दमदार स्टारकास्ट के साथ हाउसफुल 5 का ट्रेलर रिलीज, जानें फिल्म की रिलीज डेट
Kaushiki | May 28, 2025, 17:15 IST
houseful 5 trailer out
अक्षय कुमार स्टारर 'हाउसफुल 5' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में आएगी। यह फिल्म अक्षय के करियर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग कर सकती है।
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो करीब 4 मिनट लंबा है। ट्रेलर में शानदार एक्शन सीन, मर्डर मिस्ट्री और कॉमेडी का तड़का देखने को मिलता है। क्रूज पर सेट यह कहानी कई मनोरंजक और गुदगुदाने वाले पल लेकर आती है, जिनमें दर्शक अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
ट्रेलर की शुरुआत एक रहस्यमय वसीयत के साथ होती है, जिसमें तीन अलग-अलग ‘जॉली’ की पहचान करवाई जाती है। इन तीनों जॉली और उनके पार्टनर्स पर मर्डर का आरोप लगता है। इस मिस्ट्री को सुलझाने के लिए संजय दत्त और जैकी श्रॉफ की धमाकेदार एंट्री होती है, जो दर्शकों को खूब हंसाएंगी।
ट्रेलर में जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा और नर्गिस फाखरी भी नजर आती हैं, जिनके किरदारों के रिश्ते फिल्म में एक जटिल पेच की तरह उभरते हैं। जैकी श्रॉफ का कॉमिक डायलॉग ‘छोटी बच्ची हो क्या’ दर्शकों का दिल जीत लेता है।
ये खबर भी पढ़ें...मिसाइल मैन अब्दुल कलाम की बायोपिक बड़े पर्दे पर, फिल्म में कौन निभाएगा मेन रोल
‘हाउसफुल 5’ का डिरेक्टिंग तरुण मनसुखानी ने किया है जबकि कहानी साजिद नाडियाडवाला ने लिखी है। फिल्म की स्टारकास्ट बेहद दमदार है, जिसमें अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नर्गिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े और कई अन्य नाम शामिल हैं। यह फिल्म 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें... जून 2025 में रिलीज होंगी ये 6 बड़ी बॉलीवुड फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी तहलका
हाउसफुल 5 की रिलीज में अब केवल 10 दिन बचे हैं और इसके पहले दिन की कमाई को लेकर बड़े अनुमान लगाए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म अक्षय कुमार के करियर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर साबित हो सकती है। पहले दिन लगभग 27.50 करोड़ रुपए की कमाई की उम्मीद है, जो कि मिशन मंगल के बाद उनकी दूसरी सबसे बड़ी शुरुआत होगी।
ये खबर भी पढ़ें... किन अपकमिंग फिल्मों पर काम कर रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट, ये रही पूरी लिस्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब अक्षय कुमार से उनकी फीस के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया कि अगर पैसे लिए हैं तो वह क्यों बताएं, और यह बात सुनकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
ट्रेलर रिलीज होते ही फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर हाउसफुल 5 के लिए सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट बनने की पूरी संभावना रखती है।
ये खबर भी पढ़ें...समंदर के लहरों के बीच कार्तिक आर्यन ने दिया अपकमिंग फिल्म का मैसेज, फैंस में बढ़ा फिल्म का क्रेज
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
अक्षय कुमार की आगामी फिल्म | अक्षय कुमार न्यूज | akshay kumar Film | akshay kumar upcoming movie | Trailer Release | Bollywood News | मनोरंजन न्यूज
ट्रेलर की कहानी
ट्रेलर में जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा और नर्गिस फाखरी भी नजर आती हैं, जिनके किरदारों के रिश्ते फिल्म में एक जटिल पेच की तरह उभरते हैं। जैकी श्रॉफ का कॉमिक डायलॉग ‘छोटी बच्ची हो क्या’ दर्शकों का दिल जीत लेता है।
ये खबर भी पढ़ें...मिसाइल मैन अब्दुल कलाम की बायोपिक बड़े पर्दे पर, फिल्म में कौन निभाएगा मेन रोल
फिल्म के स्टारकास्ट
ये खबर भी पढ़ें... जून 2025 में रिलीज होंगी ये 6 बड़ी बॉलीवुड फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी तहलका
हाउसफुल 5 की ओपनिंग डे प्रेडिक्शन
ये खबर भी पढ़ें... किन अपकमिंग फिल्मों पर काम कर रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट, ये रही पूरी लिस्ट
अक्षय कुमार की फीस
ऑडियंस की क्यूरोसिटी
ये खबर भी पढ़ें...समंदर के लहरों के बीच कार्तिक आर्यन ने दिया अपकमिंग फिल्म का मैसेज, फैंस में बढ़ा फिल्म का क्रेज
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
अक्षय कुमार की आगामी फिल्म | अक्षय कुमार न्यूज | akshay kumar Film | akshay kumar upcoming movie | Trailer Release | Bollywood News | मनोरंजन न्यूज
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA