राजनीति के लिए बॉलीवुड छोड़ देंगी कंगना रनौत? बोलीं- चुनाव जीती तो पूरा फोकस पॉलिटिक्स पर करूंगी

Amresh Kushwaha | May 06, 2024, 15:53 IST
Share
Kangana Ranaut Politics
कंगना रनौत की राजनीति

बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली कंगना रनौत इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी की उम्मीदवार हैं। इस बीच कंगना बॉलीवुड को अलविदा कहने वाली है। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया है।

MUMBAI. बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली कंगना रनौत इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी की उम्मीदवार हैं। उन्हें हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से टिकट मिला है। मंडी में कंगना जोर शोर से प्रचार में जुटी हैं। इस बीच कंगना बॉलीवुड को अलविदा कहने वाली है। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया है।

ये खबर भी पढ़िए...लोकसभा चुनाव 2024 : चंबल की इन सीटों पर क्या जातियां ही जीतेंगी

मैं फिल्मों में भी पक जाती हूंः कंगना

कंगना ने फिल्म और राजनीति पर कहा की 'मैं फिल्मों में भी पक जाती हूं, मैं रोल भी करती हूं, निर्देशन भी करती हूं। अगर मुझे राजनीति में संभावना दिखती है कि लोग मुझसे जुड़ रहे हैं तो फिर में राजनीति ही करूंगी। आईडियली में एक ही काम करना चाहूंगी।

ये खबर भी पढ़िए...अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी केएल शर्मा ने दिया बड़ा बयान, बोले- मैं पॉलिटिशियन हूं, कांग्रेस की नौकरी नहीं करता

जानें इंटरव्यू में कंगना ने क्या कहा

कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) ने इंटरव्यू में कहा की अगर मुझे लगता है कि लोगों को मेरी जरूरत है तो फिर मैं उसी दिशा में जाऊंगी। मैं अगर मंडी से जीत जाती हूं तो फिर मैं राजनीति ही करूंगी। मुझे कई फिल्ममेकर कहते हैं कि राजनीति में मत जाओ। आपको लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना चाहिए। मेरी निजी महत्वाकांक्षाओं की वजह से लोग सफर कर रहे हैं यह तो अच्छा नहीं है। मैंने एक प्रिविलेज लाइफ जी है, अगर अब लोगों के साथ जुड़ने का मौका मिल रहा है तो उसे भी पूरा करूंगी। मुझे लगता है सबसे पहले लोगों की आपसे जो उम्मीदें है आपको उसके साथ जस्टिस करना चाहिए।

ये खबर भी पढ़िए...MP: सिंधिया और दिग्विजय के साथ 6 प्रत्याशी खुद को ही नहीं दे पाएंगे वोट, जानिए क्या है वजह...

झूठी है फिल्मी की दुनियाः कंगना

कंगना बोलीं की फिल्मों की एक झूठी सी दुनिया है। वो अलग वातावरण बनाया जाता है। एक बबल बनाया जाता है लोगों को आकर्षित करने के लिए, लेकिन राजनीति एक वास्तविकता है। लोगों के साथ उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना है, मैं नई हूं पब्लिक सर्विस में, बहुत कुछ सीखना है।

कंगना नें मंडी को बताया अपना परिवार

कंगना रनौत ने मंडी को अपना परिवार बताते हुए कहा की मुझे लगता है की कहीं ना कहीं हमने परिवारवाद को फिल्मों और पॉलिटिक्स तक सीमित कर दिया है। परिवारवाद सबकी दिक्कत है और होनी चाहिए। इसका दुनिया में कोई अंत नहीं है। आपको ममता से उभरकर बाहर आना होगा। जहां तक हम खुद को एक्सीटेंड करते हैं वो परिवार होता है। आज मुझे कहते हैं मंडी की बेटी। ये मेरा परिवार है। ममता में कमजोर नहीं होना है।

ये खबर भी पढ़िए...MP : चुनाव के बीच BJP के विरोध में उतरी करणी सेना, राजपूत समाज को दिलाई ये बड़ी शपथ

14 जून को आएगी कंगना की राजनीति से जुड़ी फिल्म

वर्कफ्रंट पर कंगना ने फिल्म क्वीन, थलाइवी, तनु वेड्स मनु, फैशन, मणिकर्णिका, गैंगस्टर जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। उनकी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी है, इसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल प्ले किया है। ये मूवी इसी साल 14 जून को रिलीज होनी है।

Tags:
  • Kangana Ranaut
  • कंगना रनौत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा