News Strike: गो भक्त मोहन यादव के राज में खुलेआम गो मांस का धंधा
Harish Divekar | Published:
Photograph: (thesootr)
मध्यप्रदेश के भोपाल में गोमांस की तस्करी और बिक्री का गोरखधंधा जारी है। सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में गौ सेवा का दावा, लेकिन वास्तविकता चौंकाने वाली है।
News in short
- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के स्लॉटर हाउस में गोमांस का धंधा चल रहा है।
- वहां भैंस का मांस बताकर 26 टन गोमांस मुंबई भेजा गया, नगर निगम के डॉक्टर ने प्रमाणपत्र दिया।
- हिंदू संगठनों के हंगामे पर फॉरेंसिक जांच से सच्चाई खुली, 160 बछड़े पहुंचाए गए थे।
- पिछले दो सालों में भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों से गोमांस तस्करी के मामले पकड़े गए।
- सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के बावजूद सरकारी संस्था में घपला प्रशासन पर सवाल उठाता है।
News in Detail
राजधानी भोपाल में ही सीएम हाउस से चंद किमी की दूरी पर गोमांस से जुड़ा गोरखधंधा जोरों पर चल रहा है। सीएम मोहन यादव की गोभक्ति से लेकर आम जनता के हंगामे और गायों के वध से जुड़ी ये ताजा रिपोर्ट आपको हैरान कर देगी।
प्रदेश के मुखिया गो सेवक फिर भी ये खेल
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम से जाहिर है कि गो सेवा और गो पूजा उनकी परंपराओं में शामिल है। इसकी एक मिसाल ये भी है कि आलीशान सीएम हाउस में भी उन्होंने गाय पाल रखी हैं। सुबह उठकर वो अपने घर में पली गाय का दर्शन करते हैं और रात में सोने से पहले भी गो माता का आशीर्वाद लेना नहीं भूलते।
ये महज एक परंपरा नहीं है न ही ढिंढोरा पीटने वाली कोई बात है। बल्कि गायों की फिक्र उनके राजनीतिक कामकाज में भी झलकती है। हाईटेक गोशाला से लेकर गो वंश और गोपालकों के लिए कई घोषणाएं भी कर चुके हैं। वो पूरे प्रदेशभर के लिए योजनाएं बनाते रहे और यहां राजधानी में उनकी नाक के नीचे ही गोमांस को लेकर बड़ा घिनौना खेल रच दिया गया।
ये खबर भी पढ़ें...
News Strike: सिंधिया की लोकसभा सीट पर समर्थक मंत्री ने किया दौरा, सीएम को भूल महाराज का किया गुणगान
भोपाल के बीचोंबीच चल रहा गोमांस का धंधा
मुंबई भेजा जा रहा मांस गाय का निकला
इस मामले से जुड़ा एक पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। ये सरकारी पत्र 17 दिसबंर 2025 की तारीख का है। जिसमें नगर निगम के पशु चिकित्सक डॉ. बेनीप्रसाद गौर ने ये प्रमाणित किया है कि स्लॉटर हाउस में दो सप्ताह के भीतर ही करीब 85 भैसों को मारा गया है। जिनकी उम्र 15 साल या उससे ज्यादा थी।
इन भैसों के मेटी को फ्रोजन मीट के रूप में मुंबई भेजने की परमिशन दी गई। पत्र के हिसाब से तो सब कुछ ठीक ही नजर आता है, लेकिन असली बात तब खुली जब ये सामने आया कि जो मीट भेजा गया वो भैंस का नहीं गाय का था।
कुछ हिंदू संगठनों को ये शक हुआ कि ट्रक में गोमांस हो सकता है। उनके हंगामे के कारण ट्रक रोका और उसका सैंपल लिया गया। जिसके बाद फोरेंसिंक जांच करवाई गई और उसी जांच में ये खुलासा हुआ कि मांस वाकई में गो मांस ही है।
इससे भी ज्यादा हैरानी की बात ये है कि जो मांस भेजा गया उसका वजन 26 टन है। इतने वजन के लिए कितनी गाय कुर्बान की गई होंगी उसका अंदाजा लगाया जा सकता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा भी किया गया है कि 15 और 16 दिसंबर को दो अलग-अलग गाड़ियों से गाय के करीब 160 बछड़े स्लॉटर हाउस पहुंचे थे।
ये खबर भी पढ़ें...
News Strike: सागर जिले के धुर विरोधी साथ-साथ, क्या ग्वालियर चंबल में भी बीजेपी कर सकेगी ऐसा करिश्मा?
बड़ा सवाल... कंटेनर जब्त क्यों नहीं किया
ये खबर भी पढ़ें...
News Strike: पहले पोस्ट से मचाया हल्ला अब पदयात्रा पर निकले दिग्विजय सिंह
सफेदा के नाम से करते हैं गोमांस सप्लाई
सफेदा नाम के मीट को भोपाल से बाहर भी सप्लाई किया जाता है। इसमें स्लॉटर हाउस के कर्मचारी और कुछ बाहरी लोगों की मिलीभगत की भी आशंका जताई जा चुकी हैं।
बीफ की बिक्री और सप्लाई से जुड़ी ये कोई पहली खबर नहीं है। साल 2024 से ऐसे मामले लगातार तूल पकड़ रहे हैं। मध्यप्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से ऐसी खबरें आती रही हैं।
जनवरी 2024 में भोपाल, इंदौर, उज्जैन और सीहोर से बीफ से भरे पिकअप और मिनी ट्रक पकड़े जाने की खबर आई थी। जून 2024 में मंदसौर, रतलाम और नीमच में गोमांस से भरे वाहन पकड़े गए।
ये बीफ महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तरप्रदेश से लाया या ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ये आशंका भी जताई की बीफ की तस्करी के तार इंटरनेशनल लेवल से जुड़े हुए हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
News Strike: बिजली कंपनी की बकाया बिल वसूलने की योजना को लगा पलीता, क्या निजीकरण की है तैयारी
गोमांस के मामले में जीरो टॉलरेंस नीति
नवरात्रि, दशहरा और दिवाली जैसे त्योहारों के आसपास खास निगरानी रखी जाती है। ताकि गोमांस से जुड़ी कोई घटना सामने न आए। इन सारी कोशिशों के बावजूद एक सरकारी संस्थान का गोमांस से जुड़े गोरखधंधे की आशंका जगाना। क्या इशारा करता है। एक गो सेवक मुख्यमंत्री के राज्य में ऐसी घटनाओं का आना क्या सरकारी मंशा का कमजोर होना नहीं जताता।
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari