हिंदू पंचांग का वैशाख महीना आज से शुरू, जानिए पूजा-पाठ और जल दान की महत्ता
Kaushiki | Apr 13, 2025, 17:08 IST
vaishaik month
वैशाख मास में सूर्य पूजा, स्नान और दान का महत्वपूर्ण धार्मिक महत्व है। इस समय में शरीर और आत्मा को शुद्ध करने के लिए कई धार्मिक कार्य किए जाते हैं। जानिए इस महीने में क्या करना चाहिए ताकि पुण्य और शांति मिल सके।
हिंदू पंचांग का दूसरा महीना वैशाख शुरू हो चुका है और यह 12 मई तक रहेगा। यह महीना धर्म, कर्म, दान, पुण्य और आध्यात्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। वैशाख के महीने में विशेष रूप से सूर्य पूजा, नदियों में स्नान और दान की विशेष परंपराएं हैं। इस समय में शरीर और आत्मा को शुद्ध करने के लिए कई धार्मिक कार्य किए जाते हैं।
ये खबर भी पढ़ें... 300 साल पुराना काली माता का मंदिर, यहां तंत्र पूजा और दिव्य आभूषणों से सजती है मां
वैशाख का महीना सूर्य पूजा के लिए सबसे श्रेष्ठ माना गया है। शास्त्रों के मुताबिक, इस महीने में सूर्योदय के समय सूरज को जल अर्पित करना और ॐ सूर्याय नमः मंत्र का जाप करना बहुत लाभकारी होता है। सूर्योदय के समय तांबे के लोटे में जल, कुमकुम, चावल और फूल डालकर सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। इससे व्यक्ति का भविष्य उज्जवल होता है और चेहरे पर तेज आता है।
शास्त्रों के मुताबिक, वैशाख के महीने में पवित्र नदियों में स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है। नदियों में स्नान करने से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। आप गंगा, यमुना, गोदावरी, नर्मदा और शिप्रा जैसी पवित्र नदियों में स्नान कर सकते हैं। यदि ये नदियां दूर हैं, तो आप घर पर गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं। इस दौरान आप सत्संग या धार्मिक मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें... हनुमान जयंती की MP के मंदिरों में धूम, बजरंगबली के रूप में दिखे बाबा महाकाल
वैशाख में दान को बेहद शुभ माना जाता है। शास्त्रों के मुताबिक, खासकर इस महीने में जल और भोजन दान करने को महादान कहा गया है। आप सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ लगवाकर या मटके दान करके लोगों की प्यास बुझा सकते हैं। इसके अलावा जरूरतमंदों को अनाज, जूते-चप्पल, कपड़े, छाता और भोजन दान करना पुण्य का काम है।
शास्त्रों के मुताबिक, वैशाख मास में कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए
राजधानी के मंदिरों में हनुमान जयंती पर लेजर शो और आतिशबाजी
न्यायधानी में देश के इकलौते हनुमानजी, जहां देवी रूप में होती है पूजा
ये खबर भी पढ़ें... 300 साल पुराना काली माता का मंदिर, यहां तंत्र पूजा और दिव्य आभूषणों से सजती है मां
सूर्य पूजा का महत्व
पवित्र नदियों में स्नान
ये खबर भी पढ़ें... हनुमान जयंती की MP के मंदिरों में धूम, बजरंगबली के रूप में दिखे बाबा महाकाल
दान का महत्व
इन बातों का ध्यान रखें
- प्रतिदिन सूर्योदय से पहले स्नान करें।
- सात्विक भोजन करें और श्रीमद्भागवत गीता या रामायण का पाठ करें।
- वट वृक्ष और तुलसी पूजन करें।
- भगवान विष्णु, श्रीराम और शिव की पूजा करें।
- झूठ, क्रोध और अपशब्दों से बचें और नशा एवं मांसाहार का त्याग करें।
- तुलसी और वटवृक्ष की पूजा करें।
राजधानी के मंदिरों में हनुमान जयंती पर लेजर शो और आतिशबाजी
न्यायधानी में देश के इकलौते हनुमानजी, जहां देवी रूप में होती है पूजा
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA