Accenture India ने खोला फ्रेशर्स के लिए जॉब्स का पिटारा, ऐसे बनें टैलेंट हब का हिस्सा

Kaushiki | Nov 29, 2025, 14:45 IST
Share
accenture-freshers-hiring-7000-india-roles
accenture-freshers-hiring-7000-india-roles

Accenture India 7000 से ज्यादा फ्रेशर्स और एंट्री-लेवल प्रोफेशनल्स की भर्ती कर रहा है। ये नौकरियां AI, Cloud, Analytics और Operations जैसे फास्ट-ग्रोइंग एरिया में हैं। डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में करियर बनाने का यह एक शानदार अवसर है।

अगर आप कॉलेज से पास आउट हुए हैं या एंट्री-लेवल पर अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक शानदार खबर है। ग्लोबल प्रोफेशनल सर्विसेज कंपनी Accenture भारत में 7 हजार से ज्यादा फ्रेशर्स और एंट्री-लेवल प्रोफेशनल्स को नौकरी दे रही है।

ये रिक्रूटमेंट ड्राइव देश के मेजर शहरों में चलाया जाएगा। Accenture का ये कदम कंपनी के मजबूत ग्रोथ आउटलुक और इंडिया में निवेश की ओर इशारा करता है। आइए जानें...

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर क्लिक करें...



कहां-कहां मिलेंगी ये नई नौकरियां

ये 7000+ रोल्स भारत के कई प्रमुख डिलीवरी लोकेशंस में फैले हुए हैं।

  • शहर: बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, नोएडा, गुरुग्राम, और जयपुर में ये अवसर उपलब्ध हैं।
  • करियर बिल्डिंग: इन शहरों में युवा प्रोफेशनल्स को डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में अपना करियर बनाने का मौका मिलेगा।
  • मेजर सेक्टर्स: ऑपरेशंस, कंसल्टिंग सपोर्ट, एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और एंटरप्राइज सर्विसेज जैसे क्षेत्रों में ये भर्तियां हो रही हैं।
ये खबर भी पढ़ें...

भारत में Speech Therapist Career का बढ़ता ट्रेंड, आप भी कर सकते हैं पढ़ाई, इतनी होगी कमाई

ग्रोथ स्ट्रैटेजी और फोकस एरिया

Accenture की ये लार्ज-स्केल हायरिंग योजना एक सोची-समझी स्ट्रेटेजी का हिस्सा है। कंपनी तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में अपनी डिलीवरी क्षमताओं को मजबूत करना चाहती है।

  • इंटेलिजेंट ऑपरेशंस:
    यह ऑटोमेशन और डेटा का इस्तेमाल करके बिजनेस प्रोसेस को बेहतर बनाने पर केंद्रित है।
  • डेटा-लेड ट्रांसफॉर्मेशन:
    इसमें डेटा की मदद से निर्णय लेने की क्षमता को सुधारना शामिल है।
  • टेक्नोलॉजी फोकस:
    Cloud, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, फाइनेंशियल सर्विसेज सपोर्ट और बिजनेस प्रोसेस एक्सीलेंस जैसे क्षेत्रों में विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
  • फ्यूचर टैलेंट:
    कंपनी का लक्ष्य फ्यूचर-रेडी टैलेंट को तैयार करना है, जो डिजिटल, एनालिटिकल और प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स से लैस हो।
ये खबर भी पढ़ें...

Career in Social Science: अब ह्यूमनिटीज भी दे रहा है बेहतरीन करियर ऑप्शन, यहां जानें पूरी गाइड

इन रोल्स के लिए हो रही है हायरिंग

  • Order to Cash Operations Associate:
    इनका मेन काम बिलिंग, इनवॉइसिंग, कलेक्शन और कस्टमर क्वेरी को संभालना है। ये एंड-टू-एंड ऑर्डर प्रोसेसिंग को स्मूद रखते हैं।
  • Supply Chain Operations Associate:
    इस रोल में खरीद, लॉजिस्टिक्स को-ऑर्डिनेशन शामिल है। साथ ही, इन्वेंट्री ट्रैकिंग और वेंडर मैनेजमेंट भी इनके मेन टास्क्स होते हैं।
  • Banking Advisory Associate:
    ये रिटेल और कॉर्पोरेट बैंकिंग प्रोसेस को सपोर्ट करते हैं। रिस्क रिव्यूज और कॉम्प्लायंस चेक्स में सहायता करना इनका काम है।
  • Artificial Intelligence Associate:
    इनका रोल AI/ML मॉडल्स (Artificial Intelligence/Machine Learning Models) बनाने में योगदान देना है। ये प्रोजेक्ट्स ऑटोमेट करते हैं और इंटेलिजेंट सॉल्यूशंस डिप्लॉय करते हैं।
  • Analytics & Modeling Associate:
    इन्हें डेटा मॉडलिंग, फोरकास्टिंग और परफॉर्मेंस एनालिसिस करना होता है। बिजनेस इनसाइट्स के लिए एनालिटिकल डैशबोर्ड बनाने में मदद करते हैं।
  • Data Analyst:
    ये डेटा क्लीनिंग, विज़ुअलाइजेशन और रिपोर्टिंग का काम संभालते हैं। ट्रेंड एनालिसिस करके डिसीजन-मेकिंग में सपोर्ट करते हैं।

आप कैसे अप्लाई कर सकते हैं

  • जो कैंडिडेट्स इसमें इंटरेस्टेड हैं, वे सीधे Accenture की करियर पेज पर जा सकते हैं।
  • वहां आपको रिक्रूटमेंट प्रोसेस और रोल्स से जुड़ी पूरी जानकारी मिल जाएगी।

Accenture क्या है

Accenture (internship scheme) एक ग्लोबल प्रोफेशनल सर्विसेज कंपनी है। ये डिजिटल, क्लाउड और सिक्योरिटी में लीडिंग कैपेबिलिटीज रखती है। भारत में कंपनी के 3 लाख 50 हजार से ज्यादा कर्मचारी हैं। दुनियाभर में ये संख्या 7 लाख से अधिक है।

भारत इनोवेशन, रिसर्च और ग्लोबल डिलीवरी में Accentureinternshipके लिए सबसे बड़े टैलेंट बेस में से एक है। कंपनी अपने कर्मचारियों के लिए इनक्लूसिव कल्चर और मजबूत लर्निंग इकोसिस्टम पर जोर देती है।

APPLY LINK

ये खबर भी पढ़ें...

New Career Options: ये हैं नए जमाने के 10 नए कोर्स, जो कर सकते हैं आपकी जेब की कड़की दूर

Career Options After 12th: हर फील्ड में है शॉर्ट-टर्म और लॉन्ग-टर्म करियर ऑप्शन, जानें

Tags:
  • Artificial Intelligence
  • internship
  • internship scheme
  • machine learning
  • Accenture
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज