हाउसफुल 5 की एडवांस बुकिंग ने मचा दी धूम, फिल्म का बजट सुन उड़ जाएंगे आपके होश

Kaushiki | Jun 03, 2025, 18:37 IST
Share
houseful 5 ticket booking
houseful 5 ticket booking

हाउसफुल 5 की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही करोड़ों की कमाई कर ली है। फिल्म 6 जून को रिलीज होगी। इसमें मल्टीस्टारर कॉमेडी में अक्षय कुमार और बड़े कलाकारों की जबरदस्त एंट्री होगी।

हाउसफुल 5 फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। 6 जून को रिलीज होने वाली इस मल्टीस्टारर कॉमेडी की एडवांस बुकिंग ने ही कमाई के नए रिकॉर्ड बना दिए हैं। मल्टीस्टारर कॉमेडी में अक्षय कुमार और बड़े कलाकारों की जबरदस्त एंट्री होगी।

रिकॉर्ड बुकिंग

बता दें कि, पहले दिन के लिए 11 हजार 7 सौ 14 टिकट बिक चुके हैं। इससे 48.84 लाख रुपए की कमाई हुई है। ब्लॉक सीट्स के साथ यह आंकड़ा 2.88 करोड़ तक पहुंच चुका है।

मेकर्स ने फिल्म के क्लाइमेक्स को ऐसा रखा है कि इसकी जानकरी यहां तक कि स्टार कास्ट को भी नहीं है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

ये खबर भी पढ़ें...परेश रावल ने बताया फिल्म हेरा फेरी 3 छोड़ने की वजह, बोलें सोच-समझकर लिया फैसला...

दो वर्जन में रिलीज होगी फिल्म

‘हाउसफुल 5’ को दो अलग-अलग वर्जन में रिलीज किया जाएगा- 5A और 5B, जिनका क्लाइमेक्स भी अलग होगा। फिल्म का बजट लगभग 225-375 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।

इसे तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है और साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूसर हैं। यह फिल्म भारत की सबसे महंगी कॉमेडी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। खास बात यह है कि फिल्म का एक बड़ा हिस्सा क्रूज पर 90 दिनों तक शूट किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... मध्य प्रदेश में बनी फिल्म होमबाउंड ने कान्स में बटोरी वाहवाही, दुनियाभर में छाया भोपाल

स्टार कास्ट की दमदार फौज

फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डीनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा जैसे कई बड़े सितारे शामिल हैं। यह मल्टीस्टारर फिल्म दर्शकों के लिए भरपूर कॉमेडी और मनोरंजन लेकर आ रही है।

हाउसफुल फ्रैंचाइजी का रिकॉर्ड

रिपोर्ट के मुताबिक, पहले चार हाउसफुल फिल्मों ने कुल मिलाकर 502 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। ‘हाउसफुल 4’ ने अकेले 206 करोड़ की कमाई की थी। अब ‘हाउसफुल 5’ को लेकर उम्मीद है कि यह पहले की फिल्मों से भी बेहतर प्रदर्शन करेगा।

  • हाउसफुल (2010)- 74.4 करोड़ रुपए
  • हाउसफुल 2 (2012)- 114 करोड़ रुपए
  • हाउसफुल 3 (2016)- 107.7 करोड़ रुपए
  • हाउसफुल 4 (2019)- 206 करोड़ रुपए
  • कुल- 502.01 करोड़ रुपए
ये खबर भी पढ़ें...

मिसाइल मैन अब्दुल कलाम की बायोपिक बड़े पर्दे पर, फिल्म में कौन निभाएगा मेन रोल

काजोल की फिल्म मां की धमाकेदार ट्रेलर जल्द होगी रिलीज, दिखेगा सुपरनैचुरल ड्रामा का नया अंदाज

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬

👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

अक्षय कुमार की आगामी फिल्म | Housefull 5 | show housefull | Bollywood Movies | Bollywood News | मनोरंजन न्यूज

Tags:
  • Bollywood News
  • Bollywood Movies
  • अक्षय कुमार
  • अभिषेक बच्चन
  • show housefull
  • रितेश देशमुख
  • मनोरंजन न्यूज
  • Housefull 5
  • हाउसफुल 5
  • अक्षय कुमार की आगामी फिल्म
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि