फैक्ट चेक : कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई तो J&K में दोबारा लागू करेगी आर्टिकल 370, वायरल हो रहा वीडियो

Amresh Kushwaha | May 30, 2024, 18:22 IST
Share
J&K में लागू करेंगे आर्टिकल 370
J&K में लागू करेंगे आर्टिकल 370

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे शेयर कर दावा किया जा रहा है कि अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई, तो वो जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 दोबारा लागू कर देगी। तो आइए जानते हैं क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई...

लोकसभा चुनाव 2024 ( lok sabha election 2024 ) के अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होना है। इसी बीच कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ( P. Chidambaram )का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे शेयर करते हुए कुछ लोग कह रहे हैं कि अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई, तो वो जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 दोबारा लागू कर देगी। तो आइए जानते हैं फैक्ट चेक ( Fact Check ) के जरिए, क्या है वायरल वीडियो ( Viral Video ) की सच्चाई...

ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : अमित शाह ने कहा कि चुनावों में गारंटी देकर भूल जाते हैं मोदी, वायरल हो रहा वीडियो

क्या है वायरल वीडियो में...


3 मिनट 13 सेकंड के इस वीडियो में चिदंबरम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जम्मू-कश्मीर के बारे में बात कर रहे हैं।



वायरल वीडियो का दावा


वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी कश्मीर से 370 हटाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सहमत नहीं है। यदि हम फिर से सत्ता में आएंगे तो कश्मीर में फिर से 370 लगा देंगे। डीएमके के बाद अब कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले से असहमति दिखाई। ठीक यही भाषा पाकिस्तान भी बोल रहा है।

ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : एक बार फिर हुईं रश्मिका मंदाना डीपफेक की शिकार, वायरल हो रहा वीडियो

वायरल हो रहा वीडियो...


वायरल वीडियो को कई यूजर्स ने एक्स और फेसबुक पर शेयर किया है।

एक्स पर वायरल हो रहा वीडियो -



फेसबुक पर वायरल हो रहे वीडियो की लिंक- ( वायरल वीडियो )

जानें क्या है इस वीडियो का सच...


वायरल वीडियो का सच जानने के लिए thesootr ने इससे जुड़े की-वर्ड्स गूगल पर सर्च किए। सर्च करने पर हमें वायरल वीडियो वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस का पूरा वीडियो मिला। इसे 11 दिसंबर, 2023 को कांग्रेस के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। इसमें चिदंबरम के साथ कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और तत्कालीन राज्यसभा सदस्य अभिषेक मनु सिंघवी भी मौजूद थे। दरअसल, 5 अगस्त, 2019 को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए को हटा दिया गया था। इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर की गई थीं जिन पर सुप्रीम कोर्ट ने 12 दिसंबर, 2023 को फैसला सुनाया था। अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने 370 को हटाए जाने को वैध बताया था। इसी फैसले के बाद कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में ये प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई थी जिसके वीडिया का एक हिस्सा अभी वायरल हो रहा है।

ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : जमानत मिलने के बाद नाबालिग आरोपी ने रैप सॉन्ग बनाया, फिर से दिखाऊंगा सड़क पर खेल... सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा रैप वीडियो

प्रेस कॉन्फ्रेंस का पूरा वीडियो देखने पर हमें वायरल वीडियो वाला हिस्सा शुरू में ही मिला। ये पी. चिदंबरम का शुरुआती बयान था। इसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले को विस्तार से पढ़ेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि पार्टी, जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने और जल्द से जल्द वहां विधानसभा चुनाव कराए जाने का समर्थन करती है। हमने प्रेस कॉन्फ्रेंस का पूरा वीडियो देखा और पाया कि पी. चिदंबरम, अभिषेक मनु सिंघवी और पवन खेड़ा ने कहीं भी अनुच्छेद 370 को दोबारा लागू करने की बात नहीं कही थी।



वीडियो में 17:32 पर जब एक पत्रकार ने चिदंबरम से सवाल किया कि क्या कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने पर 370 दोबारा लागू कर देगी या इस पर बहस खत्म हो गई है? इस पर चिदंबरम ने जवाब दिया था, हमने कभी भी 370 को दोबारा लागू करने की मांग नहीं की है। साथ ही, उन्होंने ये भी कहा था कि वो उस प्रक्रिया से असहमत हैं जिसके जरिये 370 हटाया गया।

कांग्रेस के घोषणापत्र में आर्टिकल 370 का नहीं है कोई जिक्र


thesootr ने कांग्रेस पार्टी का घोषणापत्र भी पढ़ा। कांग्रेस के 2024 लोकसभा चुनाव के घोषणापत्र में 370 का एक भी बार जिक्र नहीं है। हालांकि इसमें जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की बात कही गई है। पेज 36 के पॉइंट 9 में लिखा है- हम जम्मू-कश्मीर को तुरंत पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करेंगे। हम लद्दाख के जनजातीय क्षेत्रों को शामिल करने के लिए संविधान की छठी अनुसूची में संशोधन करेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : बीजेपी ने प्रशांत किशोर को बनाया राष्ट्रीय प्रवक्ता, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा लेटर

गलत है वायरल वीडियो का दावा


द सूत्र फैक्ट चेक ( thesootr fact check ) से ये साफ हो गया कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आने पर जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 दोबारा लागू करने की बात नहीं कही है। वहीं पी. चिदंबरम ने भी कांग्रेस के हवाले से ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। इससे ये बात साबित हो जाता है कि वीडियो को वायरल कर जो दावा किया जा रहा है वो सरासर गलत है और फर्जी है। इसलिए वायरल हो रहे ऐसे वीडियो और पोस्ट से दूर रहे और फैक्ट चेक के लिए द सूत्र देखते रहें।

Thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



Tags:
  • Viral Video
  • वायरल वीडियो
  • P Chidambaram
  • पी चिदंबरम
  • फेक्ट चेक
  • द सूत्र फैक्ट चेक
  • फैक्ट चेक
  • thesootr fact check
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा