Free Canva Course: बिना पैसे खर्च किए बनें प्रो ग्राफिक डिजाइनर, ऐसे करें एनरोल
Kaushiki | Published:
free course
क्या आप अपनी क्रिएटिविटी को प्रोफेशनल डिजाइन में बदलना चाहते हैं? Canva Course आपको जीरो से हीरो बनाने के लिए तैयार है। इसमें आपको न सिर्फ डिजाइनिंग की बारीकियां सिखाई जाएंगी, बल्कि कोर्स पूरा करने पर एक फ्री सर्टिफिकेट भी मिलेगा।
News In Short
- Canva का ये कोर्स बिना किसी भारी सॉफ्टवेयर के आपको प्रोफेशनल ग्राफिक डिजाइनर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।
- इस फ्री कोर्स को कोई भी स्टूडेंट, प्रोफेशनल बिना किसी पिछले डिजाइनिंग अनुभव के सीख सकते हैं।
- कोर्स में मैजिक स्टूडियो जैसे एडवांस AI टूल्स का यूज करके अट्रैक्टिव कंटेंट बनाना सिखाया जाएगा।
- कैनवा स्किल्स सीखकर आप फ्रीलांसिंग के जरिए घर बैठे हर प्रोजेक्ट पर पैसे कमा सकते हैं।
- कोर्स पूरा करने पर मिलने वाला ग्लोबल सर्टिफिकेट आपके लिंक्डइन प्रोफाइल और रेज्यूमे की वैल्यू को काफी बढ़ा देगा।
News In Detail
चाहे सोशल मीडिया पोस्ट बनानी हो या प्रोफेशनल प्रेजेंटेशन। अब आपको भारी सॉफ़्टवेयर सीखने की जरूरत नहीं है। 2026 में इसके नए AI 'Magic Studio' टूल्स ने डिजाइनिंग को और भी फास्ट बना दिया है।
अगर आप एक स्टूडेंट, फ्रीलांसर या छोटे बिजनेस ओनर हैं तो यह फ्री कोर्स आपके लिए है। अपनी क्रिएटिव स्किल्स को अपग्रेड करने और करियर में नई ऊंचाइयां छूने का सबसे बेहतरीन मौका है।
कौन कर सकता है अप्लाई
- स्टूडेंट्स: अपनी इंटर्नशिप या पोर्टफोलियो को दमदार बनाने के लिए इसे सीख सकते हैं।
- प्रोफेशनल: टीचर्स, मार्केटर्स और एंटरप्रेन्योर अपनी प्रेजेंटेशन और एड्स के लिए इसे यूज कर सकते हैं।
- फ्रीलांसर: घर बैठे क्लाइंट्स के लिए लोगो और पोस्ट बनाकर 5 सौ से 2 हजार रुपए के लिए प्रोजेक्ट कमा सकते हैं।
- शुरुआती लोग: अगर आपने आज तक कभी माउस भी नहीं पकड़ा, तो भी आप इस आसान इंटरफेस को सीख सकते हैं।
कोर्स में क्या-क्या सिखाया जाएगा
- कैनवा इंटरफेस: टूल्स और डैशबोर्ड का सही यूज कैसे करें।
- डिजाइनिंग की समझ: कलर्स, फोंट्स और लेआउट्स का चुनाव कैसे किया जाए।
- कंटेंट क्रिएशन: सोशल मीडिया पोस्ट, रील्स, यूट्यूब थंबनेल और लोगो बनाना।
- एनीमेशन और वीडियो: फोटो को वीडियो में बदलना और प्रोफेशनल एनीमेशन डालना।
- AI टूल्स (Magic Studio): एआई की मदद से इमेज जनरेट करना और बैकग्राउंड हटाना।
फ्री सर्टिफिकेट के बड़े फायदे
- लिंक्डइन प्रोफाइल: इस सर्टिफिकेट को अपने लिंक्डइन पर लगाएं, 75% रिक्रूटर्स स्किल्स बैज देखकर आकर्षित होते हैं।
- करियर में बढ़त: सर्टिफाइड होने के बाद आपकी फ्रीलांसिंग रेट्स 30-50% तक बढ़ सकती हैं।
- ग्लोबल वैल्यू: कैनवा और गूगल के ये कोर्सेज पूरी दुनिया में मान्य हैं, जिससे आपको रिमोट जॉब्स मिलने में आसानी होती है।
Important Facts
कैसे करें एनरोल
- सबसे पहले ऑफिसियल Canva Design School या Coursera/Udemy फ्री सेक्शन पर जाएं।
- अपने गूगल या ईमेल अकाउंट से फ्री साइन-अप करें।
- 'Canva for Beginners' या 'Graphic Design Basics' सर्च करें।
- कोर्स के सभी वीडियो लेक्चर्स देखें और क्विज को पास करें।
- कोर्स खत्म होते ही अपना डिजिटल सर्टिफिकेट डाउनलोड कर लें।
Sootr Knowledege
Canva क्या है
2026 में सोशल मीडिया और डिजिटल मार्केटिंग (career in designing)का दबदबा और बढ़ गया है। आज कंपनियां ऐसे लोगों को ढूंढ रही हैं जो जल्दी और आकर्षक कंटेंट बना सकें।
Canva का 'मैजिक स्टूडियो' और इसके नए AI टूल्स डिजाइनिंग के काम को मिनटों में पूरा कर देते हैं। अगर आप एक स्टूडेंट हैं, छोटे बिजनेस ओनर हैं या फ्रीलांसर बनना चाहते हैं, तो Graphics,कैनवा सीखना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
निष्कर्ष
एजुकेशन से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें...
Education Year ender 2025, साल की 5 बड़ी एजुकेशन कन्ट्रोवर्सीज
2026 में AI के बड़े बदलाव: हेल्थ और एजुकेशन में आएगी नई क्रांति!
Kotak Scholarship 2026: अब कोटक उठाएगा पढ़ाई का खर्च, ऐसे करें अप्लाई
Career Option after 12th : इंजीनियरिंग या मेडिकल, कौन सा करियर आपके लिए है परफेक्ट?
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj