लोकसभा चुनाव 2024 : करीब 97 करोड़ वोटर डालेंगे वोट, जानें महिला, पुरुष से लेकर कितने हैं युवा वोटर्स

Sandeep Kumar | Mar 16, 2024, 10:16 IST
Share
्ुुप
लोकसभा चुनाव में करीब 97 करोड़ वोटर

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha elections 2024 ) का शंखनाद हो चुका है। इस बार का चुनाव दुनिया का सबसे ज्यादा मतदाताओं की हिस्सेदारी वाला चुनाव होगा, जो कि अपने आप में ये एक रिकॉर्ड होगा।

BHOPAL. देश में लोकसभा चुनाव 2024 ( Lok Sabha elections 2024 ) में अबकी बार करीब 97 करोड़ वोटर मतदान करेंगे। ये लोग ही भारत को दुनिया में वोट डालने वाले सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों ( Democratic countries ) में से एक बनाते हैं। यह संख्या 2019 के चुनावों से पहले रजिस्टर्ड 89.6 करोड़ लोगों से 8.1 प्रतिशत अधिक है। इस बार कुल मतदाताओं में 49.7 करोड़ पुरुष मतदाता (2019 से 6.9 प्रतिशत अधिक) और 47.1 करोड़ महिलाएं (9.3 प्रतिशत अधिक) शामिल हैं। यह देश की आबादी का 66.8 प्रतिशत है। देश में इस बार 21.6 करोड़ 18-29 वर्ष की आयु के मतदाता है। इनकी संख्या कुल मतदाताओं के 22 प्रतिशत से अधिक है।

ये खबर भी पढ़िए..लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान आज, 8 फेज में हो सकती है वोटिंग

मतदाताओं की संख्या में छह फीसदी इजाफा


चुनाव आयोग ( Election Commission ) के आंकड़ों के मुताबिक 18 से 29 साल उम्रवर्ग में दो करोड़ नए मतदाताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। देश में कुल मतदाताओं का ग्राफ 96.88 करोड़ तक पहुंचा है, जो 2019 के आम चुनाव के बाद से छह फीसदी इजाफे की तस्दीक करता है। स्पेशल समरी रिवीजन यानी मतदाता सूची का सामयिक पुनरीक्षण 2024 के तहत महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले बाजी मारी है।

ये खबर भी पढ़िए..मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, दो IPS और 29 अफसरों के तबादले, देखिए लिस्ट

इन राज्यों में पुरुषों के मुकाबले महिला वोटर अधिक


मतदाताओं के लिंग अनुपात (प्रति 1,000 पुरुष मतदाताओं पर महिलाओं की संख्या) में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। ये 2019 में 928 से बढ़कर इस बार 948 हो गया है। पिछले पांच वर्षों में 3.2 करोड़ पुरुषों की तुलना में 4 करोड़ से अधिक महिला मतदाता जुड़ी हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों में 43.1 करोड़ के बाद से, इस वर्ष महिला मतदाताओं में 9.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जबकि पुरुष मतदाताओं में 46.4 करोड़ से 6.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और केरल सहित एक दर्जन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है।

ये खबर भी पढ़िए...Congress : अर्श से फर्श पर कैसे पहुंच गई सबसे बड़ी और असरदार पार्टी

करीब 2 करोड़ युवा वोटर


लेटेस्ट वोटर लिस्ट ( latest voter list ) में 18-19 साल के लगभग 1.85 करोड़ पहली बार मतदाताओं को जोड़ा गया है। यह 2019 में जोड़े गए 18-19 वर्ष के बच्चों से 22.7 प्रतिशत अधिक है, साथ ही, 17 साल से अधिक उम्र के युवाओं से नामांकन के लिए 10.6 लाख अग्रिम आवेदन प्राप्त हुए हैं। 2024 की अंतिम सूची के अनुसार, 20-29 आयु वर्ग के मतदाताओं की कुल संख्या 19.7 करोड़ से अधिक है। 1 जनवरी, 2024 तक थर्ड जेंडर मतदाताओं की कुल संख्या 48,044 है। यह 2019 में 39,683 से अधिक है, जबकि पीडब्ल्यूडी (विकलांग व्यक्ति) मतदाता 45.6 लाख से 88.4 लाख हो गए हैं। यह संख्या लगभग दोगुनी बढ़ी है। नवीनतम सूची में 1.86 करोड़ वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं। इनमें 2.38 लाख 100 साल या इससे अधिक उम्र के व्यक्ति हैं।

ये खबर भी पढ़िए...The sootr Explainer : आपने ये खबर पढ़ ली तो बन जाएंगे Electoral bonds के एक्सपर्ट!

Tags:
  • Lok Sabha Elections 2024
  • Election Commission
  • Democratic countries
  • महिला मतदाता
  • पुरुष मतदाता
  • latest voter list
  • 97 करोड़ वोटर  मतदान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच