का बढ़ता प्रभाव

वयस्कों में टाइप-2 डायबिटीज के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी यह समस्या व्यापक हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में डायबिटीज के मरीजों की संख्या कुल आबादी का 8% है।

जबकि शहरी आबादी में यह आंकड़ा 11% से अधिक है। कई मरीज ऐसे भी मिले जिनमें डायबिटीज का पता देर से लगा, जिससे उनके उपचार में कठिनाई हो रही है।

डायबिटीज कार्ड से मिलेगी फ्री दवा

डायबिटीज के प्रमुख कारणों में अनियमित जीवनशैली, अस्वास्थ्यकर आहार, मोटापा और आनुवांशिकता शामिल हैं। इससे बचाव के लिए सरकार ने राज्य के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर डायबिटीज की जांच और उपचार की सुविधा प्रदान की है। डायबिटीज कार्ड जारी किए जा रहे हैं, जिनसे मरीज फ्री में दवाएं और जांच करवा सकते हैं।

डायबिटीज के लक्षण और बचाव के उपाय

जानकारी के अनुसार (MP diabetes patient)अगर गर्दन काली हो रही है, भूख बढ़ गई है, बार-बार पेशाब जाने की इच्छा हो रही है या वजन घट रहा है तो यह डायबिटीज के लक्षण हो सकते हैं।

सप्ताह में कम से कम 150 मिनट चलना या साइकिल चलाना, तनाव को कम करना, और पर्याप्त नींद लेना इसके बचाव में सहायक हो सकता है। धूम्रपान और शराब के सेवन से भी डायबिटीज का खतरा बढ़ता है।

डायबिटीज से बढ़ता हृदय रोग का खतरा

शिकागो की नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी (विश्व डायबिटीज डे)के शोध के अनुसार, टाइप-2 डायबिटीज वाले लोगों में हृदय रोग का जोखिम अधिक होता है। डायबिटीज के कारण हृदय रोगों का खतरा सामान्य से 10 साल पहले हो सकता है।क्या खाने से हो रहा डायबिटीज

ये खबर भी पढ़ें...

आज का इतिहास: World Mental Health Day पर जानें डिजिटल दुनिया कैसे बन रहा हमारी हेल्थ का दुश्मन

भारत में कैसे हुई थी चाय की शुरुआत, International Tea Day पर जानें चाय की कहानी

Tags:
  • World Diabetes Day
  • विश्व डायबिटीज डे
  • नेशनल हेल्थ मिशन
  • क्या खाने से हो रहा डायबिटीज
  • MP diabetes patient
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि