आस्था के महाकुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
Siddhi Tamrakar | Jan 13, 2025, 08:10 IST
mahakumbh 1st day
प्रयागराज महाकुंभ का शुभारंभ हो चुका है। पौष पूर्णिमा पर 1 करोड़ श्रद्धालु संगम में स्नान करेंगे और 45 दिन के कल्पवास की शुरुआत भी आज से हो गई है। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में....
प्रयागराग महाकुंभ का शुभारंभ हो चुका है और आज पौष पूर्णिमा पर पहला स्नान है। इस अवसर पर करीब 1 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने पहुंचे हैं। संगम नोज पर हर घंटे 2 लाख से अधिक लोग स्नान कर रहे हैं। श्रद्धालु 45 दिन के कल्पवास की शुरुआत भी आज से करेंगे।
Mahakumbh के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। 60 हजार जवान सुरक्षा और व्यवस्था संभालने में तैनात हैं। पुलिस कर्मी स्पीकर के जरिए लाखों की संख्या में आई भीड़ को व्यवस्थित कर रहे हैं। इसके अलावा, विभिन्न स्थानों पर कमांडो और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान भी तैनात हैं, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।
भीषण ठंड के बावजूद विदेशी श्रद्धालु भी संगम में डुबकी लगा रहे हैं। ब्राजील के श्रद्धालु फ्रांसिस्को ने बताया कि वह योग का अभ्यास करते हैं और मोक्ष की तलाश में भारत आए हैं। उन्होंने कहा, "भारत दुनिया का आध्यात्मिक हृदय है, जय श्रीराम।"
एपल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स भी महाकुंभ में पहुंच चुकी हैं। उन्होंने निरंजनी अखाड़े में अनुष्ठान किया और वे कल्पवास भी करेंगी।
महाकुंभ इस बार 144 साल में होने वाले दुर्लभ खगोलीय संयोग के तहत हो रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पवित्र अवसर पर पौष पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी। महाकुंभ के आयोजन को लेकर गूगल ने भी एक खास फीचर शुरू किया है, जिसमें महाकुंभ के बारे में सर्च करने पर वर्चुअल फूलों की बारिश होती है।
स्नान घाट और यातायात व्यवस्था
संगम नोज सहित लगभग 12 किलोमीटर के क्षेत्र में विशेष स्नान घाट बनाए गए हैं। संगम में प्रवेश के सभी रास्तों पर भक्तों की भारी भीड़ है। इस बार Mahakumbh में वाहनों की एंट्री पूरी तरह से बंद कर दी गई है, जिसके कारण श्रद्धालुओं को 10-12 किलोमीटर पैदल चलकर संगम तक पहुंचना पड़ रहा है।
सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की तत्परता
विदेशी भक्तों का आगमन और अनुभव
लॉरेन पॉवेल जॉब्स का महाकुंभ में आगमन
खगोलीय संयोग और महाकुंभ की विशेषता
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari