150 बॉडीगार्ड रखने वाली तान्या मित्तल के पैसे नहीं है किराए के कपड़े के पैसे, स्टाइलिस्ट के गंभीर आरोप

Manya Jain | Published:
Share
bigg-boss-19-tanya-mittal-riddhima-sharma-controversy
bigg-boss-19-tanya-mittal-riddhima-sharma-controversy

बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल पर स्टाइलिस्ट रिद्धिमा शर्मा ने आरोप लगाए हैं। रिद्धिमा के मुताबिक, तान्या ने उनके पैसे नहीं दिए और महंगे कपड़े वापस नहीं किए। रिद्धिमा का कहना है कि तान्या ने उनका काम नजरअंदाज किया है।

बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल अपनी अमीरी को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में, वो एक नए विवाद में घिर गई हैं। स्टाइलिस्ट रिद्धिमा शर्मा ने तान्या पर कई आरोप लगाए। रिद्धिमा ने कहा कि तान्या ने उन्हें पैसे नहीं दिए। साथ ही महंगे कपड़े भी वापस नहीं किए। रिद्धिमा का कहना है कि तान्या ने उनका काम नजरअंदाज किया।

रिद्धिमा शर्मा का पोस्ट

रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तान्या मित्तल पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि तान्या ने कभी स्टाइलिस्ट के काम की सराहना नहीं की। रिद्धिमा का कहना था, "मैंने हमेशा तान्या को सपोर्ट किया, लेकिन अब वो मुझे एटीट्यूड दिखा रही हैं।" उन्होंने बताया कि तान्या ने उन्हें बहुत महंगे कपड़े दिए, लेकिन शुक्रिया तक नहीं कहा। रिद्धिमा ने कहा कि तान्या ने उन्हें ऑउटफिट्स के पैसे नहीं दिए।

ridhima sharma tanya mittal stylist
ridhima sharma tanya mittal stylist


कपड़े और पेमेंट से जुड़े विवाद

रिद्धिमा ने बताया कि तान्या ने उन्हें धमकी दी थी। उसने कहा था कि अगर आउटफिट्स समय पर नहीं मिले, तो वह पेमेंट नहीं करेगी। इसके बावजूद, रिद्धिमा ने तान्या (tanya mittals statement)को कम कीमत पर महंगे कपड़े दिए। लेकिन इसके बदले में तान्या ने उन्हें पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया।

तारिख और पैसे की समस्या

रिद्धिमा ने बताया कि तान्या ने उनका काम समय पर किया था। इसके बावजूद, तान्या ने उन्हें सिर्फ 50 हजार रुपए दिए थे। ये रकम एक सप्ताह के काम के लिए बहुत (Big Boss 19 winner) कम थी। इसके अलावा, ग्रैंड फिनाले के लिए तान्या के भाई के स्टाइलिंग का भी कोई भुगतान नहीं किया गया।

सोशल मीडिया पर उभरती हुई आलोचना

यह पोस्ट वायरल हो गया है। अब सोशल मीडिया पर लोग तान्या मित्तल की अमीरी और उनके बर्ताव पर सवाल उठा रहे हैं। कई यूजर्स का मानना है कि तान्या का एटीट्यूड उनके अमीर होने के दावे से मेल नहीं खाता है।

पहले भी दे चुकी कंट्रोवर्सल बयान

तान्या मित्तल की सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी में से एक थी उनका "मैम" और "बॉस" कहे जाने को लेकर बयान। उन्होंने अपने हाउसमेट्स से कहा था कि उन्हें "मैम" बुलाया जाए और यह भी बताया था कि उनका भाई उन्हें "बॉस" कहकर संबोधित करता है।

यह बयान कुछ दर्शकों को अहंकारी लगा, खासकर उनके "स्पिरिचुअल इन्फ्लुएंसर" टैग के साथ। सोशल मीडिया (entertainment news) पर इसको लेकर काफी आलोचना हुई, क्योंकि लोगों को यह उनके व्यवहार में एक प्रकार की घमंड दिखा।

"बाथरूम में भी साड़ी पहनती हैं- तान्या मित्तल

तान्या मित्तल ने दावा किया था कि वह बाथरूम में भी साड़ी पहनती हैं। उनका कहना था कि वह "इतनी खुली नहीं हैं।" लेकिन सोशल मीडिया पर उनके पुराने वीडियो वायरल हो गए, जिसमें वह छोटे कपड़े पहने नजर आईं। इससे लोगों ने उन पर "हाइपोक्रेसी" का आरोप लगाना शुरू कर दिया। इसके बाद, तान्या के बिग बॉस हाउस में 800 साड़ियों के साथ जाने की खबर भी चर्चा में आई। इससे उनके चरित्र और असलियत पर सवाल उठने लगे।

ये भी पढ़ें...

Bigg Boss 19 Finale आज, इन 5 फाइनलिस्ट में से कौन उठाएगा बिग बॉस 19 की ट्रॉफी?

इस दिन होगा Bigg Boss 19 Grand Finale, कौन उठाएगा सीजन 19 की ट्रॉफी?

Bigg Boss 19 Finale: क्या गौरव खन्ना जीतेंगे ट्रॉफी, कुनिका ने किसे बताया BB19 विनर?

Sara Arjun MP Connection: कौन है धुरंधर में रणवीर सिंह की लवर Sara Arjun, MP से जुड़ा खास कनेक्शन

Tags:
  • entertainment news
  • बिग बॉस
  • Tanya Mittal
  • tanya mittals statement
  • Big Boss 19 winner
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर