किसान विकास पत्र : FD से ज्यादा ब्याज, सुरक्षा की सरकारी गारंटी

Manya Jain | Published:
Share
किसान विकास पत्र
किसान विकास पत्र

किसान विकास पत्र एक ऐसी निवेश योजना है जो एफडी जितनी सुरक्षित है। इसमें मिलने वाला ब्याज एफडी से ज्यादा होता है। 18 साल से ज्यादा का कोई भी भारतीय इसमें निवेश कर सकता है...

अगर आप निवेश पर ज्यादा रिटर्न चाहते हैं पर इन्वेस्टमेंट के रिस्क से डरते हैं तो किसान विकास पत्र योजना ( kisan vikas patra ) आपके लिए है। आमतौर पर सुरक्षित रिटर्न के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट ( FD) को सबसे सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता है। कई बैंकों में एफडी से ज्यादा ब्याज किसान विकास पत्र ( KVP ) पर मिलता है।

किसान विकास पत्र क्या है ?

किसान विकास पत्र ( केवीपी ) एक तरह की बचत योजना है। इसकी शुरुआत 1988 में इंडिया पोस्ट द्वारा की गई थी। इस योजना में बिना किसी जोखिम के आप समय के साथ धन संचय कर सकते हैं। यह भारत सरकार की एक दीर्घकालिक बचत योजना ( long term saving scheme ) है।

ये खबर भी पढ़िए...

रिटायरमेंट पर मिल सकेगा ज्यादा पैसा, NPS की नई योजना में मिलेंगे कई विकल्प

किसान विकास पत्र में ब्याज दर

केवीपी पर मिलने वाला ब्याज ( kvp interest rate ) हर बैंक में अलग-अलग होता है। भारत के प्रमुख बैंक्स में केवीपी पर इतना ब्याज मिलता है-

स्कीम
ब्याज
किसान विकास पत्र (KVP)7.50%
एक्सिस एफडी (Axis FD)7.10%
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एफडी (SBI FD)7.00%
एचडीएफसी बैंक एफडी (HDFC Bank FD)7.00%
बैंक ऑफ इंडिया एफडी (BOI FD)6.75%
यूनियन बैंक एफडी (Union Bank FD)6.50%
ये खबर भी पढ़िए...

आज आएंगे पीएम किसान योजना के 2000 रुपए, मोदी वाराणसी से दबाएंगे बटन

किसान विकास पत्र के फायदे

  • केवीपी सुरक्षित निवेश का विकल्प है। इसमें किसी तरह के नुकसान की गुंजाइश नहीं होती।
  • इस योजना के अंतर्गत 115 महीने के अंदर आपके पैसे दोगुने हो जाते हैं।
  • केवीपी के अंतर्गत लॉक-इन पीरियड 2 साल 6 महीने का होता है। इसके बाद आप जमा की गई राशि को कभी भी निकाल सकते हैं।
  • केवीपी में किए निवेश पर मिलने वाले ब्याज पर कोई टैक्स नहीं लगता है।
  • केवीपी को किसी और के नाम पर ट्रांसफर किया जा सकता है।
  • इस योजना में आसानी से किसी भी डाकघर या अधिकृत बैंक से केवीपी लेकर निवेश किया जा सकता है।
  • योजना में सरकार की गारंटी होती है। इसलिए आपके पैसे पूर्ण रूप से सुरक्षित रहते हैं।
  • इस योजना के अंतर्गत निवेश की न्यूनतम राशि मात्र 1 हजार रुपए होती है।
ये खबर भी पढ़िए...

प्रधानमंत्री आवास योजना : घर बनाने सरकार दे रही 12 लाख तक का लोन, ऐसे करें योजना के लिए अप्लाई

किसान विकास पत्र के लिए पात्रता

केवीपी के लिए आपकी योग्यता केवल भारत का निवासी और 18 वर्ष से अधिक आयु होनी चाहिए।

किसान विकास पत्र कैसे प्राप्त करें

केवीपी ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके से प्राप्त किया जा सकता है।
ऑफलाइन प्राप्त करने के लिए-

  • डाकघर जाकर केवीपी आवेदन पत्र यानी फार्म-ए प्राप्त करें।
  • फॉर्म भरकर सब्मिट करें।
  • केवाईसी प्रक्रिया के लिए कोई एक पहचान प्रमाण पत्र जमा करें।
ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए-

  • इंडिया पोस्ट की वेबसाइट या अपने इंटरनेट बैंकिंग में लॉग इन करें।
  • केवीपी का चयन कर फॉर्म ए डाउनलोड करें।
  • फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी भरकर KYC के लिए पहचान पत्र प्रदान करें।
  • निवेश के लिए नगद पे ऑर्डर, चेक या पोस्ट मास्टर के नाम से जारी डिमांड ड्राफ्ट से जमा करें।
  • इसके बाद आपको केवीपी प्रमाण पत्र प्राप्त हो जाएगा। आप इसे अपने ईमेल पर भी मंगवा सकते हैं।
ये खबर भी पढ़िए...

केंद्र सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना में किए बदलाव, डिपोजिट करने से पहले जान लें जरूरी डिटेल्स

Tags:
  • किसान विकास पत्र के लिए पात्रता
  • किसान विकास पत्र
  • केवीपी
  • kisan vikas patra
  • kvp
  • किसान विकास पत्र कैसे प्राप्त करें
  • किसान विकास पत्र के फायदे
  • किसान विकास पत्र में ब्याज दर
  • किसान विकास पत्र क्या है
  • एफडी से ज्यादा ब्याज
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर