Railway Vacancy 2026 : RRB ने 312 पदों पर निकाली सरकारी नौकरी
Manya Jain | Jan 03, 2026, 18:00 IST
RRB Isolated Category Recruitment 2026
भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी का मौका। RRB ने आइसोलेटेड श्रेणियों में 312 पदों पर भर्ती निकाली है। सरकारी नौकरी के इच्छुक युवा 29 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
अगर आप भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 2026 के लिए आइसोलेटेड और विविध श्रेणियों के तहत 312 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों में मुख्य विधि सहायक, जूनियर ट्रांसलेटर और स्टाफ वेलफेयर इंस्पेक्टर (Latest Sarkari Naukri) जैसे पद शामिल हैं।
यदि आप इन पदों के लिए आवश्यक योग्यता रखते हैं, तो आप 30 दिसंबर 2025 (railway vacancy) से लेकर 29 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पदों की जानकारी
1. उच्च स्तरीय पद (Level 7)
- चीफ लॉ असिस्टेंट (Chief Law Assistant): 22 पद (सैलरी: 44 हजार 900 रुपए)
- पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (Public Prosecutor): 07 पद (सैलरी: 44 हजार 900 रुपए)
- साइंटिफिक सुपरवाइजर (Scientific Supervisor): 01 पद (सैलरी: 44 हजार 900 रुपए)
2. मध्य स्तरीय पद (Level 6)
- जूनियर ट्रांसलेटर - हिंदी (Junior Translator Hindi): 202 पद (सैलरी: 35 हजार 400) - यह इस भर्ती का सबसे बड़ा हिस्सा है।
- स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर (Staff and Welfare Inspector): 24 पद (सैलरी: 35 हजार 400 रुपए )
- सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर (Senior Publicity Inspector): 15 पद (सैलरी: 35 हजार 400 रुपए )
3. अन्य पद
- लैब असिस्टेंट ग्रेड III (Lab Assistant Grade III): 39 पद (लेवल 2 - 19 हजार 900 रुपए)
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
- जूनियर ट्रांसलेटर (हिंदी): हिंदी या अंग्रेजी में मास्टर डिग्री और अनुवाद में डिप्लोमा।
- चीफ लॉ असिस्टेंट: कानून (Law) में स्नातक की डिग्री और 3 साल की प्रैक्टिस।
- स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर: स्नातक के साथ लेबर वेलफेयर या HR में डिप्लोमा/MBA।
- लैब असिस्टेंट: 12वीं पास (भौतिकी और रसायन विज्ञान विषयों के साथ)।
आयु सीमा
- OBC (NCL): 3 साल की छूट
- SC/ST: 5 साल की छूट
- PwBD (UR): 10 साल की छूट
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT): यह 100 अंकों की परीक्षा होगी जिसके लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। इसमें 1/3 की नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking) भी होगी।
- अनुवाद परीक्षा (Translation Test): यह केवल 'जूनियर ट्रांसलेटर (हिंदी)' के पदों के लिए होगी। यह एक क्वालिफाइंग परीक्षा है जिसमें 60% अंक लाना अनिवार्य है।
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification): CBT की मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा।
- चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination): चयनित उम्मीदवारों को रेलवे के निर्धारित स्वास्थ्य मानकों को पूरा करना होगा।
विशेष नोट: CBT परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए सामान्य/EWS श्रेणी को कम से कम 40%, OBC और SC को 30% और ST श्रेणी को 25% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
- सामान्य/EWS/OBC: ₹500 (CBT में शामिल होने पर ₹400 रिफंड कर दिए जाएंगे)।
- SC/ST/महिला/PwBD/Ex-S: ₹250 (CBT में शामिल होने पर पूरा शुल्क रिफंड कर दिया जाएगा)।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- अपने संबंधित आरआरबी (RRB Region) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- 'Create an Account' पर क्लिक करें और आधार या डिजिलॉकर के माध्यम से पंजीकरण करें।
- अपनी व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक विवरण भरें।
- लाइव फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- पद की वरीयता (Post Preference) और परीक्षा की भाषा चुनें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अंत में फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट ले लें।
- Apply Online: Click here
- Official Notification PDF: Click here
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman