News Strike: RSS के कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस विधायक, पार्टी करेगी सख्त कार्रवाई?
Harish Divekar | Jan 22, 2026, 07:00 IST
Photograph: (THESOOTR)
कांग्रेस विधायक शाह ने आरएसएस के हिंदू सम्मेलन में भाग लिया, जिससे पार्टी की स्थिति पर सवाल उठने लगे हैं। कांग्रेस सख्त कार्रवाई पर विचार कर रही है।
News in Strike
कांग्रेस पार्टी शाह पर सख्त कार्रवाई करने की सोच रही है।
दिग्विजय सिंह ने आरएसएस की तारीफ की थी।
हिंदू सम्मेलन में शामिल होने से पार्टी की किरकिरी हुई।
कांग्रेस को अपने धर्मनिरपेक्षता स्टैंड को स्पष्ट करना होगा।
News in Detail
अब एक कांग्रेसी विधायक पार्टी लाइन को दरकिनार करते हुए आरएसएस के एक कार्यक्रम में ही शामिल हो गया। इसके बाद उस विधायक पर सख्त कार्रवाई की सिफारिश हो चुकी है। क्या कांग्रेसियों को ये लगने लगा है कि जीतना है तो हिंदुत्व वाली लाइन पकड़कर चलना ही होगा।
दिग्विजय सिंह ने RSS की तारीफ में किया था ट्वीट
दिग्गी राजा के इस ट्वीट ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। जिसके बाद ये अटकलें लगी थीं कि राहुल गांधी उनसे नाराज हैं और अब वो राज्यसभा नहीं जा सकेंगे। कुछ दिन बाद दिग्विजय सिंह ने खुद ही ये बयान दिया कि वो राज्यसभा की सीट छोड़ने वाले हैं।
ये फैसला किसी दबाव में लिया गया या किसी राजनीतिक रणनीति का एक हिस्सा है। फिलहाल ये खुलासा नहीं हुआ है। इस बीच टिमरनी के कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह ने भी ऐसा कारनामा किया है कि पार्टी की किरकिरी हो गई है।
ये खबर भी पढ़ें...
News Strike: सीएम मोहन यादव का अहम फैसला, क्या घटेगा कैलाश विजयवर्गीय का कद?
अब कांग्रेस विधायक शाह हिंदू सम्मेलन में हुए शामिल
हिंदू सम्मेलन में शामिल होना कांग्रेस की घोषित विचारधारा के खिलाफ है। जिसकी वजह से पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा पर सवाल उठ रहे हैं। गार्गव ने यहां तक कहा कि शाह जैसे विधायकों की वजह से दूसरे कांग्रेस नेताओं का मनोबल टूटता है। कांग्रेस की धर्मनिरपेक्षता की लड़ाई कमजोर हो जाती है। इस मामले पर शाह से स्पष्टीकरण भी मांग लिया गया है। साथ ही शाह को स्लीपर सेल का तमगा भी दे दिया है।
राहुल गांधी हिंदू सम्मेलन कराने का करते हैं विरोध
ऐसे में पार्टी के विधायक ही जब ऐसे सम्मेलन का हिस्सा बनेंगे तो राष्ट्रीय से लेकर रीजनल स्तर तक पार्टी को अपना स्टेंड क्लियर करना मुश्किल होगा। यहां ये भी बता दें कि आरएसएस के कहने पर हर जिला, ब्लॉक स्तर और गांव-गांव में हिंदू सम्मेलन हो रहे हैं। इसका एकमात्र मकसद हिंदुओं को एकजुट और मजबूत करना है।
ये खबर भी पढ़ें...
News Strike: ठंडी पड़ी कांग्रेस में जान फूंक सकेंगे राहुल गांधी, बीजेपी क्यों परेशान?
विधायक की एक हरकत बहुत से सवाल खड़े करती है
पहले दिग्विजय सिंह का आरएसएस की तारीफ करना और अब एक कांग्रेस विधायक का हिंदू सम्मेलन में शामिल होना क्या जाहिर करता है। इसे छोटी सी घटना या गलती मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। क्योंकि एक विधायक की एक हरकत बहुत से सवाल खड़े करती है। पहला सवाल तो ये कि सब कुछ जानते बूझते शाह इस सम्मेलन का हिस्सा क्यों बने।
दूसरा सवाल ये कि क्या उन्हें लगता है कि क्षेत्र में दोबारा जीतने के लिए हिंदू सम्मेलन या हिंदू ध्वज को उठाना लाजमी या मजबूरी बन चुका है। क्या शाह को ये अंदाजा नहीं था कि इस सम्मेलन में शरीक होकर वो अपनी पार्टी को ही मुश्किल में डाल सकते हैं या पार्टी का मजाक बना सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
News Strike: कांग्रेस में खेमेबाजी होगी खत्म, नए चेहरों से मिलेगी नई चमक?
हिंदुत्व का दामन थामे बिना कांग्रेस की जीत मुश्किल है?
क्या वो ये मान चुके हैं कि अब भी हिंदुत्व का दामन नहीं थामा तो आगे जीत मिलना मुश्किल है। अगर ऐसा हो तो कांग्रेस इससे कैसे निपटेगी। क्या कांग्रेस के पास ऐसी कोई काट है जो गली-गली कूचों-कूचों में बार-बार हो रहे धार्मिक सम्मेलनों को पोलिंग बूथ पर खारिज कर सके।
एक समय कांग्रेस और हिंदू महासभा आ गए थे साथ
1915 से 1926 के बीच कई संगठन एकजुट होकर अंग्रेजों का सामना कर रहे थे। तब कांग्रेस और हिंदू महासभा भी एक साथ एक ही मंच पर थे। तब मुस्लिम समर्थन भी उनके साथ हुआ करता था, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के रास्ते अलग हो गए। तब के अलग हुए रास्त अब तक एक नहीं हो सके हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
News Strike: गो भक्त मोहन यादव के राज में खुलेआम गो मांस का धंधा
कांग्रेस के लिए चिंता से ज्यादा आत्मचिंतन जरूरी
इसलिए शाह पर कड़ी कार्रवाई करने के साथ कांग्रेस को खुद के भीतर झांकना जरूरी हो गया है। ये सवाल भी पूछना जरूरी हो गया है कि इन सम्मेलनों की काट कहां से ढूंढकर ला पाएगी ताकि सत्ता में आने की आशा, गहरी निराशा का शिकार न हो जाए।
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava