फैक्ट चेक : बीजेपी ने प्रशांत किशोर को बनाया राष्ट्रीय प्रवक्ता, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा लेटर

Amresh Kushwaha | May 24, 2024, 15:32 IST
Share
प्रशांत किशोर बने बीजेपी  के राष्ट्रीय प्रवक्ता
प्रशांत किशोर बने बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता

बीजेपी का एक लेटर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें बीजेपी ने नया राष्ट्रीय प्रवक्ता की घोषणा की है। बीजेपी का नया राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रशांत किशोर को बनाया गया है। तो आइए जानते हैं वायरल हो रहे लेटर की सच्चाई...

लोकसभा चुनाव 2024 ( lok sabha election 2024 ) में पांच चरण के मतदान हो चुके हैं और कल ( 25 मई ) को छठे चरण का चुनाव होना है। इसी बीच सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के नाम से जारी किया गया एक लेटर वायरल हो रहा है। जिसमें लिखा है कि पूर्व राजनीतिक रणनीतिकार व जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ( Prashant Kishor ) को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। तो आइए जानते हैं फैक्ट चेक ( Fact Check ) के जरिए, वायरल हो रहे लेटर की सच्चाई...

ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : मोहन भागवत ने की तारीफ, कहा स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस का बड़ा योगदान

देखें क्या है वायरल लेटर में...


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा लेटर ( Viral letter ) कथित तौर पर बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव अरुण सिंह की तरफ से जारी किया गया है और इसे जारी करने की तारीख 22 मई 2024 लिखी हुई है। इसके अलावा लेटर में लिखा हुआ है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने श्री प्रशांत किशोर को भाजपा का राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है।

Viral letter
Viral letter


ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : राहुल गांधी ने की पीएम मोदी को वोट देने की अपील, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

वायरल लेटर का दावा


बता दें कि पिछले दिनों एक इंटरव्यू में प्रशांत किशोर ने ये दावा किया था कि इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 379 सीटें तो नहीं मिलेंगी, लेकिन इतना जरूर है कि बीजेपी 270 से भी कम सीट नहीं मिलेंगी, यानी सरकार बीजेपी की ही बनेगी। प्रशांत किशोर के इस दावे के बाद ये लेटर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा और ये दावा किया जाने लगा कि प्रशांत किशोर को बीजेपी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है।

वायरल लेटर को यूजर्स ने एक्स पर शेयर कर लिखा - चला था बिहार बदलने, खुद ही बदल गया। जहां से शुरू किया था, वहीं पहुंच गया ढोंगी।




ये खबर भी पढ़िए...फेक्ट चेक : स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

जानें क्या है वायरल लेटर का सच...


वायरल लेटर का सच जानने के लिए thesootr ने इससे जुड़े की-वर्ड्स गूगल पर सर्च किए। सर्च करने पर हमें भाजपा की तरफ से जारी किया गया असल लेटर मिला। जब हमनें असल लेटर से भी वायरल लेटर का मिलान किया तो हमें कुछ अंतर देखने को मिला। जिसे नीचे मौजूद इमेज में देखा जा सकता है।

प्रशांत किशोर वायरल लेटर
प्रशांत किशोर वायरल लेटर


इसी दौरान thesootr को प्रशांत किशोर के संगठन जनसुराज के X हैंडल से किया गया एक पोस्ट मिला, जिसमें उन्होंने इस लेटर को फर्जी बताया था। दरअसल जनसुराज ने अपने पोस्ट में एक वॉट्सऐप चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया था, जिसमें कथित तौर पर जयराम रमेश ने यह लेटर शेयर किया था।

वायरल लेटर पर प्रतिक्रिया देते हुए जनसुराज संगठन ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा था, आप सभी फर्जी खबरों के बारे में बात करते हैं और पीड़ित होने का दावा करते हैं। अब आप खुद देखिये कि कैसे कांग्रेस पार्टी के कम्यूनिकेशन सेल के प्रमुख जयराम रमेश एक फर्जी लेटर शेयर कर रहे हैं।



ये खबर भी पढ़िए...फेक्ट चेक : केरल में भीड़ ने किया तिरंगे का अपमान, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

गलत है वायरल वीडियो का दावा


द सूत्र फैक्ट चेक ( thesootr fact check ) से ये साफ हो गया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा बीजेपी का लेटर एडिट किया गया है। इस लेटर को लेकर किया जा रहा दावा पूरी तरह से गलत है। इसलिए वायरल हो रहे ऐसे वीडियो और पोस्ट से दूर रहे और फैक्ट चेक के लिए द सूत्र देखते रहें।

Thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

Tags:
  • LOK SABHA ELECTION 2024
  • लोकसभा चुनाव 2024
  • Prashant Kishor
  • प्रशांत किशोर
  • viral letter
  • फेक्ट चेक
  • द सूत्र फैक्ट चेक
  • फैक्ट चेक
  • thesootr fact check
  • वायरल लेटर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा