प्रधानमंत्री आवास योजना : घर बनाने सरकार दे रही 12 लाख तक का लोन, ऐसे करें योजना के लिए अप्लाई

Shreya Nakade | Jun 16, 2024, 11:38 IST
Share
पीएम आवास योजना
पीएम आवास योजना

तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने 3 करोड़ पीएम आवास घर बनाने का ऐलान किया है। इसमें से 2 करोड़ घर ग्रामीण और 1 करोड़ शहरी इलाकों में बनाए जाएंगे...

प्रधानमंत्री आवास योजना ( PMAY ) की शुरुआत 2015 में की गई थी। इस योजना का लक्ष्य गरीब एवं बेघर परिवारों की अपना घर बनाने में मदद करना है। पीएम आवास योजना दो भागों में संचालित होती है। एक पीएम आवास योजना शहरी और दूसरी पीएम आवास योजना ग्रामीण।

तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( pm narendra modi ) ने इस योजना को लेकर खास ऐलान किया है। पहली कैबिनेट मीटिंग में 3 करोड़ पीएम आवास योजना के घर बनाने का निर्णय लिया गया है ( 3 crore pm awas houses )। इसमें से 2 करोड़ घर ग्रामीण इलाकों में और 1 करोड़ घर शहरी इलाकों में बनेंगे।

जाने क्या है प्रधानमंत्री आवास योजना ( pradhan mantri awas yojana ) के लाभ, कौन है लाभार्थी और आप कैसे कर सकते हैं इसके लिए अप्लाई-

पीएम आवास योजना के लाभ


  • शहरी क्षेत्र में झुग्गियों में रहने वालों को योजना के अंतर्गत 1 लाख रुपए की सहायता।
  • शहरी इलाकों में EWS, LIG, MIG1 और MIG2 श्रेणियों में मकान बनाने कम ब्याज दर पर 12 लाख तक का लोन।
  • ग्रामीण इलाकों में घर बनाने आर्थिक सहायता।
  • मैदानी क्षेत्रों में रहने वालों को 1,20,000 रुपए और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वालों को 1,30,000 रुपए की सहायता।
  • घर में शौचालय बनाने अलग से 12,000 रुपए की सहायता।

ये खबर भी पढ़िए...

सरकार फ्री में करा रही कॉलेज की पढ़ाई, जानें मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना का कैसे उठा सकते हैं फायदा

पीएम आवास योजना की पात्रता


  • योजना के लिए अप्लाई करने वाला भारत का स्थाई नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक के पास पक्का घर नहीं होना चाहिए।
  • आवेदन की उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए।
  • सालाना आय 3 लाख से 6 लाख रुपए के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक का नाम राशन कार्ड या बीपीएल सूची में होना चाहिए।
  • आवेदक के पास अपना वोटर आईडी होना चाहिए।

ये खबर भी पढ़िए...

मध्य प्रदेश में अब आयुष्यमान कार्ड धारकों का बोन मेरो ट्रांसप्लांट भी फ्री में होगा। इसके अलावा हजारों में मिलने वाली दवाएं भी मुफ्त में उपलब्ध होगी...

पीएम आवास योजना के लिए कैसे करें अप्लाई


  • पीएम आवास योजना शहरी के लिए www.pmaymis.gov.in वेबसाइट पर जाकर पंजियन कर सकते हैं।
  • इस वेबसाइट पर जाकर नागरिक मूल्यांकन ( citizen assessment) में for slum dwellers या benefit under other 3 ऑप्शन को चुनिए।
  • अगले पेज पर आपको अपनी जरूरी डिटेल डालनी होगी जैसे- कॉन्टैक्ट नंबर, पर्सनल जानकारी और बैंक डिटेल।
  • सारी जानकारी भरने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर दें।
  • इसी प्रकार पीएम आवास योजना ग्रामीण के लिए www.pmayg.nic.in पर अप्लाई कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...

लोकसभा चुनाव : मोदी की ये 5 योजनाएं रहीं सुपरहिट, जिन्होंने बनाए रखा वोटर का भरोसा

ये दस्तावेज जरूरी-


प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आपको कुछ दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी जैसे-

  • पहचान पत्र- आधार कार्ड/ पैन कार्ड/ वोटर आईडी कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस
  • भारत की नागरिकता का प्रमाण
  • वेतन पर्चियां
  • आईटी रिटर्न विवरण
  • संपत्ति मूल्यांकन प्रमाण पत्र
  • बैंक विवरण और खाता विवरण
  • कोई पक्का घर न होने का प्रमाण पत्र
  • योजना के अंतर्गत घर निर्माण का प्रमाण पत्र।

ये खबर भी पढ़िए...

PM मोदी की इस योजना से कमाएं 15 हजार, जानिए कैसे करें अप्लाई

Tags:
  • पीएम आवास योजना
  • Pradhan Mantri Awas Yojana
  • प्रधानमंत्री आवास योजना
  • PMAY
  • पीएम आवास योजना के लाभ
  • पीएम आवास योजना की पात्रता
  • पीएम आवास योजना के लिए कैसे करें अप्लाई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा